13 September 2024 Rashifal: आज के दिन इन राशि वालों को झेलनी पड़ सकती है मुसीबत, करियर को लेकर हो सकते हैं परेशान

13 September 2024 Rashifal: आज के दिन मेष राशि के जातक को लव लाइफ में इमोशन से बचना होगा। वहीं मिथुन राशि के जातक लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। आइए जानें आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

13 September 2024 Rashifal: शुक्रवार के दिन वृष राशि वालों को बिजनेस वर्क में विवाद हो सकता है। वहीं कर्क राशि वालों को लव लाइफ में तनाव आ सकता है। तुला राशि वालों मंगल किसी फेमिली डिस्प्यूट को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। आज के दिन मकर राशि स्टडी के प्रेसर व टेंशन से बचें। मीन राशि वालों को जॉब में बहुत जल्द प्रोन्नति संभावित है। आइए जानें आज का राशिफल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
सूर्य पंचम तथा चन्द्रमा भाग्य स्थान पर है। अपने निहित ऑफिस कर्म को आनंद पूर्वक करें। बिजनेस व जॉब को लेकर लाभ में रहेंगे। लव लाइफ में इमोशन से बचें, आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में विवाद का स्थान होता ही नहीं है। आपके ऑफिस में कुछ नवीन मेंबर्स सम्मिलित होंगे।
आज का उपाय -शिव जी की उपासना करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक व बेलपत्र अर्पित करें। जॉब में प्रोमोशन के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें।
शुभ रंग --लाल व पीला
शुभ अंक - 02 व 03
वृष
गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा अष्टम भाव मे हैं। जॉब में नवीन पद मिलने की सम्भावना है। बिजनेस वर्क में विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्टूडेंट्स करियर को लेकर परेशान रहेंगे।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व तिल का दान करें।
शुभ रंग --बैगनी व हरा।
शुभ अंक -05 व 06
मिथुन
गुरु द्वादश तथा चन्द्रमा सप्तम गोचर में है। परिवार के लिए उन्नति वाला टाइम है। शनि नवम भाव में है। आत्मबल बढ़ने दें। राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। भाग दौड़ बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा गम्भीर होने से बचें।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ तथा उड़द का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व बैगनी।
शुभ अंक -05 व 09
कर्क
अष्टम शनि,खष्ठम चन्द्रमा व एकादश गुरू व्यवसाय के लिये अब शुभ है। जॉब प्रोमोशन के प्रयास में अब सफलता मिल रही है। स्टूडेंट्स करियर को चमकाने में लगे रहेंगे। स्टडी निरन्तर करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग --नारंगी व लाल ।
शुभ अंक --03 व 09
सिंह
शनि सप्तम,इस राशि के सूर्य व पंचम चन्द्रमा बिजनेस में सफलता देंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। छात्र करियर को लेकर कभी कभी असन्तुष्ट हो जाते हैं। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 पाठ व मसूर का दान श्रेष्ठ दान है।
शुभ रंग -हरा व सफेद।
शुभ अंक -05 व 06
कन्या
गुरु वृष का तथा धनु का चन्द्रमा घर परिवार में प्रगति देंगे। बिजनेस में सफल रहेंगे। छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन व टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना है। जॉब में आपकी कार्यशैली ही आपको सफल करती है। बिजनेस में किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य की शुरुआत होगी।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।।
शुभ रंग -हरा व सफेद।
शुभ अंक -05 व 08
तुला
शनि कुम्भ यानी पंचम,सूर्य सिंह व चन्द्रमा धनु में हैं। मंगल किसी फेमिली डिस्प्यूट को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। पारिवारिक दायित्व व बिजनेस के समय व जिम्मेदारियों को लेकर संतुलन बनाना होगा। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहने की सम्भावना है।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -आसमानी व हरा
शुभ अंक -07 व 09
वृश्चिक
शनि चतुर्थ, गुरु सप्तम व चन्द्रमा द्वितीय व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ हैं। रियल स्टेट बिजनेस के लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। करियर में प्रोग्रेस से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। घर में परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। जॉब व बिजनेस ठीक रहेगा।
आज का उपाय -बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ तथा उड़द का दान करते रहें।
शुभ अंक -05 व 08।
शुभ रंग -नारंगी व हरा
धनु
इस राशि के चन्द्रमा व वृष के गुरु जॉब प्रोग्रेस को लेकर सफलता दे सकते हैं। जॉब वर्क में भी आप एक साथ कई कार्यों को ले लेते हैं। एक समय में एक ही कार्य करें नहीं तो कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। उच्चाधिकारियों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग -लाल व नारंगी ।
शुभ अंक -04 व 08
मकर
द्वितीय शनि व द्वादश चन्द्रमा खर्च बढ़ा सकते है। धार्मिक यात्रा संभावित है। छात्र सकारात्मक सोच ,मेहनत व आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टडी के प्रेसर व टेंशन से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। खूबसूरत डिनर का आनन्द लेंगे।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को दही व शक्कर अर्पित करें। मंगल के द्रव्य मधु का दान भी करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी ।
शुभ अंक -05 व 08
कुम्भ
गुरु चतुर्थ,शनि इसी राशि में व चन्द्रमा एकादश भाव में हैं। बिजनेस को लेकर खुश रह सकते हैं। चन्द्रमा बड़ा कार्य दे सकता है। बिजनेस में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। लव लाइफ व ऑफिस वर्क में बैलेंस स्थापित करें। आज का उपाय -घर के मन्दिर में कुश के आसन पर बैठकर दुर्गासप्तशती का पाठ करें,अन्न दान करे।
शुभ रंग -नीला व सफेद।
शुभ अंक -01 व 06
मीन
तृतीय गुरु,द्वादश शनि तथा दशम चन्द्रमा बिजनेस में आय प्राप्ति में वृद्धि करेंगे। मैनेजमेंट, बैंकिंग व आईटी के जातक जॉब प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रहेंगे तथा अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। आपकी सफलता में उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। जॉब में बहुत जल्द प्रोन्नति संभावित है। लव लाइफ में शुभ यात्रा सम्भावित है। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी।
आज का उपाय -स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। सात प्रकार के अन्न का दान करें।
शुभ रंग -पीला व सफेद।
शुभ अंक -02 व 03
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited