सोते वक्त एक आंख खुली क्यों रखता है मगरमच्छ, सच्चाई जानकर कंपकंपा जाएगा शरीर

Crocodile Eye Facts: मगरमच्छ को 'पानी का जल्लाद' कहा जाता है। बड़े-बड़े जानवरों को अपने इलाके में पाकर वह इतने भयावह तरीके से शिकार करता है, जिसे देखकर लोगों की आत्मा कांप जाती है। सबसे पहले शिकार को वह अपने खूंखार जबड़े में पकड़ता है। इसके बाद अपनी बॉडी को कई बार 360 डिग्री घुमा डालता है। इससे शिकार की हड्डियों का कचूमर निकल जाता है। फिर वह मजे से अपने शिकार को खाता है।

01 / 05
Share

शेर-चीता जैसे जानवरों को चबा जाता है कच्चा

आपको जानकर हैरानी होगी कि कई बार मगरमच्छ शेर-चीता जैसे खूंखार जानवरों का भी शिकार कर लेता है। जैसे ही वह इन जानवरों को अपने इलाके में पाता है, उन पर झपट्टा मारकर अपने मजबूत जबड़े से उनकी गर्दन दबाता है और गहरे पानी में खींच ले जाता है।

02 / 05
Share

मगरमच्छ की आंखों के बारे में डरावना फैक्ट

आज हम आपको मगरमच्छ की आंखों के बारे में एक ऐसा फैक्ट बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपकी आत्मा कांप जाएगी। आपने शायद ही ऐसा कभी सुना होगा।

03 / 05
Share

एक आंख खोलकर सोता है मगरमच्छ

आपको शायद ही पता होगा कि मगरमच्छ अपनी एक आंख खोलकर सोता है। इसकी वजह भी बेहद ही चौंकाने और डराने वाली है।

04 / 05
Share

दिमाग रहता है एक्टिव

एक आंख खोलकर सोने से मगरमच्छ का दिमाग एक्टिव रहता है। अगर कभी भी आपको लगे कि मगरमच्छ सो रहा है तो उसके पास बिल्कुल मत जाइए। वह सोते समय भी आपकी जान ले सकता है।

05 / 05
Share

शिकार पर रखता है पैनी नजर

ये डरने वाली ही बात है कि वह सोते समय भी अपने शिकार पर पैनी नजर रखता है और नींद में भी शिकार पर झपट्टा मारकर उसे मौत की नींद सुला देता है। एक आंख से वह खतरे पर भी निगरानी रखते हैं।