15 June 2024 Rashifal: आज इन राशि वालों को होगा भयंकर कष्ट, सूर्य का मिथुन राशि में गोचर करेगा परेशान, जानिए दैनिक राशिफल यहां

15 June 2024 Rashifal: शनिवार में सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में ये दिन कुछ राशि वालों के लिए परेशानी देने वाला तो कुछ के लिए शुभ साबित होगा। चलिए जानते हैं 15 जून के सितारे आपकी राशि के लिए क्या संकेत दे रहे हैं।

aaj ka rashifal 15 june

Aaj Ka Rashifal 15 June 2024

15 June 2024 Rashifal: शनिवार में सूर्य देव मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में सूर्य का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष अनुसार इस गोचर का असर पूरे एक महीने तक सभी राशियों पर दिखाई देगा। आज के दिन की बात करें तो ये दिन मेष राशि वालों के लिए खास रहेगा। सूर्य के गोचर से आपकी किस्मत चमक उठेगी। बिजनेस में लाभ मिलेगा। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

15 जून का राशिफल (15 June Rashifal In Hindi)

मेष-चन्द्रमा खष्ठम व गुरु द्वितीय गोचर कर रहे हैं। आज कई रुके व्यावसायिक कार्य बनेंगे। अपने कर्म को आनंद पूर्वक करें। जॉब को लेकर लाभ में रहेंगे। लव लाइफ में इमोशन से बचें, आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में विवाद का स्थान होता ही नहीं है। आपके ऑफिस में कुछ नवीन मेंबर्स सम्मिलित होंगे। आज का उपाय ---हनुमान जी की उपासना करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक व बेलपत्र अर्पित करें। जॉब में प्रोमोशन के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। शुभ रंग --नारंगी व पीला, शुभ अंक --02 व 03
वृष-जॉब में थोड़ा विवाद है। बिजनेस में कुछ नवीन कार्य मिलने की सम्भावना है। परिवार में कोई नवीन कार्य हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्टूडेंट्स करियर को लेकर परेशान रहेंगे। आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ व उड़द का दान करें। शुभ रंग --नीला व हरा। शुभ अंक --05 व 08
मिथुन- स्टूडेंट्स के लिए प्रोग्रेस वाला टाइम है। जॉब में किसी भी डिपार्टमेन्टल डिस्प्यूट को आगे न बढ़ने दें। राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। भाग दौड़ बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ तथा गेंहू व गुड़ का दान करें। शुभ रंग --आसमानी व बैगनी। शुभ अंक --04 व 07
कर्क-जॉब में लगातार बेहतर परफार्मेंस देने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पा रही है। स्टूडेंट्स करियर को चमकाने में लगे रहेंगे। स्टडी निरन्तर करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना करें। शनि से संबंधित द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें। शुभ रंग --सफेद व पीला। शुभ अंक --03 व 09
सिंह-आप जॉब में विवादों को लेकर तनाव में रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। छात्र करियर को लेकर कभी कभी असन्तुष्ट हो जाते हैं। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व फलों का दान श्रेष्ठ दान है। शुभ रंग -नारंगी व सफेद। शुभ अंक --04 व 07
कन्या- बिजनेस वर्क पूर्ण करने में सफल रहेंगे। छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन व टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना है। जॉब में आपकी कार्यशैली ही आपको सफल करती है। बिजनेस में किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य की शुरुआत होगी। आज का उपाय --स्वास्थ्य सुख में सफलता के लिए सप्त अन्न का दान करें। हनुमान बाहुक का पाठ करें। शुभ रंग --हरा व सफेद। शुभ अंक --04 व 06
तुला-जॉब प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। पारिवारिक दायित्व व बिजनेस के समय व जिम्मेदारियों को लेकर संतुलन बनाना होगा। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहने की सम्भावना है। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।शुभ रंग -नीला व सफेद। शुभ अंक -06 व 07
वृश्चिक-सप्तम गुरु बिजनेस में सफलता की प्राप्ति कराएंगे। करियर में प्रोग्रेस से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। घर में परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। जॉब व बिजनेस ठीक रहेगा। आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करते रहें। शुभ अंक -06 व 08। शुभ रंग -नारंगी व सफेद
धनु- खष्ठम गुरु जॉब को लेकर हर्षित करेंगे। आप एक साथ कई कार्यों को ले लेते हैं। एक समय में एक ही कार्य करें नहीं तो कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। मित्रों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। आज का उपाय --घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। गाय को गुड़ खिलाएं। शुभ रंग --पीला व लाल। शुभ अंक --07 व 09
मकर- गुरु पंचम शुभ है लेकिन शनि द्वितीय है। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव बना संभावित है। छात्र अपनी सकारात्मक सोच , मेहनत व आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टडी के प्रेसर व टेंशन से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को दही व शक्कर अर्पित करें। चन्द्रमा के द्रव्य शक्कर का दान भी करें। शुभ रंग --सफेद व बैगनी। शुभ अंक --05 व 07
कुम्भ- अष्टम चन्द्रमा व इस राशि के शनि करियर को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। लव लाइफ व ऑफिस वर्क में बैलेंस स्थापित करें। आज का उपाय --घर के मन्दिर में कुश के आसन पर बैठकर दुर्गासप्तशती का पाठ करें, फलों का दान करे। शुभ रंग --नीला व बैगनी। शुभ अंक -05 व 08
मीन- सप्तम चन्द्रमा व्यवसाय को लेकर आशान्वित करेंगे तथा तृतीय गुरु कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। आपकी सफलता में मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। जॉब में बहुत जल्द प्रोन्नति संभावित है। लव लाइफ को लेकर खुश व आनंदित रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। फलों का दान करें। शुभ रंग --नारंगी व लाल। शुभ अंक -01 व 02
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited