OMG: दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड रिंग, अंगुली में पहनना छोड़िए.. सिर पर भी नहीं उठा सकता इंसान

World Biggest Gold Ring: हर किसी को अंगूठी पहनना पसंद होता है। आजकल सोने से ज्यादा हीरे और अन्य रत्नों की अंगूठी पहनने का चलन है। दूसरी तरफ आज हम आपको दुनिया की सबसे बड़ी सोने की अंगूठी के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह अंगूठी लोग अपनी अंगुली पर पहनना तो छोड़िए, अपने सिर पर भी नहीं उठा सकते हैं।

01 / 05
Share

64 किलोग्राम की सोने की अंगूठी

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस अंगूठी का वजन 64 किलोग्राम यानि 141 पाउंड है। इसमें लगभग 11 पाउंड यानि 5.1 किलोग्राम के कीमती पत्थर जड़े हैं। इस अंगूठी को अपने सामने देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इसकी सोने की चमक के आगे आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी।

02 / 05
Share

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है इसका नाम

इस बेशकीमती अंगूठी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। साल 2018 में इस अंगूठी को दुबई में बनाया गया था।

03 / 05
Share

कीमत सुनकर होश न उड़ जाए तो कहना

इस अंगूठी की कीमत सुनकर आपके होश भी उड़ सकते हैं। आपको बता दें कि तब इस अंगूठी की कीमत तीन मिलियन डॉलर थी।

04 / 05
Share

क्या है इस अंगूठी का नाम

इस अंगूठी को बनाने वाली कंपनी ने इसे नजमत तैबा नाम दिया था। नजमत तैबा को 21 कैरेट सोने से बनाया गया था।

05 / 05
Share

कितने दिन में बनकर तैयार हुई थी यह अनूठी अंगूठी

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस अनूठी अंगूठी को बनाने के लिए 55 कारीगरों को लगातार 45 दिन तक 10-10 घंटे काम करने पड़े थे।