Aaj Ka Rashifal 15 September 2024: आज के दिन इन चार राशि वालों को रहना होगा सतर्क, बढ़ सकता है खर्च

Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today): आज के दिन वृष राशि के जातक धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। वहीं मिथुन राशि के जातक किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आइए जानें कैसा रहेगा सारी राशियों का हाल।

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 15 September 2024: रविवार के दिन वृष राशि को ऑफिस में क्रोध का त्याग करना होगा। वहीं कर्क राशि के जातक को लव लाइफ में तनाव हो सकता है। आज के दिन तुला राशि के जातक को ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। मकर राशि को शनि द्वितीय व चन्द्रमा इसी राशि के होकर सपोर्टिंग हैं। कुंभ राशि के जातक बिज़नेस को लेकर तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। आज के दिन मीन राशि वाले जातक बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। आइए जानें सारी राशियों का हाल (Aaj Ka Dainik Rashifal)। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष का दैनिक राशिफल
चन्द्रमा मकर यानी दशम गोचर में है। न्यू बिजनेस डील के लिए आज का दिवस सफलता भरा रहेगा। करियर के सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। धार्मिक यात्रा खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। प्रोमोशन में सफलता मिलेगी। पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए प्रयास करें।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना व सप्त अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग -नारंगी व पीला ।
आज का शुभ अंक -01 व 09
वृष का दैनिक राशिफल
नवम चन्द्रमा आज जॉब में कोई सुंदर मोड़ व प्रोमोशन की सम्भावना दे सकता है। ऑफिस में क्रोध का त्याग करें। अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग -नीला व हरा।
आज का शुभ अंक --05 व 06
मिथुन का दैनिक राशिफल
मङ्गल इसी राशि में,गुरु द्वादश व चन्द्रमा अष्टम भाव में रहेंगे। बिजनेस में कई नवीन अवसरों को देने वाला दिवस है। इस सुंदर बिज़नेस डील को हाथ से जाने मत दें। यदि आप रियल स्टेट में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है। कहीं सुदूर यात्रा की प्लानिंग करें।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें।तिल व चावल का दान करना अच्छा रहेगा।
शुभ रंग -सफेद व नीला।
आज का शुभ अंक -01 व 03
कर्क का दैनिक राशिफल
आज चन्द्रमा सप्तम व्यवसाय के लिए शुभ है। सपरिवार धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बिज़नेस में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब में पद परिवर्तन का प्रयास करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो
आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करे। अन्न दान फलदायी है।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
आज का शुभ अंक -04 व 06
सिंह का दैनिक राशिफल
आप जॉब में किसी विशेष पोस्ट को लेकर प्रयासरत रहेंगे। तुला राशि के उच्चधिकारियों की सहायता मिलेगी। छात्र सफलता के लिए प्रयास करें। लव लाइफ को लेकर परेशान रह सकते हैं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में करियर की तलाश करें। हेल्थ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। चावल व तिल का दान भी करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
आज का शुभ अंक -04 व 07
कन्या का दैनिक राशिफल
आज चन्द्रमा पंचम भाव में रहेंगे। करियर में प्रोग्रेस है। अग्रिम जॉब परिवर्तन की योजनाओं को टालें मत। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य में नेत्र से कष्ट रहेगा।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें तथा उनको तुलसी दल अर्पित करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
आज का शुभ अंक -06 व 09
तुला का दैनिक राशिफल
आज चन्द्रमा इसी राशि से चतुर्थ में है। बिजनेस में कुछ नवीन परिवर्तन की तलाश करेंगे। संतान के करियर को लेकर प्रयास को पूर्ण करने में लाभान्वित होंगे। बिजनेस में सफलता है।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। स्वास्थ्य तब भी बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -घर के मंदिर में विष्णु जी का उपासना करके प्रसाद अर्पित करें। फलों का दान करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक -04 व 07
वृश्चिक का दैनिक राशिफल
शनि चतुर्थ, गुरु सप्तम व चन्द्रमा तृतीय भाव में रहेंगे। किसी प्रिय मित्र का गृह आगमन होगा। व्यवसाय में लाभ रहेगा। इंसोरेंस,पॉवर सेक्टर व बैंकिंग शेयर में निवेश कर सकते हैं। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। बड़े भाई का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय -माता दुर्गा जी की उपासना करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करने से बिगड़े स्वास्थ्य ठीक हो जाते हैं। उड़द व तिल का दान करें।
आज का शुभ अंक -05 व 08
धनु का दैनिक राशिफल
गुरु खष्ठम व चन्द्रमा द्वितीय गोचर कर रहे हैं। जॉब में प्रोग्रेस से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वर्क को बेहतर करें। जॉब व व्यवसाय को लेकर कभी कभी मानसिक तनाव में रहेंगे। लगातार कर्म करने से भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा। बीपी के पेशेन्ट सावधानी बरतें।
आज का उपाय -गुरु व बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। उड़द का दान उत्तम फलदायी है।
शुभ रंग -हरा व पीला ।
आज का शुभ अंक -01 व 03
मकर का दैनिक राशिफल
शनि द्वितीय व चन्द्रमा इसी राशि के होकर सपोर्टिंग हैं। गुरु व मङ्गल छात्रों के लिए शुभ है। स्टूडेंट्स के करियर में उनकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ अच्छी होगी।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री सूक्त का पाठ करें। आर्थिक लाभ होगा।
शुभ रंग -हरा व नीला।
आज का शुभ अंक -04 व 05
कुम्भ का दैनिक राशिफल
द्वादश चन्द्रमा गोचर व्यय भाव में है। बड़े भाई के सहयोग से खुशी मिलेगी। आप बिज़नेस को लेकर तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टूडेंट्स के लिए निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। मूंग का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व नीला।
आज का शुभ अंक -05 व 08
मीन का दैनिक राशिफल
एकादश चन्द्रमा व्यवसाय में बड़ा लाभ दे सकता है। तृतीय गुरु फेमिली सफलता को लेकर खुश रखेंगे। जॉब को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। छात्रों का करियर प्रोग्रेसिव रहेगा। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे।
आज का उपाय -श्री आदित्यहृदय स्तोत्र के 03 पाठ से सम्पूर्ण समस्या का समाधान होगा। नित्य भगवान सूर्य जी की उपासना करते रहें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
आज का शुभ अंक -01 व 09
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited