Aaj Ka Rashifal 1 October 2024: अक्टूबर के पहले दिन किन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानने के लिए देखें अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 October 2024: मेष राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। प्रगति के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

aaj ka rashifal 1 october 2024

Aaj Ka Rashifal 1 October 2024

मेष- चन्द्रमा 04:03 pm के बाद खष्ठम गोचर करेंगे। स्टूडेंट्स के करियर में सफलता का समय है। प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहें। युवा लव लाइफ में बहुत ज्यादा समय देने से बचें। आपका करियर भी बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य के लिए सुधार का समय है। आज का उपाय - भगवान शिव जी की उपासना करें।ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग -पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक --03 व 09
वृष- गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा चतुर्थ है। जॉब में उन्नयन की सम्भावना है। ऑफिस में बेवजह के विवादों से बचें। अपने वर्क पर फोकस करें, वाणी पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी। आज का उपाय --श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। तिल दान करें। शुभ रंग --बैगनी व हरा। शुभ अंक --05 व 08
मिथुन-चन्द्रमा व गुरु गोचर आज जॉब में प्रमोशन के लिए महत्वपूर्ण सहयोग करेंगे। समय प्रगति करने वाला है। नया व्यावसयिक अनुबंध लाभप्रद रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। किसी परिवारिक कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें। शुभ रंग --बैगनी व हरा। शुभ अंक -05 व 07
कर्क-राशि स्वामी चन्द्रमा 04:03pm के बाद तृतीय गोचर करेंगे। बिजनेस में कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। अभी लगातार मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। विवाह की बात घर में आरम्भ हो जाएगी। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं। चने की दाल का दान करें। शुभ रंग --नारंगी व लाल। शुभ अंक -03 व 09
सिंह-चन्द्रमा आज इसी राशि में है। ऑफिस में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे लेकिन न्यू बिजनेस डील की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में प्रगति है। आज का उपाय --सप्त अन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। माता दुर्गा जी की उपासना करते रहें।शुभ रंग --नारंगी व पीला। शुभ अंक --01 व 03
कन्या-सायंकाल 04 बजकर 03 मिनट के बाद चन्द्रमा इसी राशि में रहेंगे। बिजनेस सम्बंधित कार्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस है। आत्मविश्वास की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे। आज का उपाय --गेंहू व गुड़ का दान करते रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों के सहयोग के लिए पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लें। शुभ रंग --हरा व बैगनी। शुभ अंक --05 व 07
तुला- चन्द्रमा 04:03 pm के बाद द्वादश होकर धार्मिक कार्य करवा सकते हैं। जॉब में प्रोन्नति को लेकर प्रयासरत रहेंगे। बिजनेस में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आपकी धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बहुत ज्यादा यात्रा से परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय --श्री गणेश जी की उपासना करें। क्रोध व असत्य वचन से बचें। शुभ रंग -आसमानी व हरा। शुभ अंक --02 व 07
वृश्चिक-मंगल व गुरु व्यवसाय परिवर्तन सम्बंधित निर्णय को लेकर मन असमंजस से कर सकते हैं। जॉब परिवर्तन को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं थीं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। खूबसूरत यात्रा करेंगे। आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। माता पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। शुभ अंक --06 व 08
धनु- गुरु व चन्द्रमा बिजनेस वर्क को लेकर बहुत ही सीरियस व कर्म में संलग्न करेंगे। जॉब वर्क के तनाव को लेकर मन भयाक्रांत रहेगा। अपने दायित्व को बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में समय के अभाव का आगमन हो सकता है। आज का उपाय --भगवान गणेश जी को दूर्वा सपर्पित करें। इस कार्य को करने से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। शुभ रंग --सफेद व लाल। शुभ अंक --04 व 05
मकर- शनि द्वितीय व गुरु पंचम है।शुक्र बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर करेंगे। आर्थिक लाभ संभावित है। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। गुरु की चतुर्थ स्थिति आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। कहीं दूर धार्मिक यात्रा करने का विचार आएगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान फलदायी है। शुभ रंग --नीला व बैगनी। शुभ अंक --04 व 07
कुम्भ- शनि कुम्भ व गुरु वृष में है। 04:03 pm के बाद चन्द्रमा अष्टम रहेंगे। स्टूडेंट्स अपने करियर में बेहतर परफार्मेंस से खुश रह सकते हैं। नवीन पद का दायित्व आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े व्यावसायिक कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें। योग करते रहें। आज का उपाय --हनुमान चालीस का 07 पाठ करें। शुभ रंग --बैगनी व हरा। शुभ अंक --01 व 02
मीन- गुरु तृतीय हैं। छात्र अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करें। बिजनेस में आपकी प्रगति अब सही दिशा में पहुंचेगी। जॉब में कुछ सकारात्मक परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी महान संत से मिलने के संयोग बन सकते हैं। आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें हैं।आज का शुभ रंग -नारंगी व सफेद। शुभ अंक --01 व 03
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited