आज का मीन राशिफल, 31 दिसंबर 2022: नया साल नई चुनौतियां ला सकता है, सूझबूझ से करने होंगे सारे काम

Aaj Ka Meen Rashifal 31 December 2022, Pisces Horoscope Today in Hindi: मीन राशि के जातकों को नए साल में थोड़ा संभलकर सारे काम करने होंगे, रिश्तों में गलतफहमी और उलझन जैसी स्थिति पैदा न होने दें। हर दिशा में थोड़ा थोड़ा प्रयास काम, परिवार और सेहत तीनों के लिहाज से अच्छा है।

मीन राशिफल

मीन राशिफल, 31 दिसंबर

Aaj Ka Meen Rashifal 31 December 2022, Pisces Horoscope Today in Hindi: मीन (Pisces)2022 का साल आपके लिए सुखद बना रहा है पर आने वाला 2023 का साल कई तरह की हिदायत दे रहा है। रिश्तों में दूरियाँ बनाने से बचना होगा और अपनी बात सहनशीलता से कहनी होगी ताकि उसमें किसी भी तरह की गलतफहमी से बचा जा सके। जनवरी फरवरी 2023 से अगर आपको अपनों से दूर जाना पड़ रहा है तो दूरस्थान से भी आप रिश्तों को संभाल सकते हैं। अप्रैल मई 2023 से आगे का समय बातचीत में किसी भी तरह की गलतफहमी से भरा हुआ हो सकता है जिसके चलते आपको थोड़ा सा सतर्क रहने की जरूरत है। मई से नवंबर 2023 में आपके लिए ऐसा समय है जिसमें रिश्तों के प्रति आपके प्रयास कारगर बने रहने चाहिए ताकि हर तरह की खुशियाँ भी बनी रहें। रिश्तों की अच्छाई को बनाए रखने के लिए अप्रैल 2023 से बेहतरीन समय बनता चला जाएगा जब आप अपनों के साथ जुड़कर अच्छे पल व्यतीत कर पाएंगे। अप्रैल से जुलाई 2023 का समय इस दिशा में आपकी खुशियों को बनाए रखेगा पर अगस्त से अक्टूबर 2023 में आपको छोटी छोटी बातों को संभालने की कोशिश करनी होगी। मीन राशि वालों के लिए सेहत ठीक है पर फिर भी अगस्त और अक्टूबर 2023 में आपको ध्यान देने की जरूरत पड़ सकती है इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही अच्छी नहीं है, थोड़ी सी कोशिश से आप अपनी सेहत को संभाल पाएंगे ऐसा ही कहता है आपका राशिफल।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited