होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

Photos: भारत में यहां उगा इतने लाख रुपए किलो वाला आम, खासियत जान खाने के लिए तड़प उठेंगे

दुनिया में जितनी फलों की प्रजातियां हैं उतनी ही उनकी वैरायटी। आम का सीजन चल रहा है तो आम की ही बात कर लेते हैं, जो आमतौर पर इन दिनों महज 50-70 प्रति किलो में मिल जाएगा। लेकिन कुछ आम की वैरायटी इतनी महंगी हैं कि उनका नाम सुनते ही इंसान चक्कर खाने लगता है। आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे आम के बारे में बताएंगे, जिसके एक किलो के दाम में आप एक सुपरबाइक खरीद सकते हैं। इस आम का नाम है - मियाजाकी।

दुनिया में आम की अनेकों वैरायटी दुनिया में आम की अनेकों वैरायटी
01 / 05
Share

दुनिया में आम की अनेकों वैरायटी

दुनिया में आम की कई वैरायटी उपलब्ध हैं। कुछ 100 रुपए प्रति किलो के आसपास मिलती हैं, जिन्हें एक आम इंसान भी अफोर्ड कर सकता है। लेकिन कुछ किस्म के आम इतने महंगे हैं कि उनको खरीदने में एक आम इंसान की पूरी जिंदगी की कमाई लूट जाए।

दुनिया का सबसे महंगा आम दुनिया का सबसे महंगा आम
02 / 05
Share

दुनिया का सबसे महंगा आम

आज हम आपको बताएंगे एक ऐसे आम के बारे में जो दुनिया का सबसे महंगा आम है। ये आम जापान के आम की एक वैरायटी है, जो अपने रसीलेपन और औषधि गुणों के लिए जाना जाता है। इस आम का नाम है - मियाजाकी। इस आम की कीमत इतनी अधिक है कि इसके दाम में आप एक सुपरबाइक तक खरीद सकते हैं।

03 / 05
Share

साढे तीन लाख रुपये किलो बिकता है ये आम

जापानी किस्म के इस एक आम का वजन करीब 300-350 ग्राम के आसपास है। इस आम की कीमत करीब ढाई से साढे 3 लाख रुपये प्रति किलो बताई जा रही है। यही कारण है कि इस आम को खरीदने में अच्छे-अच्छे करोड़पति भी कतराते हैं।

04 / 05
Share

सहारनपुर में सीसीटीवी के बीच हो रही खेती

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के बलियाखेड़ी इन दिनों मियाजाकी आम की खेती की जा रही है। दरअसल, किसान संदीप चौधरी ने इस आम के दो पेड़ लगाए हैं, जिसकी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। अभी दो पेड़ों में सिर्फ तीन आम ही लगे हैं और वे इस आम को बेचने की बजाय राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को खिलाना चाहते हैं।

05 / 05
Share

औषधीय गुणों से युक्त है मियाजाकी आम

मियाजाकी का स्वाद खाने में बेहद ही स्वादिष्ट और मीठा होता है। यह फल एंटीऑक्सीडेंट, बीटा-कैरोटीन और फोलिक एसिड से भरपूर है। इसे खाने से कैंसर की बीमारी में काफी हद तक राहत भी मिलती है। जापान के मियाजाकी यूनिवर्सिटी में इस आम को विकसित किया गया है, इसीलिए इस आम का नाम मियाजाकी पड़ा। हालांकि, इस आम का जापानी नाम 'टाइयो नो टमैंगो' है, जिसका मतलब 'सूर्य का अंडा' है।