28 September 2024 Rashifal In Hindi: एकादशी के दिन इन 5 राशियों पर भगवान विष्णु की रहेगी विशेष कृपा, हर काम में मिलेगी सफलता

28 September 2024 Rashifal In Hindi: इंदिरा एकादशी के दिन कई राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाएगी। करियर में भी कई सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। जानिए सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

28 september 2024 rashifal

28 September 2024 Rashifal In Hindi

28 September 2024 Rashifal In Hindi: ज्योतिष अनुसार आज मेष राशि वालों को नौकरी में सफलता मिलेगी। परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। वृषभ राशि वालों को बिजनेस में सफलता मिलेगी। हेल्थ बढ़िया रहेगी। लव लाइफ में भी अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। मिथुन राशि वालों को बिजनेस में रूका हुआ पैसा प्राप्त होगा। आपकी लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। अब जानिए सभी राशियों का आज विस्तृत राशिफल।
मेष- चन्द्रमा चतुर्थ,शनि कुम्भ व गुरु द्वितीय गोचर में हैं। जॉब में नई सफलता का अध्याय शुरू होगा। दरअसल जो बिजनेस प्रोजेक्ट आपको मिलने थे उनमें रुकावटें अब समाप्त होने वाली हैं। परिवार में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। लव लाइफ से खुश रहेंगे। बहुत ज्यादा यात्रा से बचने का प्रयास करें। स्वास्थ्य सुख उत्तम है। आज का उपाय--श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल व उड़द का दान करना श्रेयष्कर है। शुभ रंग --लाल व हरा। आज का शुभ अंक -01 व 03
वृष-शनि दशम व गुरु इस समय इसी राशि में है। तृतीय चन्द्रमा बिज़नेस को लेकर खुश करेंगे। इधर उधर बहकने से बेहतर है कि अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। इमोशन पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --गाय को गुड़ खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा। शुभ रंग --नीला व सफेद। आज का शुभ अंक --04 व 06
मिथुन-द्वितीय चन्द्रमा जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। न्यू बिजनेस डील को हाथ से जाने मत दें। छात्रों के लिए करियर अच्छा रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। आज का उपाय --श्री सूक्तम का 06 पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं। तिल का दान करें। शुभ रंग --लाल व आसमानी। आज का शुभ अंक --04 व 08
कर्क-इस राशि का चन्द्रमा मैनेजमेंट, आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रगति दे सकते हैं। जॉब प्रोमोशन में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। छात्र करियर पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। युवाओं की लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना जरूरी है। सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग --नारंगी व लाल। आज का शुभ अंक --05 व 07
सिंह- चन्द्रमा वयय भाव में गोचर कर रहे हैं। फैमिली विवादों से बचें। मित्रों की सहायता से सफलता मिलेगी। छात्र कार्य व आत्मबल को मजबूत करें।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। छात्र सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय -- श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व फलों का दान करें। शुभ रंग -नारंगी व लाल। आज का शुभ अंक --05 व 07
कन्या- चन्द्रमा इसी राशि से एकादश भाव में हैं। जॉब में परिवर्तन के लिए समय अनुकूल है। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। स्टूडेंट्स मेहनत करें। कठिन परिश्रम ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय --रुुुद्राभिषेक करें। तिल व कंबल का दान करें। शुभ रंग -हरा व नारंगी। आज का शुभ अंक --05 व 08
तुला--चन्द्रमा कर्म भाव को मजबूत करेंगे। गुरु अष्टम है।शनि पंचम संतान लाभान्वित करेंगे। व्यवसाय को नई दिशा देंगे। लव लाइफ की रोमांटिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। जॉब में किसी विशेष पद को लेकर मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। सन्तान की सफलता से खुश रहेंगे। आज का उपाय --घर के मंदिर में शिवलिंग का दूध व जल से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। मूंग का दान करें। शुभ रंग -सफेद व बैगनी। आज का शुभ अंक --04 व 06
वृश्चिक-नवम यानी भाग्य भाव का चन्द्रमा लाभ देंगे। अनचाही यात्रा से बचें। जॉब वर्क को बेहतर करें। धार्मिक यात्रा के आध्यात्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरे रहेंगे। जाब में कार्य को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आज का उपाय --तिल का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं। शुभ अंक --03 व 06। आज का शुभ रंग -लाल व हरा।
धनु- गुरु खष्ठम व चन्द्रमा अपनी राशि कर्क में शुभ है। कई दिनों से रुके धन आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस वर्क को और बेहतर करें। यात्रा से खुश रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें। आज का उपाय--सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। अन्न दान करते रहें। शुभ अंक --01 व 03। आज का शुभ रंग --लाल व पीला।
मकर- शनि द्वितीय व चन्द्रमा सप्तम शुभ है। करियर में पोजिशन पहले से बेहतर होगी। आप आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। संतान के करियर को नई दिशा देने में सफल रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। तिल का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शुभ रंग --सफेद व हरा। आज का शुभ अंक --02 व 07
कुम्भ- चन्द्रमा खष्ठम व गुरु चतुर्थ है। आप जॉब को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य से परेशान रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। प्रेम में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है। आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ व अन्न दान करें। शुभ अंक --04 व 08। आज का शुभ रंग -हरा व नीला
मीन-चन्द्रमा पंचम गोचर में है। जॉब को लेकर परिवर्तन के विचार में रहेंगे। अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। जिसमें मंगल व गुरु गोचर का बहुत योगदान रहेगा। शिक्षा में सफल रहेंगे। लव लाइफ में हैप्पी जर्नी संभावित है। आज का उपाय --हनुमान चालीसा के 07 पाठ से सम्पूर्ण समस्याओं का समाधान होगा। तिल व चावल का दान भी करें। शुभ रंग --लाल व सफेद। आज का शुभ अंक --01 व 03
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited