शेर को शीशे में दिखा दिया उसी का चेहरा, फिर जो हुआ हंसी ना रोक पाएंगे

सोशल मीडिया में एक जबरदस्त नजारा वायरल हुआ है। इसमें देखेंगे कि जंगल में एक जगह बड़ा सा शीशा लगाया गया है। इसके बाद जब जानवर शीशे में खुद की छवि देखते हैं तो मजेदार रिएक्शन देखने को मिलते हैं। इसमें शेर का रिएक्शन सबसे ज्यादा देखने लायक होता है।

01 / 05
Share

जंगल में शेर को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। ये इतना खतरनाक है कि दूसरे जानवर इससे पंगा लेने की हिम्मत नहीं करते हैं। शेर की एक दहाड़ ही जानवरों को डराने के लिए काफी होती है। मगर कभी सोचा है कि अगर उसी शेर को शीशे में उसका चेहरा दिखा दिया जाए तो क्या होगा।

02 / 05
Share

यकीन नहीं करेंगे मगर अभी एक ऐसे ही एक्सपेरिमेंट्स से जुड़ा नजारा सोशल मीडिया में वायरल है। इसके लिए जंगल में सबसे पहले एक जगह बड़ा सा शीशा फिट किया गया। अब शिकार की तलाश में टहल रहा शेर भी शीशे के सामने पहुंचता है। शेर शीशे में खुद की छवि देखकर चौंक जाता है। उसे लगता है कि कोई दूसरा शेर ही उसके सामने खड़ा है।​

03 / 05
Share

शेर शीशे के पीछे देखता है तो कुछ नजर नहीं आता है। वो दोबारा शीशे में देखता है तो फिर वही शेर खड़ा नजर आता है। मजेदार है इससे परेशान होकर बेचारा चुपचाप वहां से चला गया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो खूब हंसाता है।​

04 / 05
Share

इसमें आगे देखेंगे कि ऐसे ही तेंदुआ उसी शीशे के सामने पहुंचता है। इसमें तेंदुआ अपनी छवि देखकर आक्रामक हो गया। वो शीशे पर ही हमला करता है। मगर बार-बार कोशिश के बाद भी जब कुछ नहीं हुआ तो चुपचाप चला गया।​

05 / 05
Share

सबसे मजेदार हाथी से जुड़ा नजारा लगता है। इसमें हाथियों ने जैसे ही शीशे में खुद की तस्वीर देखी बेचारे बुरी तरह डर गए। सभी हाथी शीशे में खुद को देखकर इतनी तेज भागते हैं मानो उन्होंने मौत देख ली हो। वो शीशे में खुद को पहचान ही नहीं पाते हैं।​