Aaj Ka Rashifal 17 September 2024: अनंत चतुर्दशी के दिन इन चार राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में मिलेगा लाभ

Aaj Ka Rashifal 17 September 2024: आज के दिन मेष राशि वालों को करियर में लाभ मिलेगा। वहीं मिथुन राशि के जातक को रुका हुआ महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल।

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 17 September 2024: अनंत चतुर्दशी के दिन मेष राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी। वहीं कर्क राशि के जातक को लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज के दिन तुला राशि के जातक को आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। मंगलवार के दिन मकर राशि के जातक को जॉब में बेहतर वर्क से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मीन राशि वालों को आत्मबल व मेहनत कार्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। आइए जानें सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
आज गुरु वृष तात्पर्य द्वितीय तथा चन्द्रमा कुम्भ यानी एकादश गोचर में है। करियर में सफलता प्राप्ति का दिवस है। यदि आप जॉब में परिवर्तन चाहते हैं तो अब प्रयास करें। टाइम मैनेजमेंट ही महत्वपूर्ण है। छात्रों के लिए दिवस मंगलमय है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए समय अनुकूल है।
आज का उपाय -श्री गणेश उपासना करें। दही बड़े का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक -02 व 03
वृष
आज का दिन जॉब में नवीन अवसरों के उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। करियर में जल्दबाजी निर्णय से बचें। स्टूडेंट्स परिश्रम करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल का दान करना श्रेयस्कर है।
शुभ रंग -बैगनी व हरा।
शुभ अंक -06 व 08
मिथुन
स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। चन्द्रमा नवम व गुरु 12 वें भाव में मंगलमय है। बिजनेस वर्क अच्छा रहेगा। रुका हुआ महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। किसी विशेष पारिवारिक कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -05 व 06
कर्क
चन्द्रमा आज इसी राशि से अष्टम में है। स्वास्थ्य सुख में बाधा रहेगा। करियर में लगातार अच्छे परफार्मेंस देने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अपना वर्क कम्प्लीट करें, भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
आज का उपाय -शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग का जलाभिषेक करें। उड़द का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -04 व 06
सिंह
सूर्य इसी राशि से द्वितीय व चन्द्रमा सप्तम हैं। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। अपने वर्क को और बेहतर करने के लिए कुछ परिवर्तन का प्रयास करें। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में प्रयास करें। स्वास्थ्य में ज्यादा भाग दौड़ से बचें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तिल व गुड़ का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। घर से निकलने के पहले माता-पिता का आशीर्वाद अवश्य लें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 09
कन्या
चन्द्रमा खष्ठम भाव में है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बिजनेस में आपकी वर्क स्किल चमत्कारिक है। करियर में सही दिशा में मेहनत ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।छात्र सफल रहेंगे। जॉब में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ तथा उड़द व गुड़ का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग -सफेद व बैगनी।
शुभ अंक -04व 07
तुला
चन्द्रमा पंचम शिक्षा के लिए शुभ है। करियर को लेकर उत्साहित व खुश रहेंगे। स्टडी बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। लव लाइफ में आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।तिल दान करें।
शुभ रंग -आसमानी व बैगनी।
शुभ अंक -04 व 06
वृश्चिक
सप्तम गुरु व चतुर्थ चन्द्रमा धन का व्यय कराएंगे। धन का खर्च बेहतर व धार्मिक कार्यों में होगा। कहीं दूर धार्मिक यात्रा का मन होगा ,जिससे मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। उड़द का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग -नारंगी व सफेद।
शुभ अंक -07 व 09
धनु
गुरु खष्ठम व चन्द्रमा तृतीय गोचर में है। आर्थिक लाभ के प्रति सचेत रहें। टीचिंग आईटी व बैंकिंग जॉब में करियर सफल रहेगा । छात्र अध्ययन को और बेहतर करें। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे।प्रेम में असत्य से बचें।
आज का उपाय -गुरु के बीज मंत्र का जप करें।
शुभ अंक --01व 02
शुभ रंग -नारंगी व हरा
मकर
शनि द्वितीय व चन्द्रमा द्वितीय हैं। पंचम गुरु करियर को और बेहतर करेंगे। जॉब में बेहतर वर्क से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय -चन्द्रमा के बीज मंत्र का जप करें।
शुभ रंग-पीला व सफेद।
शुभ अंक -04व 05
कुम्भ
शनि व चन्द्रमा इसी राशि में एकसाथ गोचर कर रहे हैं। जॉब वर्क से परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। जॉब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे,पुराने पेंडिंग कार्य प्रॉब्लम दे सकते हैं। हेल्थ बेहतर रह सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
आज का उपाय -गुड़ व उड़द का दान करें।
शुभ रंग --हरा व नीला।
शुभ अंक -01 व 09
मीन
द्वादश चन्द्रमा धार्मिक कार्यों के लिए शुभ है। जॉब में बढ़ते कार्य को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे ।अब छात्र करियर को सही दिशा देंगे जिसमें आपके पिता का बहुत योगदान रहेगा। आत्मबल व मेहनत कार्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। लव लाइफ में समय की कमी रहेगी ।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग -लाल व सफेद।
शुभ अंक -03 व 09
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited