1 September 2024 Ka Rashifal: सितंबर के पहले ही दिन ये 5 राशि वाले मचाएंगे धमाल, हर काम में मिलेगी सफलता, घर आएगा पैसा

1 September 2024 Rashifal: कैसा रहेगा सितंबर का पहला दिन आपके लिए? क्या कार्यों में मिलेगी सफलता या फिर खाना पड़ेगा धोखा? सेहत कैसी रहेगी...इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए यहां देखें अपना आज का राशिफल (Horoscope Today)।

1 sep 2024 rashifal

1 September 2024 Rashifal In Hindi

1 September 2024 Rashifal: सितंबर का पहला दिन मेष राशि वालों के लिए काफी सकारात्मक दिखाई दे रहा है। नौकरी में आ रही बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। वृषभ राशि वालों को करियर में सफलता मिलने की संभावना रहेगी। लेकिन वाणी पर संयम रखना होगा। वहीं मिथुन राशि वालों के लिए ये दिन खुशियों से भरा रहेगा। लेकिन बिजनेस में भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। जानिए बाकी राशि वालों के लिए सितंबर का पहला दिन कैसा रहेगा।

1 सितंबर 2024 राशिफल

मेष- चन्द्रमा चतुर्थ गोचर में है। सिविल,मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्र सफल रहेंगे। यह सफलता का समय है। जाँब के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश रहेंगे। हो सकता है कि शुक्र आपको प्यार में सफलता दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस मंगलमय है।स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय ---हनुमान जी की उपासना करें व मूंग का दान करें। शुभ रंग --लाल व नारंगी। शुभ अंक --03 व 09
वृष- तृतीय चन्द्रमा व इस राशि के गुरु जाँब में प्रोग्रेस की सम्भावना दे सकते हैं। जीवन में तनाव से बचें। जाँब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा । आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र व बुध प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। तिल का दान करें।स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -- श्री सूक्त का पाठ करें। अन्न दान करें। शुभ रंग --हरा व नीला। शुभ अंक --05 व 08
मिथुन- परिवार के लिए महत्व रहने वाला दिवस है। दिवस खुशियों भरा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। चन्द्रमा द्वितीय धन देगा। आज का उपाय ---हनुमान जी की उपासना करें।तिल का दान करें। शुभ रंग --हरा व आसमानी। शुभ अंक --06 व 08
कर्क- चंद्रमा आज इसी राशि में है। परिवार संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में लगातार बेहतर कार्य में लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अभी वेट करें। व्यवसाय में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेमी संग घूमने जाएं। आज का उपाय ---शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग का जलाभिषेक करें। उड़द व गुड़ का दान करें। शुभ रंग ---लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक -05 व 06
सिंह- द्वादश चन्द्रमा व दशम गुरु जॉब में किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति को लेकर प्रयास में सफल करेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय ---सूर्य उपासना करें। पिता का आशीर्वाद लें। शुभ रंग -सफेद व पीला। आज का शुभ अंक--03 व 09
कन्या- एकादश चन्द्रमा फ़िल्म व फाइनेंशियल फील्ड के जातकों को लाभ देगा। बिजनेस में आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। प्लेयर्स सफल रहेंगे।जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। आज का उपाय --- बड़े भाई का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। मसूर की दाल का दान करें। शुभ रंग --बैगनी व हरा। आज का शुभ अंक --05 व 06
तुला- कर्म स्थान का चन्द्रमा व वृष का गुरु मीडिया, आईटी व फ़िल्म से जुड़े लोगों को लाभान्वित करेंगे। जॉब में पोजिशन बेहतर रहेगी। धार्मिक यात्रा मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो जातक शुगर रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। मसूर का दान करें। शुभ रंग --हरा व नीला। आज का शुभ अंक ---05 व 08
वृश्चिक-अष्टम मंगल व सप्तम गुरु मंगलमय हैं। जॉब में किसी न्यू डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। जॉब परिवर्तन को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय --माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। पिता व बड़े भाई का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग --सफेद व पीला। आज का शुभ अंक --04 व 05
धनु-अष्टम चन्द्रमा व वृष का गुरु जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्रदान करेगा। करियर में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे वहीं आर्थिक संताप से भी मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे। आज का उपाय --गुड़ व चने का दान लाभदायक है। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक --03 व 09
मकर- शनि द्वितीय व चन्द्रमा कर्क में जॉब में प्रमोशन की तरफ ले जाएगा। करियर में आपका परफार्मेंस पहले से बेहतर होगा। आप विद्वान व्यक्ति हैं। छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने करियर को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान सहायक है। शुभ अंक -आसमानी व हरा। आज का शुभ अंक -02 व 04
कुम्भ- शनि इसी राशि में व च छठां चन्द्रमा रोग दे सकता है। जॉब संबंधित किसी वर्क से परेशान रह सकते हैं। ऑफिस में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें।व्यवसाय में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आज का उपाय --शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। शुभ रंग -नीला व आसमानी। आज का शुभ अंक --04 व 07
मीन- तृतीय गुरु व पंचम चन्द्रमा कल्याणकारी है। जॉब प्रोमोशन को लेकर खुशी रहेगा। सकारात्मक सोच ही बिजनेस सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। परिवार का योगदान लाभ देगा। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी है। आज का उपाय ----चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें। शक्कर का दान सहायक है। आज का शुभ अंक --01 व 09
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited