आज का मिथुन राशिफल, 20 दिसंबर 2022:लोगों से तालमेल बढ़ाएं और अपनी कोशिशों को भी पुख्ता करते चले जाएं

Aaj Ka mithun Rashifal 20 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: अपने मन में कोई ऐसा असंतोष ना बिठाएं जिसमें आपको कुछ भी अच्छा ना लगे, खासकर अपनी आर्थिक स्थिति को ले के अगर मन में किसी भी तरह का असंतोष है तो से भी दूर करने की जरूरत है उसी सूझबूझ से फिर आप अपने काम से जुड़ पाएंगे और बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे ।

Aaj Ka Rashifal

Mithun Rashifal 20 December 2022

Aaj Ka mithun Rashifal 20 December 2022, gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini)पढ़ाई-लिखाई में मन लगाना होगा, तभी जा के आप अपने भविष्य को बना पाएंगे. धीरे-धीरे समय ऐसा बनता चला जा रहा है, जब आपको अपनी प्राथमिकताओं को समझने की जरूरत पड़ेगी पर उसके लिए भी आपको अपने मन में बिठाई हुई किसी भी तरह की घबराहट को दूर तो करना ही पड़ेगा, तभी जा के बात बनेगी.
क्या करें –लोगों से तालमेल भी बढ़ाएं और अपनी कोशिशों को भी पुख्ता करते चले जाएं, ऐसा करते हुए आपकी सूझबूझ और आपकी व्यवहारिकता बढ़ती चली जाएगी और उसी सूझबूझ से फिर आप अपने काम से जुड़ पाएंगे और बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे.
क्या न करें –अपने मन में कोई ऐसा असंतोष ना बिठाएं जिसमें आपको कुछ भी अच्छा ना लगे, खासकर अपनी आर्थिक स्थिति को ले के अगर मन में किसी भी तरह का असंतोष है तो से भी दूर करने की जरूरत है. क्योंकि ऐसा करने से ही आप अपने नुकसान से बच पाएंगे, और गलत फैसलो को करने से पहले अपने आपको संभाल पाएंगे.
रूकावटें और चुनौतियां - रूकावटों का असर कई तरह से और कई रूप से पड़ सकता है. रोजमर्रा की रूकावटों से कामकाज पे भी असर पड़ सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति को ले के भी मन में उथल-पुथल बढ़ सकती है. पर इस समय की रूकावटें यह हैं कि आप रिश्तों को संभाल नहीं पा रहें और कोई प्यार का रिश्ता भी आपके असंतोष का कारण बना हुआ है.
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

दीपक कपूर author

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 ...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited