Photos: भारत में यहां उगा इतने लाख रुपए किलो वाला आम, खासियत जान खाने के लिए तड़प उठेंगे
दुनिया में जितनी फलों की प्रजातियां हैं उतनी ही उनकी वैरायटी। आम का सीजन चल रहा है तो आम की ही बात कर लेते हैं, जो आमतौर पर इन दिनों महज 50-70 प्रति किलो में मिल जाएगा। लेकिन कुछ आम की वैरायटी इतनी महंगी हैं कि उनका नाम सुनते ही इंसान चक्कर खाने लगता है। आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे आम के बारे में बताएंगे, जिसके एक किलो के दाम में आप एक सुपरबाइक खरीद सकते हैं। इस आम का नाम है - मियाजाकी।

दुनिया में आम की अनेकों वैरायटी
दुनिया में आम की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। कुछ 100 रुपए प्रति किलो के आसपास मिलती हैं, जिन्हें एक आम इंसान भी अफोर्ड कर सकता है। लेकिन कुछ किस्म के आम इतने महंगे हैं कि उनको खरीदने में एक आम इंसान की पूरी जिंदगी की कमाई लूट जाए।

दुनिया का सबसे महंगा आम
आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे आम के बारे में जो दुनिया का सबसे महंगा आम है। ये आम जापान के आम की एक वैरायटी है, जो अपने रसीलेपन और औषधि गुणों के लिए जाना जाता है। इस आम का नाम है - मियाजाकी। इस आम की कीमत इतनी अधिक है कि इसके दाम में आप एक सुपरबाइक तक खरीद सकते हैं।

साढे तीन लाख रुपये किलो बिकता है ये आम
जापानी किस्म के इस एक आम का वजन करीब 300-350 ग्राम के आसपास है। इस आम की कीमत करीब ढाई से साढे 3 लाख रुपये प्रति किलो बताई जा रही है। यही कारण है कि इस आम को खरीदने में अच्छे-अच्छे करोड़पति भी कतराते हैं।

सहारनपुर में सीसीटीवी के बीच हो रही खेती
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के बलियाखेड़ी इन दिनों मियाजाकी आम की खेती की जा रही है। दरअसल, किसान संदीप चौधरी ने इस आम के दो पेड़ लगाए हैं, जिसकी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। अभी दो पेड़ों में सिर्फ तीन आम ही लगे हैं और वे इस आम को बेचने की बजाय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को खिलाना चाहते हैं।

औषधीय गुणों से युक्त है मियाजाकी आम
मियाजाकी का स्वाद खाने में बेहद ही स्वादिष्ट और मीठा होता है। यह फल एंटीऑक्सीडेंट, बीटा-कैरोटीन और फोलिक एसिड से भरपूर है। इसे खाने से कैंसर की बीमारी में काफी हद तक राहत भी मिलती है। जापान के मियाजाकी यूनिवर्सिटी में इस आम को विकसित किया गया है, इसीलिए इस आम का नाम मियाजाकी पड़ा। हालांकि, इस आम का जापानी नाम 'टाइयो नो टमैंगो' है, जिसका मतलब 'सूर्य का अंडा' है।

IPL 2025 कैसे टॉप पर फिनिश कर सकती है गुजरात टाइटन्स, ऐसे हैं समीकरण

IPL 2025 क्या केकेआर हुई प्लेऑफ बाहर? जानिए समीकरण

क्या आरसीबी की हुई प्लेऑफ में एंट्री? जानिए कैसे हैं समीकरण

सपना चौधरी ने फरसी सलवार पहन लगाए जोरदार ठुमके,देखते रह गए बुड्ढे नौजवान, किया ऐसा धमाकेदार डांस

नदियों में पानी कहां से आता है, टॉपर्स को ही पता होगा सही जवाब

पाक को दुनिया भर में बेनकाब करने वाली सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों की आ गई पूरी लिस्ट, 33 देशों का दौरा करेगी 7 टीमें

बारिश की भेंट चढ़ा RCB बनाम KKR मैच, अब प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी बेंगलुरु-जानें पूरा समीकरण

Shocking Video: साड़ी पकड़कर खींचा तो गिरी मुंह के बल, बंदर ने बुरी तरीके से किया बुजुर्ग महिला पर हमला, कांप उठेंगे आप

जम्मू कश्मीर: आतंक पर प्रहार जारी, श्रीनगर में आतंकियों के 23 सहयोगियों के खिलाफ PSA के तहत केस दर्ज

घंटों सीट पर बैठकर काम करना है साइलेंट किलर, डेस्क जॉब्स से बढ़ रहा बीपी, डॉक्टर्स ने बजाई खतरे की घंटी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited