12 September 2024 Rashifal: आज इन 4 राशि वालों पर आ सकता है कोई बड़ा संकट, रहें सतर्क, धन हानि के हैं प्रबल आसार

12 September 2024 Rashifal: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए मिला जुला रहेगा। इस राशि के छात्रों को करियर में परेशानी आ सकती है। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 12 September 2024

12 September 2024 Rashifal In Hindi: ज्योतिष अनुसार मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है। आपको लाइफ के कई मोर्चों पर सतर्क रहना होगा। वहीं वृषभ राशि वालों को आज अपने क्रोध पर संयम रखना होगा नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। आपकी किसी से झगड़ा हो सकता है। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अटका हुए कोई सरकारी कार्य आज बन सकता है। जानिए बाकी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

आज का राशिफल 12 सितंबर 2024

मेष- आज चन्द्रमा नवम यानी भाग्य भाव में हैं। एकादश शनि व द्वितीय गुरु शुभ हैं। मंगल राशि स्वामी होकर मंगलमय व प्रगतिशील पथ पर चलने का संकेत कर रहे हैं।छात्र करियर के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए मेहनत के साथ साथ प्रयास तेज करें।युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मंगल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। समय महत्वपूर्ण है। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना व तिल-चावल का दान करें। शुभ रंग -नारंगी व पीला। शुभ अंक -01 व 03
वृष-चन्द्रमा अष्टम कफ व बुखार का रोग दे सकता है। करियर में नवीन उत्तरदायित्व से भरे रहने की सम्भावना है।छात्र एकसाथ ज्यादा कार्यों से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। जॉब में आपका किसी सदस्य से विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। चन्द्रमा व बुध प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। आज का उपाय -गेंहू का दान करें। भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -05 व 07
मिथुन- बुध व सप्तम चन्द्रमा जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला गोचर है। किसी नए जॉब का प्रस्ताव है तो आज प्रयास करने के लिए अच्छा समय रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्किन प्रॉब्लम को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय -श्री कृष्ण उपासना करें। चने की दाल का दान करें। शुभ रंग -आसमानी व नीला। शुभ अंक -04 व 07
कर्क- चन्द्रमा खष्ठम बहुत बेहतर नहीं है। हेल्थ में प्रॉब्लम रह सकती है। बिजनेस में नवीन कार्य शुरू कर सकते हैं। यदि जॉब परिवर्तन में सफलता नहीं मिल पा रही है तो आज प्रयास तेज करें। जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -चावल का दान करें।शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करें। शुभ रंग -सफेद व पीला। शुभ अंक -01 व 02
सिंह-धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। संतों के आशीर्वाद की सहायता मिलेगी। बिजनेस को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर उत्साहित रहेंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। लव लाइफ का आनंद उठाएंगे। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ तथा अन्न का दान करें। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -01 व 02
कन्या- चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु नवम रहेंगे। आईटी व बैंकिंग से जुड़े लोग सफल रहेंगे। लगातार मेहनत की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे।व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करते रहें। शुभ रंग-हरा व बैगनी। शुभ अंक -05 व 08
तुला-शुक्र व चन्द्रमा थोड़ी परेशानी दे सकता है। जॉब को लेकर तनाव मत लें केवल कार्यों की अधिकता रहेगी। सायंकाल के बाद बिजनेस में प्रोग्रेस आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध का त्याग करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। असत्य वाचन से बचें। शुभ रंग -हरा व बैगनी। शुभ अंक -05 व 09
वृश्चिक- मंगल व बुध अनुकूल हैं। मित्रों सहित दूर यात्रा का मन होगा। गृह कार्यों में सफल रहेंगे मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। धार्मिक।पुस्तकों का दान करें। शुभ अंक -05 व 06। शुभ रंग -नारंगी व लाल।
धनु-आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं। जॉब वर्क को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रह सकते हैं। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। चन्द्रमा व शनि उदर विकार से कष्ट दे सकता है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल का दान करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -03 व 09
मकर- द्वादश चन्द्रमा व द्वितीय शनि बेहतर परिणाम देंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। जॉब में अपने पद व दायित्व को सही दिशा दे सकते हैं। आपकी धार्मिक भावना सहायता करेगी। लव लाइफ बेहतर रहेगी। नेत्र विकार से बचें। आज का उपाय -शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करें। राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। भावुकता पर नियंत्रण रखें। शुभ रंग -आसमानी व बैगनी। शुभ अंक -04 व 08
कुम्भ-चन्द्रमा एकादश बिजनेस लाभ देंगे। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े जातक सफल रहेंगे। किसी न्यू बिजनेस डील से खुश रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। चन्द्रमा श्वांस प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -हरा व आसमानी। शुभ अंक -01 व 09
मीन- गुरु तृतीय व चन्द्रमा दशम है। आईटी, मैनेजमेंट व फाइनेंसियल जॉब से सफलता मिलेगी। व्यवसाय नए मुकाम तक पहुंचेगी। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ में क्रोध से बचें। सुखद यात्रा के संयोग हैं।आज का उपाय -कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -01 व 02
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited