Aaj Ka Rashifal 14 October 2024: सोमवार के दिन इन पांच राशियों को झेलनी होगी मुसीबत, क्रोध पर रखना होगा संयम

Aaj Ka Rashifal 14 October 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक को । जॉब में अपनी पोज़िशन के प्रति सजग रहना होगा। वहीं वृष राशि के जातक को अपने गुस्से पर कंट्रोल करना होगा। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 14 October 2024: सोमवार के दिन वृष राशि के जातक का जॉब में आपके बाॉस से आपका विवाद हो सकता है। वहीं कर्क राशि के जातक को अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य खराब कर सकता है। आज के दिन तुला राशि के जातक को जॉब में अपने कार्य के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। मकर राशि वालों को लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। मीन राशि वालों को लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहना चाहिए। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
चन्द्रमा एकादश भाव में है। गुरु द्वितीय मंगलमय है। परिवार सहित सुदूर यात्रा का विचार आ सकता है। जॉब में अपनी पोज़िशन के प्रति सजग रहें। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना व सप्त अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक -02 व 09
वृष
आईटी व बैंकिंग जॉब से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। यात्रा की सम्भावना है इस सम्बंध में यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । जॉब में आपके बाॉस से आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।मूंग का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व नीला।
शुभ अंक -02 व 03
मिथुन
चन्द्रमा नवम व गुरु द्वादश है। चन्द्रमा जॉब में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है। किसी को धन उधार मत दें। बिजनेस में भी यदि आप कुछ नया करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें। आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ व अनार का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 03
कर्क
अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य खराब कर सकता है। जॉब को लेकर स्थिति अब बहुत बेहतर रहेगी। स्टूडेंट्स के करियर में आपके लगातार अच्छे परफॉर्मेंस आ रहे हैं ,यह बहुत अच्छी बात है। मानसिक सामंजस्य व टाइम मैनेजमेंट बनाये रखें। जॉब व व्यवसाय में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। हेल्थ के प्रति सजग रहें।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग -सफेद व पीला।
शुभ अंक -02 व 09
सिंह
घर परिवार को लेकर प्रसन्न रहेंगे। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। आपका करियर प्रगति की तरफ जाएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। भविष्य की चिंता को लेकर तनाव का परित्याग करें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक -05 व 06
कन्या
चन्द्रमा खष्ठम है। गुरु वृष में जॉब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर करेंगे। छात्रों को प्रगति के लिए परिश्रम करना होगा। पढ़ाई में एकाग्रता लानी होगी। बिजनेस में कई दिनों से रुकी योजनाओं को आगे मत करें। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -शिव उपासना करें व उड़द का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व नीला।
शुभ अंक -03 व 09
तुला
पंचम चन्द्रमा मंगलमय है। शनि स्वास्थ्य में कष्ट देगा। जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम में विश्वास को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जॉब में अपने कार्य के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय -मसूर व गुड़ का दान करें। सुंदरकांड का पाठ लाभदायक है।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
शुभ अंक -05 व 07
वृश्चिक
चतुर्थ चन्द्रमा बिजनेस में धन का आगमन करवा सकते हैं। जॉब में प्रोग्रेस है। रियल स्टेट में निवेश करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। स्टूडेंट्स को करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय -विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। गाय को केला खिलाएं।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक -01 व 02
धनु
चन्द्रमा-शनि तृतीय है । व्यवसाय में रुके धन के आगमन से प्रसन्नता होगी। जॉब में किसी कार्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें। प्रेम में सत्य पर ही रहें।
आज का उपाय -श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 09
मकर
चन्द्रमा व शनि द्वितीय हैं। व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे। आप एक मेहनती व्यक्ति हैं। जॉब में अपनी सकारात्मक सोच व अच्छे परफार्मेंस से ही उसको सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों सहित धार्मिक यात्रा होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। हेल्थ पर ध्यान दें।
आज का उपाय -जॉब व बिजनेस में सफलता हेतु श्री सूक्त का पाठ करें। तिल का दान पुण्यदायी है।
शुभ रंग -नीला व सफेद।
अंक -04 व 06
कुम्भ
चन्द्रमा -शनि इसी राशि में हैं। जॉब परिवर्तन में अनिर्णय की स्थिति से परेशान रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। जॉब में सफलता मिलेगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। मूंग व उड़द का दान करें।
शुभ रंग -नीला व सफेद।
शुभ अंक -05 व 07
मीन
चन्द्रमा -शनि व्यय भाव में हैं। परिवार में किसी निर्णय को लेकर उहापोह में रहेंगे। व्यावसायिक कार्यों में मित्रों के सपोर्ट में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। मृदुभाषिता आपके व्यक्तित्व की शुभता को बढ़ाती है जिससे आप सफल होते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहना चाहिए।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की पूजा करें। जीवन में सफलता हेतु हनुमान चालीसा का नित्य सात पाठ पुण्यदायी है।
शुभ रंग -पीला व लाल।
शुभ अंक -01 व 02
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited