आज का कन्या राशिफल, 25 दिसंबर 2022:रिश्‍तों की अहमियत को समझें किसी से रिश्‍ता न बिगाड़े

Aaj Ka kanya Rashifal 25 December 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: पढ़ाई में मन लगाएंगे तो बड़ी सफलता प्राप्त कर पाएंगे। अपनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए ईश्वर ने आपको इतना सक्षम बनाया है। किसी प्यार-मुहब्बत के रिश्ते में मतभेद ना उभरने दें क्योंकि ऐसा करने से आप अपनी अच्छी-भली स्थिति को बिगाड़ते चले जाएंगे।

Aaj Ka kanya Rashifal 25 December 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi : कन्या (Virgo)कोई प्यार-मुहब्बत का रिश्ता आपकी तवज्जोह मांगता है. घर-परिवार में रिश्तों का सहयोग भी चाहिए और उनकी सहमति भी चाहिए, ऐसा करते हुए आपको अपनों के लिए बहुत कुछ करना है और उनका दिल जीतना है. यह सबकुछ संभव है, अगर आप एक-एक कदम आगे बढ़ाते चले जाएं।
क्या करें –अपनों के करीब आने का जो भी मौका मिले, उसका पूरा फायदा उठा लें इसलिए रिश्तों की अहमियत को समझें. किसी भी सफलता का मजा तभी है, अगर आप उसे अपनों से बांट लें.
क्या न करें –किसी प्यार-मुहब्बत के रिश्ते में मतभेद ना उभरने दें क्योंकि ऐसा करने से आप अपनी अच्छी-भली स्थिति को बिगाड़ते चले जाएंगे. किसी से भी कोई अनुचित बात कहते चले जाना ठीक नहीं है क्योंकि किसी का दिल दुखाना भी आपके हित में नहीं है.
पढ़ाई-लिखाई - पढ़ाई में मन लगाएंगे तो बड़ी सफलता प्राप्त कर पाएंगे. अगर उच्च शिक्षा का विचार है तो उसके लिए भी आपको भरोसा करना होगा और अपनी मेहनत को बढ़ाते चले जाने से फायदा जरूर होगा. अपने ज्ञान की वृद्धि के लिए आपको हर तरह की मदद भी मिलती चली जाएगी.
धन-दौलत - आपकी आर्थिक स्थिति ठीक होने के बावजूद कमियां दर्शा रही हैं क्योंकि आप अपनी बचत से या अपनी समृद्धि से बहुत ज्यादा खुश नहीं हैं. इसका एक बड़ा कारण यह है कि अपनों के प्रति आपकी जरूरतें बढ़ी हुई हैं, जिन्हें पूरा भी करना है. पर इसे भी आशीर्वाद ही समझें कि अपनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए ईश्वर ने आपको इतना सक्षम बनाया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited