16 June 2024 Rashifal: गंगा दशहरा पर मेष-वृषभ सहित चमकेगी इन 7 राशियों की किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

16 June 2024 Rashifal: इस दिन गंगा दशहरा का पावन त्योहार मनाया जाएगा। ये शुभ दिन जानिए किस राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा।

aaj ka panchang 16 june 2024 (1)

16 June 2024 Rashifal

मेष- चन्द्रमा खष्ठम है। एकादश शनि व द्वितीय गुरु आज कई रुके कार्य बनाएंगे। अपने कर्म को आनंद पूर्वक करें। बिजनेस को लेकर लाभ में रहेंगे। लव लाइफ में इमोशन से बचें, आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में विवाद का स्थान होता ही नहीं है। आपके ऑफिस में कुछ नवीन मेंबर्स सम्मिलित होंगे। आज का उपाय ---भगवान विष्णु जी की उपासना करें। सात अन्नं दान करें। जॉब में प्रमोशन के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। शुभ रंग --लाल व पीला शुभ अंक --02 व 03
वृष-गुरु इस समय इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। पंचम चन्द्रमा जॉब में सफलता देंगे। बिजनेस में कुछ नवीन कार्य मिलने की सम्भावना है। परिवार में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।स्टूडेंट्स करियर को लेकर परेशान रहेंगे। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व उड़द का दान करें। शुभ रंग --सफेद व हरा। शुभ अंक --05 व 08
मिथुन- चन्द्रमा चतुर्थ है। फैमिली के लिए प्रोग्रेस वाला टाइम है। किसी भी डिस्प्यूट को आगे न बढ़ने दें। जॉब प्रमोशन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। भाग दौड़ बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय --कनकधारा स्तोत्र का पाठ तथा फलों का दान करें। शुभ रंग --नीला व बैगनी। शुभ अंक --05 व 06
कर्क- चन्द्रमा तृतीय व गुरु एकादश हैं। जॉब में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पा रही है। स्टूडेंट्स करियर को चमकाने में लगे रहेंगे। स्टडी निरन्तर करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। राहु लव लाइफ में तनाव ला सकता है। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। राहु से संबंधित द्रव्यों उड़द व नीले वस्त्र का दान करें। शुभ रंग --सफेद व लाल। शुभ अंक --07 व 08
सिंह- सूर्य दशम है। आप व्यवसाय में किसी विशेष अनुबंध को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस लॉस को लेकर कभी कभी असन्तुष्ट हो जाते हैं। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व मसूर का दान श्रेष्ठ दान है। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक --05 व 08
कन्या- चन्द्रमा एकादश हैं। जॉब में सफल रहेंगे। छात्रों को अपने स्टडी का ख्याल रखना है। जॉब में आपकी कार्यशैली ही आपको सफल करती है।बिजनेस में किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य की शुरुआत होगी। आज का उपाय --स्वास्थ्य सुख में सफलता के लिए तिल का दान करें। हनुमान बाहुक का पाठ करें। शुभ रंग --हरा व सफेद। शुभ अंक --04 व 08
तुला-चतुर्थ शनि व अष्टम गुरु मानसिक तनाव दे सकते हैं । पारिवारिक दायित्व व बिजनेस के समय व जिम्मेदारियों को लेकर संतुलन बनाना होगा।।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहने की सम्भावना है। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी के मंदिर में जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। अन्न दान करें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -02 व 06
वृश्चिक-गुरु सप्तम है। स्टूडेंट्स सफलता की प्राप्ति करेंगे। करियर में प्रोग्रेस से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। घर में परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। जॉब व बिजनेस ठीक रहेगा। आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करते रहें। शुभ अंक -06 व 08। शुभ रंग -नारंगी व लाल
धनु- खष्ठम गुरु व चतुर्थ चन्द्रमा जॉब को लेकर हर्षित करेंगे। बिजनेस में आप एक साथ कई कार्यों को ले लेते हैं। एक समय में एक ही कार्य करें नहीं तो कार्यों के दबाव को अष्टम लेकर परेशान रहेंगे। मित्रों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। आज का उपाय --घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। गाय को पालक खिलाएं। शुभ रंग --नारंगी व लाल। शुभ अंक --01 व 02
मकर- द्वितीय शनि को लेकर थोड़ा तनाव बनना संभावित है। छात्र अपनी सकारात्मक सोच , मेहनत व आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टडी के प्रेसर व टेंशन से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को दही व शक्कर अर्पित करें। चन्द्रमा के द्रव्य शक्कर का दान भी करें। शुभ रंग --नीला व हरा। शुभ अंक --06 व 08
कुम्भ- खष्ठम चन्द्रमा व गुरु चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। किसी बिजनेस डील को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। लव लाइफ व ऑफिस वर्क में बैलेंस स्थापित करें। आज का उपाय --घर के मन्दिर में कुश के आसन पर बैठकर दुर्गासप्तशती का पाठ करें, अन्न दान करे। शुभ रंग --नीला व बैगनी।शुभ अंक -07 व 09
मीन-तृतीय गुरु व पंचम चन्द्रमा जीवन को आशान्वित करेंगे। आप जॉब को सही दिशा देंगे। आपकी सफलता में मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। जॉब में बहुत जल्द प्रोन्नति संभावित है। लव लाइफ को लेकर खुश व आनंदित रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का उपाय --कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।तिल व उड़द का दान करें। शुभ रंग --नारंगी व हरा। शुभ अंक -02 व 03
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited