10 October 2024 Rashifal: नवरात्रि के आठवें दिन इन चार राशियों की पलटेगी किस्मत, धन में मिलेगी वृद्धि

10 October 2024 Rashifal: नवरात्रि के आठवें दिन मेष राशि के जातक को करियर में सफलता मिल सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक के लिए आज का दिन व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। ऐसे में आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

10 October 2024 Rashifal: गुरुवार के दिन मेष राशि के जातक को करियर में अपार सफलता मिलेगी। वहीं कर्क राशि के जातक लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज के दिन तुला राशि वालों को न्यू बिजनेस डील को लेकर उत्साहित व खुश रहेंगे। नवरात्रि के आठवें दिन वृश्चिक राशि वालों को सप्तम गुरु व द्वितीय चन्द्रमा धन का आगमन कराएंगे। मकर राशि के जातक को धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखना होगा। मीन राशि के जातक के लिए व्यावसायिक कार्यों के लिए शुभ दिन है। ऐसे में आइए जानते हैं सारी राशियों का राशिफल।
मेष
आज गुरु वृष तात्पर्य द्वितीय तथा चन्द्रमा धनु यानी नवम गोचर में है। करियर में सफलता प्राप्ति का दिवस है। न्यू बिजनेस डील का प्रयास करें। टाइम मैनेजमेंट महत्वपूर्ण है। छात्रों के लिए दिवस मंगलमय है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए समय अनुकूल है।
आज का उपाय -नवरात्र में माता दुर्गा जी की उपासना करें। फलों का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक -01 व 09
वृष
आज का दिन व्यवसाय में नवीन अवसरों के उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। जॉब परिवर्तन में जल्दबाजी निर्णय से बचें। स्टूडेंट्स परिश्रम करें।पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान करना श्रेयस्कर है।
शुभ रंग -बैगनी व हरा।
शुभ अंक -03व 04
मिथुन
सप्तम चन्द्रमा आज के लिए विशेषकर व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। द्वादश गुरु मंगलमय है। बिजनेस वर्क अच्छा रहेगा। रुका हुआ महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। किसी विशेष पारिवारिक कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है।
आज का उपाय -सिद्धिकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
अंक -04 व 07
कर्क
चन्द्रमा आज इसी राशि से खष्ठम में है। स्वास्थ्य सुख में बाधा रहेगा। जॉब में लगातार अच्छे परफार्मेंस देने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अपना वर्क कम्प्लीट करें, भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
आज का उपाय -दुर्गासप्तशती का पाठ करें। उड़द का दान करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -05 व 07
सिंह
गुरु दशम व चन्द्रमा पंचम हैं। छात्रों को पंचम चन्द्रमा लाभ देगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। अपने वर्क को और बेहतर करने के लिए कुछ परिवर्तन का प्रयास करें। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में प्रयास करें। स्वास्थ्य में ज्यादा भाग दौड़ से बचें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय -नवरात्र में माता दुर्गा जी की उपासना करें। सप्त अन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है।
शुभ रंग -हरा व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 03
कन्या
चन्द्रमा चतुर्थ भाव में है। परिवार में सब मङ्गल होगा। कार्य पर ध्यान दें। आपकी वर्क स्किल चमत्कारिक है। करियर में सही दिशा में मेहनत ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।छात्र सफल रहेंगे। जॉब में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ तथा उड़द व गुड़ का दान करें। गाय को पालक खिलाएं। लव लाइफ सुंदर रहेगी।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -05 व 08
तुला
चन्द्रमा तृतीय भाई के लिए शुभ है। न्यू बिजनेस डील को लेकर उत्साहित व खुश रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। लव लाइफ में आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। खान पान पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। तिल दान करें।।
शुभ रंग -आसमानी व बैगनी।
शुभ अंक -05 व 08
वृश्चिक
सप्तम गुरु व द्वितीय चन्द्रमा धन का आगमन कराएंगे। धन का ज्यादा खर्च बेहतर व धार्मिक कार्यों में होगा। कहीं दूर धार्मिक यात्रा का मन होगा ,जिससे मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय -माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। उड़द का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक -05 व 06
धनु
गुरु खष्ठम व चन्द्रमा इसी राशि मे गोचर कर रहे है। शनि तृतीय गोचर में है। धन के लेन -देन के प्रति सचेत रहें। टीचिंग ,आईटी व बैंकिंग जॉब में करियर सफल रहेगा । छात्र अध्ययन को और बेहतर करें। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें।
आज का उपाय -महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।
शुभ अंक -03व 09 ।
शुभ रंग -नारंगी व लाल
मकर
शनि द्वितीय व चन्द्रमा व्यय भाव में हैं। पंचम गुरु शिक्षा स्थान पर हैं। छात्र अध्ययन को और बेहतर करेंगे। जॉब में बेहतर वर्क से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।
शुभ रंग-पीला व लाल।
शुभ अंक -06 व 08
कुम्भ
चन्द्रमा एकादश तथा शनि इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। बिजनेस से वृद्धि है।व्यवसाय में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। जॉब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे,पुराने पेंडिंग कार्य प्रॉब्लम दे सकते हैं। हेल्थ बेहतर रह सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
आज का उपाय -माता दुर्गा के 32 नाम का जप करें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -03 व 06
मीन
दशम चन्द्रमा कर्म भाव को मजबूत करेगा। व्यावसायिक कार्यों के लिए शुभ दिन है। जॉब में बढ़ते कार्य को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे ।अब छात्र करियर को सही दिशा देंगे जिसमें आपके पिता का बहुत योगदान रहेगा। आत्मबल व मेहनत कार्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। लव लाइफ में समय की कमी रहेगी ।
आज का उपाय -नवरात्र में दुर्गासप्तशती का नियमित पाठ करें। फलों का दान करें।
शुभ रंग --पीला व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 02
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited