17 October 2024 Rashifal: तुला संक्रांति से इन 5 राशि वालों की चमक जाएगी किस्मत, हर काम में मिलेगी सफलता

17 October 2024 Rashifal: तुला संक्रांति का दिन 5 राशि वालों के लिए बेहद खास साबित होगा। इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। रुके हुए काम बनने लगेंगे।

17 October 2024 Rashifal

17 October 2024 Rashifal

17 October 2024 Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपका मन आध्यात्मिक भावों से भरा रहेगा। तो वहीं वृषभ राशि वालों को गुरु व चन्द्रमा जाॉब में परिवर्तन की सम्भावना दे सकते हैं। मन की एकाग्रता के लिए योग व ध्यान करें। मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन जॉब परिवर्तन को लेकर कई नवीन अवसरों को देने वाला दिवस साबित होगा। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। इसलिए थोड़ा सतर्क रहें। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का संपूर्ण राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 17 October 2024

मेष- 04:21 pm के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। राशि स्वामी मंगल व गुरु रियल स्टेट बिजनेस के लिए अनुकूल हैं। आपका मन आध्यात्मिक भावों से भरा रहेगा। व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। पिता के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे। आज का उपाय -व्यावसायिक कार्यों में सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना व फलों का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। असत्य से बचने का प्रयास करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -01 व 03
वृष- गुरु व चन्द्रमा जॉब में परिवर्तन की सम्भावना दे सकते हैं। 04:21 pm के बाद चन्द्रमा द्वादश व्यय भाव में रहेंगे। शुक्र व चन्द्रमा अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल परिवार संग यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। मन की एकाग्रता के लिए योग व ध्यान करें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय -गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -01 व 03
मिथुन-सूर्य पँचम हो गए। छात्रों को लाभ मिलेगा। आपको बड़े भाई व पिता का आशीर्वाद प्राप्त है। जॉब परिवर्तन को लेकर कई नवीन अवसरों को देने वाला दिवस है।न्यू बिजनेस डील सुंदर है। अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें।तिल का दान करें। शुभ रंग -बैगनी व सफेद। शुभ अंक -02 व 06
कर्क- 04:21 pm के बाद चन्द्रमा दशम रहेंगे। करियर में अभी सफलता नहीं मिल रही थी,अब बेहतर परिणाम पाएंगे। आर्थिक प्रगति में नया मोड़ आ सकता है। सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। शुभ रंग -लाल व सफेद। शुभ अंक -02 व 09
सिंह- 04:21 pm के बाद चन्द्रमा नवम रहेंगे। राशि स्वामी सूर्य तृतीय गोचर कर रहे हैं। आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोग किसी विशेष प्रमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट में मित्रों की सहायता मिलेगी। स्वास्थ्य को और बेहतर करने के लिए खान पान पर नियंत्रण रखें। प्रेमी संग कहीं घूमने जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।टीचर्स की एडवाइस लें। आज का उपाय -श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ व कम्बल का दान करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी।शुभ अंक -05 व 06
कन्या-चन्द्रमा मेष में रहेंगे। राशि स्वामी बुध व गुरु महत्वपूर्ण बिजनेस काम निपटाते में सहायता करेंगे। जॉब में भी वर्क्स को टालें मत। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं। गुरु सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा उनको तुलसी दल अर्पित करें। शुभ रंग -हरा व नीला, शुभ अंक -04 व 08
तुला--सप्तम चन्द्रमा व राशि स्वामी शुक्र व चन्द्र गोचर से बिजनेसमैन लाभान्वित होंगे। जॉब में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स की स्टडी लाइफ सुंदर, लर्निंग टेंडेंसी व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय --कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। शुभ रंग -हरा व नीला। शुभ अंक -04 व 06
वृश्चिक-मंगल व चन्द्रमा धन का आगमन कराएंगे। आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास करें। छात्रों का आत्मविश्वास से मन भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। चीटियों को शक्कर देने से बिगड़े कार्य बनते हैं। शुभ रंग -बैगनी व नारंगी। शुभ अंक -01 व 02
धनु-खष्ठम गुरु व पंचम चन्द्रमा जॉब में उन्नयन से मन प्रसन्न करेंगे। बिजनेस को और बेहतर करें,आप अपने टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। इस कार्य को करने से स्वास्थ्य सुख के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक -04 व 08
मकर- पंचम गुरु व तृतीय चन्द्रमा जॉब को पहले से बेहतर करेंगे। आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। नए कार्य से व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। बीपी के मरीज सावधानी बरतें। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। चने के दाल का दान करें। शुभ रंग --नीला व बैगनी। शुभ अंक -05 व 08
कुम्भ- इस राशि के शनि व चतुर्थ गुरु परिवार के लिए शुभ है। जॉब वर्क से परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। छात्र टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। शुभ रंग -हरा व बैगनी। शुभ अंक -04 व 06
मीन- तृतीय गुरु व 04:21 pm के बाद चन्द्रमा की द्वितीय स्थिति करियर को नई दिशा दे सकती है। जॉब में सफलता है। बिजनेस में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। कार्यों की अधिकता परेशान कर सकता है। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी का आनन्द उठाएंगे। वाहन लेने का संयोग बन सकता है। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अन्न का दान करें। शुभ रंग -नीला व आसमानी। शुभ अंक-01 व 03
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited