28 February 2025 Rashifal: फरवरी के आखिरी दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मां लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा, लेकिन इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

28 February 2025 Rashifal: फरवरी का आखिरी दिन 4 राशि वालों के करियर के लिए बेहद शानदार रहेगा। इन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। इन राशि वालों को हर काम में सफलता मिलेगी।

aaj ka rashifal 28 feb 2025

28 February 2025 Rashifal

28 February 2025 Rashifal: आज का दिन मेष राशि वालों के लिए शुभ है। नौकरी में सफलता मिलेगी। आज किसी कार्य को टालें मत नहीं तो नुकसान हो सकता है। वृषभ राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। अपनी वाणी पर संयम रखना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। मिथुन राशि वालों के जीवन में धन का आगमन हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। कर्क राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

March Rashifal 2025

मेष-आज गुरु द्वितीय व चन्द्रमा इसी राशि से एकादश गोचर कर रहे हैं। टीचिंग, आईटी व बैंकिंग जॉब में सफलता का दिवस है। ऑफिस में ज्यादा समय देना होगा। रुके धन की प्राप्ति बहुत महत्वपूर्ण है। किसी कार्य को टालें मत, वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ बेहतर रहेगा। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। इमोशन पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ अंक --01 व 02। शुभ रंग --पीला व सफेद

वृष- चन्द्रमा दशम व गुरु इसी राशि में हैं। सूर्य कुंभ में है। स्टूडेंट्स के करियर में नव सफलताओं से भरे रहने का समय है। इमोशन से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध मत करें व वाणी पर संयम रखें। राहु प्रेम संबंधों में दूरियां देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। संतान की प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। तिल का दान करें। शुभ रंग -हरा व नीला। शुभ अंक -05 व 07

मिथुन-- नवम चन्द्रमा, कुम्भ का शनि व व्यय भाव के गुरु आर्थिक लाभ तथा बिजनेस पार्टनरशिप भाव को स्ट्रांग करेंगे। धन का आगमन होने वाला है। आज का दिन छात्रों के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व फलों दान करें। शुभ रंग --आसमानी व नीला। शुभ अंक -05 व 08

कर्क- एकादश गुरु व अष्टम भाव में चंन्द्रमा बिजनेस अब बेहतर कर सकता है। जॉब में मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में विवाह का मोड़ आ सकता है। जॉब प्रमोशन को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें।उड़द का दान करें। शुभ रंग -पीला व नारंगी। शुभ अंक --01 व 02

सिंह-सप्तम चन्द्रमा तथा शनि व वृष का गुरु मंगलमय गोचर व शुभ फल प्रदान करेंगे। व्यवसाय में कोई रुके कार्य पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी, पोजीशन को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। छात्र सही दिशा में अध्ययन करें। मन को एकाग्र करने के लिए ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करते रहें। गुड़ का दान करें। शुभ रंग -नारंगी व लाल। शुभ अंक --02व 03

कन्या-चन्द्रमा व शनि खष्ठम गोचर करके व्यवसाय के लिए मंगलमय हैं। जॉब में गुरु व मंगल नवीन अवसरों की प्राप्ति का सौभाग्य दिलवा सकते हैं। आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक सतसंग से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -शनि से सम्बंधित द्रव्यों तिल व उड़द इत्यादि का दान करें। श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 पाठ पुण्यदायी है। शुभ रंग --सफेद व आसमानी। शुभ अंक --04 व 07

तुला- इस राशि से पंचम शनि- चन्द्रमा व वृष का गुरु छात्रों के लिए शुभ है। शुक्र व गुरु गोचर मंगलमय है। चन्द्रमा बिजनेस व हेल्थ में लाभ करेगा। बिजनेस में पोजिशन बेहतर रहेगी। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ को ठीक करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध को नियंत्रित करना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय ---भगवान शिव जी की उपासना करें तथा गुड़ का दान करें। शुभ रंग --नारंगी व पीला। शुभ अंक --04 व 07

वृश्चिक-चतुर्थ शनि तथा चन्द्रमा बिजनेस के लिए शुभ रहेंगे। जॉब में प्रोग्रेस है। पोस्ट चेंज का प्रयास सफल रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज का उपाय -माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। सप्त अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। पीले वस्त्रों का दान भी करें। शुभ रंग -नारंगी व लाल। शुभ अंक -06 व 08

धनु- तृतीय शनि व चन्द्रमा करियर में प्रोग्रेस देंगे। इस राशि के जातक आर्थिक प्रगति से खुश रहेंगे। धार्मिक यात्रा से प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें। गेहूं का दान करें। शुभ रंग --हरा व बैगनी। शुभ अंक -05 व 07

मकर- द्वितीय शनि -चन्द्रमा व पंचम गुरु छात्रों के लिए शुभ हैं। बिजनेस प्रोग्रेस अनुकूल रहेगा। आप आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिज़नेसमैन सफल रहेंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गुड़ का दान करें। शुभ रंग --लाल व नारंगी। शुभ अंक -02 व 03

कुम्भ- चन्द्रमा आज इसी भाव में रहेंगे। गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि में जॉब में बड़े परिवर्तन का कोई निर्णय दे सकते हैं। आर्थिक खुश रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। छात्रों को नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी। आज का उपाय --हनुमान बाहूक का पाठ व अन्न दान करते रहें। शुभ रंग --लाल व आसमानी। शुभ अंक --06 व 08

मीन- चन्द्रमा,सूर्य व शनि व्यय भाव में है। गुरु इसी राशि से द्वितीय हैं। जॉब करियर अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा। जॉब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस पद्धति को सही दिशा देंगे। लाभ भाव के शनि का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व धार्मिक पुस्तकों का दान लाभ करेगा। शुभ रंग --लाल व पीला। शुभ अंक --01व 03

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!
संबंधित खबरें
Aaj ka Rashifal 1 April 2025 आखिर कैसा रहेगा अप्रैल का पहला दिन राशियों के लिए ग्रहों की स्थिति से जानिए कौन से जातक होंगे प्रभावित

Aaj ka Rashifal 1 April 2025: आखिर कैसा रहेगा अप्रैल का पहला दिन राशियों के लिए? ग्रहों की स्थिति से जानिए कौन से जातक होंगे प्रभावित

Aaj ka Rashifal 31 March 2025 जानिए मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन पढ़ें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal 31 March 2025: जानिए मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 March 2025 चैत्र नवरात्रि के पहले दिन इन राशियों पर बरसेगी माता रानी की कृपा जानिए आज के उपाय शुभ अंक और शुभ रंग की जानकारी यहां

Aaj Ka Rashifal 30 March 2025: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन इन राशियों पर बरसेगी माता रानी की कृपा, जानिए आज के उपाय, शुभ अंक और शुभ रंग की जानकारी यहां

Aaj ka Rashifal 29 March 2025 सूर्य ग्रहण से इन राशियों पर पड़ेगा असर जानिए किन्हें मिलेगी शनि देव की कृपा और किसे बरतनी होगी सावधानियां

Aaj ka Rashifal 29 March 2025: सूर्य ग्रहण से इन राशियों पर पड़ेगा असर, जानिए किन्हें मिलेगी शनि देव की कृपा और किसे बरतनी होगी सावधानियां

Aaj ka Rashifal 28 March 2025 जानिए आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लाभदायक और किन्हें रहना होगा सतर्क जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal 28 March 2025: जान‍िए आज का द‍िन क‍िन राशियों के ल‍िए रहेगा लाभदायक और क‍िन्‍हें रहना होगा सतर्क, जानने के ल‍िए पढ़ें आज का राशिफल

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited