आज का कन्या राशिफल, 26 नवंबर 2022: हालात के हिसाब से खर्च पर निवेश की सोचें, वरना हो जाएंगे परेशान

Aaj Ka Kanya Rashifal 26 November 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: आपके मन में किसी निवेश का विचार आ सकता है। आपकी इच्छाएं भी बढ़ी हुई हो सकती है। पर आपको निवेश के मामले में सोच समझकर विचार करने की जरुरत है। नहीं तो आर्थिक तंगी के शिकार हो सकते हैं।

Aaj Ka Kanya Rashifal 26 November 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: कन्या (Virgo) – किसी निवेश का विचार हो सकता है आपके मन में पर इसी बात को लेकर मन में जुड़ी बहुत सारी चिंताएं भी हैं। इच्छाएं बढ़ा लेने में कोई हर्ज नहीं है बशर्ते आप अपने हालात का सही रूप से आँकलन कर सकें और फिर अपने फैसले कर सकें, तभी जाकर कोई भी जिंदगी का रास्ता बनता है।
क्या करें – अपनी बचत को भी भली भांति समझना होगा की आप किसी भी निवेश में किस हद तक जा सकते हैं तभी जाकर फैसले करने होंगे क्योंकि सिर्फ इच्छाओं के दम पर निवेश का फैसला करने से गलती भी हो सकती है।
क्या न करें – लोगों के भरोसे भी न चलें की वही मदद कर देंगे। हो सकता है लोग आज आपको कोई वायदा कर रहे हों पर कोई ऐसी उम्मीद न लगाएं की भविष्य में वो वायदा उसी रूप से पूरा भी होता चला जाए।
पढ़ाई लिखाई – पढ़ाई में मन है क्योंकि आप अपने दम पर कुछ करना चाह रहे हैं और इसी वजह से आपने समय का सदुपयोग भी किया है और सही योजना भी बनाई है। वैसे भी कोई सफलता एक-एक कदम आगे बढ़ते चले जाने से ही मिलती है।
प्यार मोहब्बत – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता आपके जहन पर बहुत ज्यादा हावी है और इसलिए आपको अपनों की सहमति और समर्थन चाहिए। हालात हर तरह से अनुकूल हैं क्योंकि आपके विचारों में ईमानदारी है और आप अपनों को यह बात समझा भी पा रहे हैं फिर भी आपको अपनी बात बहुत सहजता से कहनी होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited