ये हैं दुनिया के खोए हुए शहर, जिनकी खोज ने सबको किया हैरान, आप भी जान लें ये अनोखा सच
दुनिया में अब तक कई ऐसे शहर मिल चुके हैं, जो प्राचीन काल में थे और उनका अस्तित्व खो चुका था। लेकिन पुरातत्वविदों द्वारा इन शहरों को खोजकर इनकी सभ्यताओं को दुनिया वालों के सामने उजागर किया गया है।

मोहन जोदड़ो, पाकिस्तान
मोहन जोदड़ो वर्तमान समय में पाकिस्तान का हिस्सा है, जो प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता का एक उल्लेखनीय स्थल है। मोहन जोदड़ो और हड़प्पा को 1900 ई.पू. के आसपास छोड़ दिया गया था। इसका पतन भी आज तक रहस्यमयी ही बना हुआ है। हालांकि, कुछ विद्वानों का मत है कि प्राचीन समय में यहां व्यापारिक प्रणालियों को ध्वस्त कर काफी बड़े युद्ध हुए थे, जिसके चलते इस सभ्यता का अंत हुआ था।

माचू पिचू, पेरू
पेरू में स्थित माचू पिचू, इंका सभ्यता से संबंधित बताया जाता है, जहां वास्तुकला कौशल का एक शानदार उदाहरण देखा जा सकता है। आकर्षक पहाड़ों के बीच छिपे इस प्राचीन शहर की खूबसूरती देखने लायक बनती है, जो जटिल पत्थर की संरचनाओं और सीढ़ीदार खेतों को दर्शाता है। साल 1911 में येल विश्वविद्यालय के इतिहास के प्रोफेसर हीराम बिंघम III ने इस जगह पर चढ़ाई की थी, ये स्थान माचू पिचू का खंडहर था।

बेबीलोन, इराक
इराक में स्थित यह सभ्यता यूफ्रेट्स नदी के तट पर स्थित थी। वर्तमान समय में यहां प्राचीन शहर के कई अवशेष देखने को मिल जाएंगे, जिसमें टूटी हुई मिट्टी-ईंट की इमारतों और मलबों का टीला मौजूद है। इस पर कई विद्वानों ने अपने मत भी दिए हैं, जो आपको आसानी से मिल जाएंगे।

पोम्पेई, इटली
माना जाता है 79 ईस्वी तक पोम्पेई एक समृद्ध शहर हुआ करता था। लेकिन माउंट वेसुवियस के फटने के कारण यह शहर जमींदोज हो गया। इसके चलते ये पूरा का पूरा शहर मिट्टी और राख की ढेर के नीचे दबकर तबाह हो गया। वर्तमान समय में पोम्पेई, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल में शामिल है, जो इटली के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में भी शामिल है। यह स्थान वाकई में गजब का अनुभव देता है और यहां आपको रोमन जीवन की एक अद्वितीय झलक भी महसूस होगी।

लोथल, गुजरात
लोथल को सिंधु घाटी सभ्यता का एक हिस्सा माना जाता है, जो करीब 3700 ई.पू. बसा था। अपने समय में यह एक संपन्न व्यापारिक बंदरगाह हुआ करता था और दुनिया की सबसे पुरानी ज्ञात कृत्रिम गोदी का घर है। साल 1955-60 के बीच यहां खुदाई की गई थी, जिसमें यहां एक्रोपोलिस, निचला शहर, ब्रेड फैक्ट्री, जल निकासी प्रणाली समेत कई चीजों का संग्रह मिला था।

LSG के खिलाफ हार के बाद क्या टॉप-2 से बाहर हुई गुजरात टाइटन्स

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीम

क्या ऋषभ पंत को रिलीज कर देगी लखनऊ की टीम, LSG कप्तान ने दिया जवाब

आईपीएल 2025 के चैंपियन को मिलेगी कितनी प्राइजमनी

मिचेल मार्श ने शतक जड़ते ही रचा इतिहास, IPL में बन गया अनोखा रिकॉर्ड

सैन डिएगो में निजी विमान हादसे का शिकार, प्लेन में सवार कई लोगों की मौत, जमीन पर कारें जलकर राख

'DTH सेवाओं पर लगाया जा सकता है सेवा और मनोरंजन कर...' उच्चतम न्यायालय ने कहा

Sex Offenders: ब्रिटेन में यौन अपराधियों पर काबू के लिए किया जाएगा 'केमिकल' का इस्तेमाल

पुनपुन नदी के तटबंध का होगा कायाकल्प, नहर की मरम्मत पर खर्च होंगे 658 करोड़

‘बिहार मुझे बुला रहा है’...रामदास अठावले ने चिराग पासवान को दी दिल्ली में ही रहने की सलाह
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited