आज का कुम्भ राशिफल, 1 जनवरी 2023: नया साल मिला जुला रहेगा, लाभ होगा मगर मतभेदों से बचना पड़ेगा

Aaj Ka Kumbh Rashifal 1 January 2023, Aquarius Horoscope Today in Hindi: कुम्भ राशि के लोगों नए साल से अच्छी उम्मीदें लगा सकते हैं। 2023 आपके लिए बहुत सारी अच्छी चीजे लेकर आ सकता है। हालांकि अच्छाई के साथ आपको बीच बीच में थोड़ा सतर्क रहने की भी जरूरत है।

कुम्भ राशिफल

कुम्भ राशिफल, 1 जनवरी

Aaj Ka Kumbh Rashifal 1 January 2023, Aquarius Horoscope Today in Hindi: कुम्भ (Aquarius)कुम्भ राशि वालों के लिए हालात बहुत तेजी से बेहतर होते चले जा रहे हैं। 2022 का साल आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए संभला रहा है पर खर्चे भी बढ़े रहे हैं जिसकी वजह से कई तरह के दबाव भी आपको झेलने पड़े हैं पर 2023 का साल आपके खर्चों को संभालने में आपकी मदद करता चला जाएगा। फरवरी 2023 से आगे आपका भरोसा भी जगेगा और आप सही फैसले भी कर पाएंगे। अप्रैल मई 2023 से आपकी मेहनत भी बढ़ती चली जाएगी जिसके चलते आप अपनी आमदनी को भी सुनिश्चित कर पाएं। काम और कारोबार में अभी से लेकर अप्रैल 2023 का समय संतोषजनक है पर मई से सितंबर 2023 में आपको काम और कारोबार में सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी ताकि कोई गलती न होती चली जाए। मतभेद से भी बचना होगा और अपनी चुनौतियों को भी संभालते चले जाने से फायदा ही होगा। अक्टूबर से दिसम्बर 2023 में काम और कारोबार में आपके लिए बेहतरीन समय है जिसमें आपकी तरक्की भी हो सकती है और लाभ भरी परिस्थितियाँ भी बन सकती हैं। जुलाई अगस्त सितंबर 2023 का समय खासकर ऐसा है जिसमें कामकाज के क्षेत्र में किसी से भी उलझते चले जाने से बचने की जरूरत है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited