Who was Himani Narwal: कौन थीं हिमानी नरवाल, कम समय में ही हरियाणा कांग्रेस में बनीं चेहरा, राहुल के साथ की पदयात्रा

Who was Himani Narwal : हरियाणा के रोहतक जिले में शनिवार सुबह बंद सूटकेस में एक युवती का शव मिला। इस युवती की पहचान हिमानी नरवाल के रूप में हुई। हिमानी कांग्रेस की कार्यकर्ता थी। बताया जा रहा है कि बहुत कम समय में ही हिमानी ने पार्टी में अपनी पहचान बना ली थी। इस वजर से पार्टी के लोग उससे ईर्ष्या करते थे।

पुश्तैनी मकान में अकेले रहती थी
01 / 05

पुश्तैनी मकान में अकेले रहती थी

20 साल की हिमानी रोहतक के विजय नगर में अपने पुश्तैनी मकान में अकेले रहती थी। कांग्रेस की हरियाणा इकाई के नेताओं ने नरवाल को एक सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता बताया। उन्होंने राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में भी हिस्सा लिया था।

बड़े भाई की भी हत्या हुई
02 / 05

बड़े भाई की भी हत्या हुई

हिमानी के बड़े भाई की करीब 14 साल पहले हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या के चार साल बाद हिमानी के पिता ने आत्महत्या कर लिया था। वो बीएसएफ में काम करते थे। उनकी मां को पिता की जगह नौकरी मिल गई थी।

रोहतक ग्रामीण का उपाध्यक्ष बताया
03 / 05

रोहतक ग्रामीण का उपाध्यक्ष बताया

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हिमानी ने खुद को भारतीय युव कांग्रेस रोहतक ग्रामीण का उपाध्यक्ष बताया था। नरवाल कानून की पढ़ाई कर रही थीं और पिछले करीब एक दशक से पार्टी से जुड़ी हुई थी।

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ
04 / 05

'भारत जोड़ो यात्रा' में राहुल के साथ

रिपोर्टों के मुताबिक हिमानी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की पत्नी आशा हुड्डा के बहुत करीब थी। हिमानी ने राहुल गांधी के साथ जम्मू-कश्मीर तक पदयात्रा की थी।

पार्टी के लोग ईर्ष्या करते थे
05 / 05

पार्टी के लोग ईर्ष्या करते थे

नरवाल की मां सविता ने रविवार को रोहतक में पत्रकारों के साथ बातचीत में आरोप लगाया कि कांग्रेस के कुछ नेता नरवाल के कम समय में राजनीतिक रूप से उभरने के कारण उनसे ईर्ष्या करते थे। उनके साथ उनका बेटा जतिन भी था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited