4 August 2024 Rashifal: हरियाली अमावस्या पर ये 4 राशियां रहें सतर्क, हो सकता है भारी नुकसान, स्वास्थ्य को लेकर भी रहेंगे परेशान

4 August 2024 Rashifal: हरिलायी अमावस्या पर मेष राशि के जातक नौकरी को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ में भी परेशानियां रहेंगी। जानिए सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

aaj ka rashifal 4 aug 2024

Aaj Ka Rashifal 4 Augsut 2024

मेष- सूर्य व चन्द्रमा इसी राशि से चतुर्थ में हैं। बिजनेस में अभी स्ट्रगल का टाइम है। किसी भी प्रकार के विवादों से बचें। स्टूडेंट्स, आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है।आज का दिवस जॉब वालों के लिए थोड़ा परेशानी का है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा । लव लाइफ बहुत बेहतर नहीं रहेगी। आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करें। क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। मसूर का दान करें। शुभ रंग --नारंगी व सफेद। आज का शुभ अंक --03 व 09
वृष- गुरु व चन्द्रमा अनुकूल हैं। आज का दिन बिजनेस के मामलों में कुछ नवीन अनुबंधों की सम्भावनाओं का है।बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। जॉब में प्रमोशन का प्रयास करें। किसी उच्चाधिकारी से ही आपका कार्य हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें। सुंदरकांड का पाठ करें। शुभ रंग --नीला व सफेद। आज का शुभ अंक --04 व 06
मिथुन- राशि स्वामी बुध व शुक्र जॉब में रुके कार्यों के लिए महत्वपूर्ण कार्य करने वाला है। बिजनेस विशेषकर आईटी व बैंकिंग सेक्टर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -आसमानी व नीला। आज का शुभ अंक -06 व 08
कर्क- गुरु एकादश व चंद्रमा तथा सूर्य इसी राशि में है। छात्र करियर में उत्साहित रहेंगे। जॉब में प्रमोशन का समय आ गया है। यदि आप जमीन में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व अन्न का दान करें। शुभ रंग --नारंगी व लाल। आज का शुभ अंक --05 व 06
सिंह- चन्द्रमा द्वादश व मङ्गल कर्म भाव में हैं। ऑफिस में किसी विशेष वर्क के पूर्ण होने को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।कर्म का आलम्ब लें। आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें। उड़द का दान करें। शुभ रंग -नारंगी व हरा। आज का शुभ अंक --03 व 09
कन्या- एकादश सूर्य व चन्द्रमा शुभ है। जॉब चेंज को लेकर नव उत्साह में रहते हैं। मित्रों की हेल्प आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। जॉब को नयी दिशा देंगे, आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आज का उपाय- श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें व फलों का दान करें। शुभ रंग --पीला व नारंगी। शुभ अंक --05 व 06
तुला- गुरु अष्टम व चन्द्रमा कर्क में सूर्य के साथ है। बिजनेस प्रोग्रेस में आपका हर प्रयास अब सफल होगा। आर्थिक सुख में वृद्धि है। विदेश यात्रा को लेकर प्रयासरत रहेंगे। स्टूडेंट्स मन को नियंत्रित करें। लव लाइफ में यात्रा रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। तेज वाणी के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ से खुश रहेंगे। आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ व गेंहू का दान करें। शुभ रंग --नीला व आसमानी। आज का शुभ अंक --03 व 09
वृश्चिक- चन्द्रमा व सूर्य एकसाथ भाग्य भाव में है। राशि स्वामी मंगल खष्ठम है। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। मन आध्यात्मिक आनन्द से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ में टाइम के ज्यादा व्यय से बचें। आज का उपाय -अन्न दान से कष्ट दूर होता है। शुभ रंग --सफेद व नारंगी। आज का शुभ अंक --04 व 07
धनु-अष्टम चन्द्रमा-सूर्य स्वास्थ्य खराब कर सकता है। मंगल व गुरु गोचर शुभ है। आज सब अच्छा रहेगा। अपने उत्तरदायित्व को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। जॉब में करियर को लेकर आपका प्रयास अनवरत जारी रहेगा। स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेम में नित नवीन बातें सृजित होंगी। अपने विवाह की बात घर में करना आरंभ करें। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। गेंहू का दान करें। शुभ रंग --सफेद व नारंगी। आज का शुभ अंक --01 व 02
मकर--सप्तम चन्द्रमा सूर्य के साथ शुभ है। आर्थिक उन्नति को लेकर सफल रहेंगे। छात्रों की स्टडी पहले से बेहतर होगी। बिजनेस वर्क बढ़ेगा। जॉब में पद उन्नयन संभावित है। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ में मैरेज का टर्न आ सकता है। आज का उपाय --उड़द का दान करें। शुभ रंग -सफेद व आसमानी। आज का शुभ अंक --02 व 09
कुम्भ-गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि में है। पारिवारिक कार्यों में अति व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर आप खुश रह सकते हैं। किसी भी बिजनेस प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य अब बेहतर हो सकता है। धन के अनायास व्यय पर ध्यान दें। प्रेम में नित नवीन यात्राएं आपके लव लाइफ को आनन्दित करेंगी। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। तिल का दान श्रेयष्कर है। शुभ रंग --नीला व सफेद। आज का शुभ अंक --05 व 06
मीन-पंचम सूर्य- चन्द्रमा सन्तान व शिक्षा के लिए शुभ है। जॉब सकारात्मक दिशा में पहुंचकर लाभ देगी। छात्र स्टडी प्लान को लेकर खुश रहेंगे। अपनी अध्ययन पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय --हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। मूंग का दान करें। शुभ रंग --नारंगी व आसमानी। आज का शुभ अंक --02 व 03
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited