Aaj Ka Rashifal 11 August 2024: रविवार के दिन इन 7 राशियोंं की चमकेगी किस्मत, लेकिन इन 5 राशि वालों को रहना होगा सतर्क

Aaj Ka Rashifal 11 August 2024: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। हर काम में सफलता मिलेगी। बिजनेस में जो बाधाएं आ रही हैं उन्हें दूर करने की कोशिश करेंगे। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।

aaj ka rashifal 11 august 2024

Aaj Ka Rashifal 11 August 2024

Aaj Ka Rashifal 11 August 2024: मेष-चन्द्रमा तुला यानी सप्तम गोचर में है। न्यू बिजनेस डील के लिए आज का दिवस सफलता भरा रहेगा। करियर के सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। धार्मिक यात्रा खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। प्रमोशन में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए प्रयास करें। आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना व फलों का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग --नारंगी व लाल। आज का शुभ अंक --02 व 03
वृष- खष्ठम चन्द्रमा आज जॉब में विवाद की सम्भावना दे सकता है। आलस्य का त्याग करें। अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग --नीला व हरा। आज का शुभ अंक --04 व 08
मिथुन-मंगल-गुरु द्वादश व चन्द्रमा पंचम भाव में रहेंगे। जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला दिवस है। इस सुंदर बिज़नेस डील को हाथ से जाने मत दें। यदि आप रियल स्टेट में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। कहीं सुदूर यात्रा की प्लानिंग करें। आज का उपाय --श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। अनार व चावल का दान करना अच्छा रहेगा। शुभ रंग --हरा व नीला। आज का शुभ अंक --02 व 09
कर्क-आज चन्द्रमा चतुर्थ घर परिवार के लिए शुभ है। मित्रों संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बिज़नेस में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब में पद परिवर्तन का प्रयास करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो। आज का उपाय --सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। गुड़ का दान फलदायी है। शुभ रंग --लाल व नारंगी। आज का शुभ अंक -05 व 08
सिंह-आप बिजनेस में किसी विशेष डील को लेकर प्रयासरत रहेंगे। तुला राशि के मित्र की सहायता मिलेगी। छात्र सफलता के लिए प्रयास करें। लव लाइफ को लेकर परेशान रह सकते हैं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में करियर की तलाश करें। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।चावल व तिल का दान भी करें। शुभ रंग --पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक --05 व 08
कन्या-आज चन्द्रमा द्वितीय भाव में रहेंगे। जॉब में परेशानी को लेकर ज्यादा घबड़ाने की बात नहीं है। अग्रिम जॉब परिवर्तन की योजनाओं को टालें मत। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य में नेत्र से कष्ट रहेगा। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें तथा उनको तुलसी की। माला अर्पित करें। फलों का दान करें। शुभ रंग --हरा व नीला। आज का शुभ अंक --07 व 08
तुला- आज चन्द्रमा इसी राशि में है। जॉब में नवीन परिवर्तन की तलाश करेंगे। संतान के करियर को लेकर प्रयास को पूर्ण करने में लाभान्वित होंगे। बिजनेस में सफलता है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। स्वास्थ्य तब भी बेहतर रहेगा।आज का उपाय --घर के मंदिर में विष्णु जी का उपासना करके प्रसाद अर्पित करें। सात अन्न का दान करें। शुभ रंग --बैगनी व आसमानी। आज का शुभ अंक --05 व 08
वृश्चिक --मंगल सप्तम व चन्द्रमा व्यय भाव में रहेंगे। किसी प्रिय मित्र का गृह आगमन होगा। जॉब व बिजनेस में संघर्ष रहेगा। पॉवर सेक्टर व बैंकिंग शेयर में निवेश कर सकते हैं। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। बड़े भाई का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय -माता दुर्गा जी की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करने से बिगड़े स्वास्थ्य ठीक हो जाते हैं। फलों का दान करें।आज का शुभ अंक --04 व 07
धनु- गुरु खष्ठम व चन्द्रमा एकादश हैं। जॉब में प्रोग्रेस से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वर्क को बेहतर करें। जॉब व व्यवसाय को लेकर कभी कभी मानसिक तनाव में रहेंगे।लगातार कर्म करने से भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा। बीपी के पेशेन्ट सावधानी बरतें। आज का उपाय - पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। उड़द का दान उत्तम फलदायी है। शुभ रंग --हरा व पीला। आज का शुभ अंक --02 व 09
मकर- शनि व चन्द्रमा सपोर्टिंग हैं। दशम चन्द्रमा छात्रों के लिए शुभ है। स्टूडेंट्स के करियर में उनकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी होगी। आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें, आर्थिक लाभ होगा। शुभ रंग --हरा व नीला। आज का शुभ अंक --05 व 08
कुम्भ- चन्द्रमा गोचर में भाग्य भाव में है। जॉब व व्यवसाय में खुशी मिलेगी। आप बिज़नेस को लेकर तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टूडेंट्स के लिए निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। गुड़ व चावल का दान करें। शुभ रंग -सफेद व हरा। आज का शुभ अंक -06 व 07
मीन- अष्टम चन्द्रमा शीत जनित रोग दे सकता है। तृतीय गुरु जॉब को लेकर खुश रखेंगे। बिजनेस को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। छात्रों का करियर प्रोग्रेसिव रहेगा।लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे। आज का उपाय --सुंदरकांड के पाठ से सम्पूर्ण समस्या का समाधान होगा। नित्य हनुमान जी की उपासना करते रहें। शुभ रंग --लाल व सफेद। आज का शुभ अंक --02 व 03
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited