4 September 2024 Ka Rashifal: 4 सितंबर को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, होगा आर्थिक लाभ तो स्वास्थ्य में भी आएगा सुधार

4 September 2024 Rashifal: सितंबर का पहला बुधवार किन राशियों के लिए लाएगा धन लाभ तो किनकी बिगड़ेगी स्थिति? कल कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य...इन सभी सवालों का जवाब जानने के लिए यहां देखें अपना आज का राशिफल (Horoscope Today)।

aaj ka rashifal 4 september 2024 zodiac signs

aaj ka rashifal 4 september 2024 zodiac signs

4 September 2024 Rashifal: 4सितंबर का दिन कुछ राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा तो वहीं कुछ राशियों के जॉब में तनाव बना रहेगा। वृष राशि के जातकों की बॉस से अनबन हो सकती है तो मेष राशि वालों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है। तुला राशि वालों के यात्रा करने का योग बन रहा है तो कर्क राशि वालों को व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। जानिए बाकी राशि वालों के लिए 4 सितंबर का दिन कैसा रहेगा।

मेष

आज चन्द्रमा कन्या यानी खष्ठम गोचर कर रहा है। वृष का गुरु व कन्या राशि का चन्द्रमा मित्रों सहित सुदूर यात्रा का विचार दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग - लाल व पीला।
शुभ अंक - 2 व 09

वृष

शुक्र बैंकिंग व आईटी सेवा से सम्बद्ध जनों को लाभ में रखेंगे। पोस्ट चेंज की सम्भावना है । लव लाइफ बहुत सुंदर रहेगी। रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । जॉब में आपके बाँस से आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। चन्द्रमा पंचम छात्रों को लाभ देगा।
आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।
शुभ रंग - हरा व आसमानी।
शुभ अंक - 01 व 02

मिथुन

चतुर्थ चन्द्रमा व द्वादश गुरु जांब सम्बंधित विदेश यात्रा में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है, इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। बिजनेस में यदि आप कुछ नया अनुबंध चाहते हैं तो आज का दिन प्रयास के लिए अच्छा रहेगा। जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।
आज का उपाय - श्री अरण्यकाण्ड का पाठ व गेंहू का दान करें।
शुभ रंग - सफेद व नारंगी।
शुभ अंक - 01 व 09

कर्क

तृतीय चन्द्रमा व शुक्र तथा बुध गोचर व्यवसाय में लाभ देंगे। जांब को लेकर स्थिति अब बहुत बेहतर रहेगी। जॉब में आपके लगातार अच्छे परफॉर्मेंस आ रहे है , यह बहुत अच्छी बात है। लव लाइफ में मानसिक सामंजस्य व टाइम मैनेजमेंट बनाये रखें। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। सदैव खुश रहने का प्रयास करें।
आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें व गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग - नारंगी व पीला।
शुभ अंक - 02 व 03

सिंह

इस राशि के सूर्य व द्वितीय चन्द्रमा जांब को लेकर न्यू अवसर देंगे। मनचाहे पद परिवर्तन में सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स कॅरियर प्रगति की तरफ प्रयास करते रहेंगे। लव लाइफ में थोड़ा तनाव हो सकता है। पढ़ाई में अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। भविष्य की चिंता को लेकर तनाव का परित्याग करें। स्वास्थ्य सुख बहुत अच्छा रहेगा।
आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग - लाल व पीला।
शुभ अंक - 04 व 06

कन्या

चन्द्रमा इसी राशि में व गुरु नवम गोचर करके जब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर करेंगे। कॅरियर के लिए और परिश्रम करना होगा। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता लानी होगी। व्यवसाय सम्बंधित कई दिनों से रुकी योजनाओं को आगे मत करें। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। उदर विकार को लेकर परेशान रहेंगे।
आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें व तिल का दान करें।
शुभ रंग - आसमानी व हरा।
शुभ अंक - 03 व 09

तुला

चन्द्रमा व्यय भाव में है। शुक्र बैंकिंग व आईटी जांब के लिए अनुकूल हैं। कॅरियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जॉब को लेकर आशावादी बनें। आत्मबल को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जॉब में अपने कार्य के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय - सप्त अन्न का दान करें। सुंदरकांड का पाठ लाभदायक है।
शुभ रंग - सफेद व आसमानी।
शुभ अंक - 04 व 05

वृश्चिक

चन्द्रमा आज इसी राशि से एकादश में है। व्यवसाय में वृद्धि व रुके धन का आगमन होगा। सरकारी कार्य में बड़ी सफलता है। पॉवर सेक्टर व बैंकिंग के शेयर में निवेश करना लाभप्रद है। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। स्टूडेंट्स को कॅरियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय - उड़द व गुड़ का दान करें।गाय को भी पालक तथा गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग - लाल व नारंगी।
शुभ अंक - 01 व 02

धनु

चन्द्रमा कर्म स्थान पर व गुरु खष्ठम है। जॉब में रुके धन के आगमन से प्रसन्नता होगी। परिवार में किसी विशेष बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। अभी बिजनेस में आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें।प्रेम में सत्य पर ही रहें।
आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग - आसमानी व लाल।
शुभ अंक - 02 व 09

मकर

चंद्रमा भाग्य भाव में है। व्यवसाय को लेकर लाभ में रहेंगे। आप विद्वान व्यक्ति हैं। स्टूडेंट्स अपनी सकारात्मक सोच व अच्छे परफार्मेंस से ही कॅरियर को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों सहित धार्मिक यात्रा होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। हेल्थ पर ध्यान दें।
आज का उपाय -जाँब व बिजनेस में सफलता हेतु मेहनत के साथ अन्न दान भी करें। मूंग व गुड़ का दान पुण्यदायी है।
शुभ रंग - नीला व हरा।
शुभ अंक - 05 व 08

कुम्भ

शनि इसी राशि में तथा चन्द्रमा अष्टम जॉब में अनिर्णय की स्थिति से परेशान कर सकते हैं। न्यू बिजनेस कांट्रेक्ट में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। जॉब में सफलता मिलेगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। मूंग व उड़द का दान करें।
शुभ रंग - बैगनी व हरा।
शुभ अंक - 05 व 09

मीन

जांब में किसी निर्णय को लेकर उहापोह में रहेंगे। व्यवसाय में रुके कार्यों में मित्रों के सपोर्ट में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। तृतीय गुरु तथा सप्तम चन्द्रमा बिजनेस की शुभता को बढ़ाती है जिससे आप सफल होते हैं। हेल्थ बेहतर है। लव लाइफ सुखद रहेगी।
आज का उपाय - श्री भगवान विष्णु जी की पूजा करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ पुण्यदायी है।
शुभ रंग - लाल व पीला।
शुभ अंक - 03 व 09
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited