14 August 2024 Rashifal: आज इन 5 राशि वालों को किसी काम में मिलेगी बड़ा सफलता, हर सपना होगा पूरा

14 August 2024 Rashifal: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए मंगलमय है। बिजनेस में सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी। चलिए जानते हैं सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

aaj ka rashifal 14 aug 2024

Aaj Ka Rashifal 14 August 2024

14 August 2024 Rashifal In Hindi: आज का दिन मेष राशि वालों के करियर के लिए महत्वपूर्ण है। आपकी हर समस्या का समाधान हो जाएगा। वृषभ राशि वालों को आज वाद-विवाद से बचकर रहना होगा नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं। मिथुन राशि वाले बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। कर्क राशि वालों को किसी भी काम में सफलता पाने के लिए और मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। सिंह राशि वाले नौकरी में परिवर्तन करने की सोच सकते हैं। चलिए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष-अष्टम चन्द्रमा व द्वितीय गुरु इस राशि के जातकों को सफल करेंगे। एकादश शनि बिजनेस के लिए मंगलमय है। जॉब के लिए समय सुंदर अवसर प्राप्ति का है।धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए सफल रहेंगे। युवा लव लाइफ में तनाव से बचें। आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। आज का दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय ---श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व तिल का दान करें। शुभ रंग --लाल व नारंगी, शुभ अंक --01 व 03
वृष- चन्द्रमा सप्तम, शनि दशम व गुरु इसी राशि में हैं। स्वास्थ्य में लाभ की सम्भावना है। वाद विवाद से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा, फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। लीवर प्रॉब्लम को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय -- हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। तिल का दान करें। शुभ रंग --सफेद व नीला शुभ अंक --05 व 08
मिथुन-खष्ठम चन्द्रमा व द्वादश गुरु छात्रों के लिए मंगलमय रहेंगे। जॉब प्रमोशन में प्रयास के लिए यह समय महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान के करियर सम्बन्धी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय ---भगवान विष्णु जी की उपासना करें। चने की दाल का दान करें। शुभ रंग --हरा व आसमानी। शुभ अंक --01 व 02
कर्क--चन्द्रमा पंचम व गुरु एकादश है। बिजनेस में न्यू कांट्रेक्ट का प्रयास कर सकते हैं। वर्तमान जॉब में लगातार डेडिकेशन से लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय ---श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। मसूर का दान करें। शुभ रंग ---लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक --02 व 06
सिंह-राशि स्वामी सूर्य द्वादश व गुरु कर्म भाव में हैं। बिजनेस में प्रोग्रेस है। जॉब में परिवर्तन को लेकर प्रयास में रहेंगे। आफिसर्स की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग --पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक--02 व 09
कन्या-चंद्रमा तृतीय, शनि खष्ठम व गुरु नवम है। मंगल व चन्द्र गोचर आपको सफल करेगा। व्यवसाय में आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। लव लाइफ में खुशी है। आज का उपाय --- श्री शिवपुराण का पाठ करें। उड़द व काली मिर्च का दान करें। शुभ रंग --सफेद व हरा। आज का शुभ अंक --05 व 07
तुला- पंचम शनि लॉ व टेक्निकल एजुकेशन का कारक ग्रह है। द्वितीय चन्द्रमा तथा अष्टम गुरु आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को लाभान्वित करेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग उदर रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। मूंग का दान करें। शुभ रंग --सफेद व नीला। आज का शुभ अंक ---07 व 08
वृश्चिक- सप्तम मंगल व चतुर्थ शनि जॉब व बिजनेस के लिए अनुकूल हैं। स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा।आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। गृह निर्माण में सफलता मिलेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। पिता का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ रंग --नारंगी व लाल। आज का शुभ अंक --04 व 06
धनु- द्वादश चन्द्रमा खष्ठम गुरु व तृतीय शनि आज जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त करने में सपोर्ट करेंगे। जॉब में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे। आज का उपाय --कनकधारा स्तोत्र पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान लाभदायक है। शुभ रंग --पीला व लाल। आज का शुभ अंक --02 व 03
मकर- एकादश चन्द्रमा लाभ देंगे। द्वितीय शनि व पंचम गुरु बिजनेस में कार्य का वातावरण पहले से बेहतर करके , सामंजस्य बढ़ाएंगे। आप एक विद्वान व्यक्ति हैं।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में विवाह की बात घर में होगी। मकान क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। आज का उपाय --शिवपुराण का पाठ करें। उड़द व तिल का दान सहायक है। शुभ अंक -हरा व आसमानी। आज का शुभ अंक -04 व 05
कुम्भ- इस राशि के शनि व कर्म भाव का चन्द्रमा चन्द्रमा बिजनेस में न्यू प्रोजेक्ट की प्राप्ति करवा सकते हैं। जॉब में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समयपूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। स्वास्थ्य खराब हो सकता हैलव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग -बैगनी व नीला। आज का शुभ अंक --05 व 08
मीन- चन्द्रमा नवम यानी भाग्य भाव में गोचर रत हैं। राशि स्वामी गुरु तृतीय रहेंगे। छात्रों के करियर में जम्प है। बिजनेस में संघर्ष व किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। आपकी सकारात्मक सोच ही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। घर के वास्तु दोष को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। विद्वानों का योगदान रहेगा।लव लाइफ अच्छी रहेगी। खान पान पर ध्यान दें। आज का उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। तिल का दान शुभ है। आज का शुभ अंक --03 व 08
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited