Gajab: इस देश में मछलियों की वजह से लगा दी गई इमरजेंसी, कारण जान आप भी रह जाएंगे दंग

इन दिनों सोशल मीडिया पर मरी हुई मछलियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसमें ये सारी मरी मछलियां तालाबों और बीच के किनारे पर नजर आ रही हैं। इसके चलते ग्रीस में इमरजेंसी लगा दी गई है।

01 / 05
Share

सबका मनमोह लेती हैं मछलियां

अमूमन देखा जाता है कि मछलियां सभी को पसंद आती हैं। जल की रानी कही जाने वाली ये मछली अपने रंग-रूप के चलते सभी का मनमोह लेती हैं।

02 / 05
Share

परेशानी का सबब बन रही मछलियां

लेकिन क्या कभी आपने सोचा कि ये मछलियां लोगों की परेशानी का सबब बन सकती हैं। दरअसल, इन दिनों कुछ ऐसा ही देखा जा रहा है सोशल मीडिया पर।

03 / 05
Share

मरी हुई मछलियों का सैलाब

दरअसल, ग्रीस में मरी हुई मछलियों का सैलाब देखने को मिल रहा है। तालाब हो या समंदर का किनारा हर जगह मरी हुई मछली नजर आ रही हैं। इस नजारे को देखकर आपकी भी रूह कांप जाएगी।

04 / 05
Share

100 टन से अधिक मरी हुई मछलियां

द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के बंदरगाह के आसपास इलाकों में 100 टन से अधिक मरी हुई मछलियों की बदबू ने लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है।

05 / 05
Share

जलवायु परिवर्तन के कारण हुआ ऐसा

माना जा रहा है कि ऐसा जलवायु परिवर्तन के कारण हुआ है। इससे ग्रीस में इमरजेंसी भी लगा दी गई है और व्यवसाय को भी काफी नुकसान हुआ है।