दुनिया का सबसे 'खूबसूरत' गांव, लेकिन आज तक नहीं हुई एक बूंद बारिश, जानिए कहां है मौजूद

Village That Never Rains: दुनिया में कई ऐसी जगह हैं, जहां सालभर बारिश होती है। कुछ जगहों पर तो बारिश सारे रिकॉर्ड तोड़ देती है। दूसरी तरफ हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आज तक कभी भी बारिश नहीं हुई है।

आसमान से कभी नहीं गिरा एक बूंद पानी
01 / 05

आसमान से कभी नहीं गिरा एक बूंद पानी

आपको जानकर हैरानी होगी कि यह कोई रेगिस्तान नहीं है, इसके बाद भी इस गांव में आसमान से कभी भी एक बूंद पानी नहीं गिरा है।

क्या है इस अनोखे गांव का नाम
02 / 05

क्या है इस अनोखे गांव का नाम

इस अनोखे गांव का नाम अल हुतैब है। यह अनोखा गांव यमन नाम के देश की राजधानी सना के पश्चिम में मनख के निदेशालय के हरज क्षेत्र में मौजूद है।

पहाड़ों की चोटी पर मौजूद
03 / 05

पहाड़ों की चोटी पर मौजूद

यह खूबसूरत गांव पहाड़ों की चोटी पर मौजूद है। जहां बहुत ही खूबसूरत घर बने हुए हैं। इन घरों को लोग देखते ही रह जाते हैं।

क्यों नहीं हुई आज तक बारिश
04 / 05

क्यों नहीं हुई आज तक बारिश

बता दें कि यह गांव धरती से 3200 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। इतनी ऊंचाई पर होने के कारण बादल गांव के नीचे बनते हैं। अगर वह बरसते भी हैं तो गांव के नीचे बारिश होती है।

कैसा है गांव का वातावरण
05 / 05

कैसा है गांव का वातावरण

इस गांव का वातावरण सुबह के समय ठंडा होता है। हालांकि, जैसे-जैसे दिन शुरू होता है, गांव का वातावरण गर्म होता जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited