आज का मीन राशिफल, 06 जनवरी 2023: जीवनसाथी से लड़ाई न करें, काम पर पड़ सकता है बुरा असर
Aaj Ka Meen Rashifal 06 January 2023, Pisces Horoscope Today in Hindi: मीन राशि के लोगों के जीवन में पैसों की स्थिति तो हाल फिलहाल में ठीक है, लेकिन मेहनत से इसको संभालने की सख्त आवश्यकता है। मन में असंतोष न बिठाएं न ही किसी से तकरार जैसी स्थिति पैदा करें, परिवार और व्यापार पर भारी पड़ सकता है।



मीन राशिफल, 6 जनवरी
Aaj Ka Meen Rashifal 06 January 2023, Pisces Horoscope Today in Hindi: मीन (Pisces) – निजी जीवन का सुख बनाए रखना है तो बहुत सारी चीजों को एक साथ संभालना पड़ेगा पर सबसे बड़ी बात यह है की उसमें आपको अपने मन में बिठाई हुई चिंताओं को दूर करना पड़ेगा। लोगों से मधुरता से पेश आएं ताकि वो आपकी बात समझ पाएं।
क्या करें – लोगों के प्रति आपके विचार सख्त भी होते चले जा रहे हैं और तल्ख भी होते चले जा रहे हैं और यही इस समय की सबसे बड़ी कमी है। रिश्तों को संभालना कठिन होता है पर थोड़ी सी कोशिश से बहुत कुछ संभव भी हो सकता है। लोगों के बनते बिगड़ते विचारों को संभालने के लिए भी आपको उनसे तालमेल बनाए रखने की जरूरत है।
क्या न करें – अपने जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह का तकरार न उत्पन्न होने दें। ऐसा करेंगे तो आपको काम और कारोबार में भी मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं। किसी भी वजह से अपने व्यवहार को सख्त न बनाते चले जाएँ।

धन दौलत – धन का आगमन ठीक है पर आप अपनी आर्थिक स्तिथि को लेकर खुश नहीं हैं इसलिए आप ओर ज्यादा मेहनत करना चाह रहे हैं ताकि आप अपने हालात को संभाल पाएं। यह अच्छा प्रयास है पर इसके चलते आपको अपने मन में बिठाए हुए असंतोष को भी हटा देने की जरूरत है।
तकरार और झगड़े – काम और कारोबार के क्षेत्र में किसी भी तरह का तकरार पैदा करना ठीक नहीं है। अच्छी भली स्तिथि को अगर मतभेद की वजह से बिगाड़ लिया जाए तो यह बहुत हद तक आपकी गलती है। लोगों के प्रति सद्भावना बनाए रखने से आप अपनी मुश्किलों को भली भांति संभाल सकते हैं।
Horoscope Today, 06 January 2023: मेष | वृषभ | मिथुन | कर्क | सिंह | कन्या | तुला | वृश्चिक | धनु | मकर | कुंभ | मीन
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्ष...और देखें
Aaj Ka Rashifal 3 March 2025: इन राशियों को मिलेगी जॉब और बिजनेस में सफलता, इनके मन में रहेगा तनाव, जानिए अपना दैनिक राशिफल यहां
Aaj Ka Rashifal 2 March 2025: आज इन 4 राशि वालों का अपने लव पार्टनर हो सकता है झगड़ा, वाणी पर रखें संयम, जानिए अपना दैनिक राशिफल यहां
Aaj ka Rashifal 1 March 2025: मार्च के पहले दिन मेष राशि को मिलेगी सफलता तो मकर राशि की लव लाइफ में होगा विवाद, जानें कैसा रहेगा अन्य राशि का हाल
28 February 2025 Rashifal: फरवरी के आखिरी दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मां लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा, लेकिन इन राशि वालों को रहना होगा सावधान
Aaj ka Rashifal 27 February 2025: आज कन्या राशि के घर होगी धन की बरसात तो वृष राशि वालों को बोली पर रखना है संयम, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल
Stock Market Update: टाटा की इस कंपनी को लगातार दूसरे हफ्ते सबसे बड़ा झटका, शेयर बाजार में बड़ी गिरावट का दिखा बुरा असर
मायावती का बड़ा बयान- 'मेरे जीते जी मेरा कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा', अपने भतीजे और बहू पर भी उठाए सवाल
नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' के ‘रॉ स्टेटमेंट’ के लिए हो जाएं तैयार, नए पोस्टर संग हुई बड़ी अनाउंसमेंट
Stock Market Prediction Tomorrow: शेयर बाजार में भूचाल! 3 मार्च को Nifty-Sensex फिर गिरेंगे या होगी बड़ी रिकवरी
Aaj Ka Panchang 3 March 2025: आज के पंचांग से जानिए फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के शुभ मुहूर्त, योग, राहुकाल, दिशा शूल और उपायों की संपूर्ण जानकारी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited