आज का धनु राशिफल, 25 नवंबर 2022: रोजमर्रा के खर्चों पर करें कंट्रोल, नहीं तो बिगड़ जाएगी आर्थिक स्थिति

Aaj Ka Dhanu Rashifal 25 November 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। सतर्क रहें।

aaj ka dhanu rashifal 25 november 2022

आज का धनु राशिफल 25 नवंबर 2022

Aaj Ka Dhanu Rashifal 25 November 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु (Sagittarius) – जिंदगी की रुकावटें आपने अपने मन में बिठा रखी हैं और एक-एक करके अब उसमें सुधार होता चला जाए यह बहुत हद तक संभव है। पहला कदम आज से है जिसमें आपको अपनी मानसिकता को सुधारने का प्रयास करना होगा पर उससे कहीं ज्यादा जरूरी है की आपको आशावादी नजरिया बनाए रखना होगा।
क्या करें – काम और कारोबार की स्थिरता को बनाए रखना बहुत जरूरी है और अगर लोगों से आलोचना मिल रही है तो उसके पीछे भी क्या कारण है उनको भी संभालते चले जाना आपकी प्राथमिकता है। कोई कोई समय ही ऐसा हो जाता है जो हर तरह से मुश्किलें दिखाता है पर इसमें आपकी अच्छाई और ईमानदारी ही काम करती है।
क्या न करें – किसी भी तरह का नुकसान न होने दें। पैसे के लेनदेन को भी भली भांति समझें ताकि आप अपनी समृद्धि को बचाए रखें। अपनी बचत को इस समय किसी भी तरह के खतरे में डालते चले जाना या अपने रोजमर्रा के खर्चों को बढ़ाते चले जाना भी ठीक नहीं है।
तकरार और झगड़े – किसी भी तरह के तकरार का कारण आपके मन में बिठाया हुआ अविश्वास है जिसके चलते किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते पर भी बुरा असर पड़ सकता है इसलिए आपको लोगों के प्रति अपनी विनम्रता बनाए रखने की भी जरूरत है।
रिश्तेनाते – घर परिवार में रिश्तों को बनाए भी रखना है और संभाले भी रखना है। रोजमर्रा की छोटी-छोटी बातों को लेकर बात को बिगाड़ते चले जाना ठीक नहीं है। अपने जीवनसाथी को बेहतर तरीके से समझना होगा ताकि व्यर्थ में फासले न बढ़ते चले जाएँ।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited