Aaj Ka Rashifal 18 June 2024: निर्जला एकादशी के दिन इन पांच राशि वालों की भरेगी खाली झोली, करियर में मिलेगी सफलता

Aaj Ka Rashifal 18 June 2024: निर्जला एकादशी के दिन मेष राशि के रूके हुए काम पूरे हो सकते हैं। वहीं मिथुन राशि के जातक को लव लाइफ में सफलता मिलेगी। आइए जानें सारी राशियों का हाल।

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 18 June 2024: निर्जला एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। आज के दिन मेंष राशि के जातक किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं कर्क राशि जातक को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। मंगलवार के दिन तुला राशि के जातक किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं मकर राशि के जातक को आज के दिन वाद- विवाद से बचना होगा। मीन राशि के जातक अपने बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। यहां पढ़ें सारी राशियों का हाल।
मेष
आज चन्द्रमा सप्तम शुभ है। व्यवसाय सम्बन्धित कई रुके कार्य बनेंगे । स्टूडेंट्स करियर के लिए परफॉर्मेंस बेहतर करें।ज्यादा टेंशन से बचें। आज धार्मिक यात्रा के लिए महत्वपूर्ण है। प्रेम में असत्य व अविश्वास का स्थान होता ही नहीं है। व्यवसाय में कुछ नवीन प्रोजेक्ट सम्मिलित होंगे।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें। सुंदरकांड का पाठ व फलों दान करें।
शुभ रंग --पीला व लाल।
शुभ अंक -02 व 03
वृष
खष्ठम चन्द्रमा व इस राशि मे गोचर करते गुरु जॉब में प्रोमोशन के चांसेस दे सकते हैं। परिवार में विवाद की सम्भावना है। कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका संवाद हो सकता है।वाणी पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ बहुत माधुर्य रहेगी।
आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की पूजा करते रहें।चने की दाल का दान करे।
शुभ रंग --नीला व हरा।
शुभ अंक --06 व 07
मिथुन
सूर्य इस समय इसी राशि में हैं। चन्द्रमा पंचम बहुत ही अनुकूल हैं। जॉब के लिए कोई नए दायित्व का समावेश होने वाला है। यदि आप रियल में धन का निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। टाइम की कमी बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। फलों का दान लाभ करेगा।
शुभ रंग --बैगनी व नीला।
शुभ अंक -01 व 03
कर्क
सूर्य द्वादश व चन्द्रमा चतुर्थ मङ्गलमय हैं। बिजनेसमैन सफल रहेंगे। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट से सम्बंधित कार्यों में प्रयासरत हैं। जॉब में लगातार अच्छे परफार्मेंस के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। फ़िल्म,बैंकिंग व मीडिया के लोग जॉब परिवर्तन करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
आज का उपाय --हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --पीला व सफेद ।
शुभ अंक -03 व 09
सिंह
चन्द्रमा तृतीय गोचर में मङ्गलमय हैं। गुरु दशम है। करियर में किसी विशेष उपलब्धि को लेकर खुश रहेंगे। रुके धन की प्राप्ति से अति प्रसन्नता मिलेगी। छात्र सफल रहेंगे। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें व सप्तअन्न का दान आज सबसे श्रेष्ठ दान है।
सूर्योपासना भी करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक --03 व 09
कन्या
नवम गुरु व द्वितीय चन्द्रमा जॉब में नए पद दे सकती है। पॉलिटिक्स में आपकी कार्यशैली लोगों को चमत्कृत कर देती है। बिज़नेसमैन सफल रहेंगे। स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट का भी ख्याल रखना है। यह तकनीक ही आपको सफल करेगी। धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। हेल्थ बेहतर रहेगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग --बैगनी व नीला।
शुभ अंक --04 व 09
तुला
आज चन्द्रमा इसी राशि में है। बिजनेस में लाभ है। सन्तान की शिक्षा को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। न्यू जॉब में नवीन प्रोजेक्ट को लेकर खुशी रहेगी। लव लाइफ को लेकर आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच से भर देगी। स्वास्थ्य के लिए दिन शुभ है। प्रेम में असत्य का स्थान नहीं होता है।
आज का उपाय --श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग --बैगनी व हरा।
शुभ अंक --05 व 08
वृश्चिक
चन्द्रमा द्वादश व गुरु सप्तम है। धार्मिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मङ्गल व शुक्र व्यवसाय में बड़ा लाभ दिला सकता है। धार्मिक यात्रा का मन होगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। सायंकाल के बाद लव लाइफ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। हेल्थ से परेशानी रहेगी।आज का उपाय --श्री किष्किंधाकांड का पाठ लाभप्रद रहेगा। विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें।
शुभ रंग --सफेद व लाल।
शुभ अंक -01 व 03
धनु
एकादश चन्द्रमा व खष्ठम गुरु सपोर्टिंग है। कन्या व तुला राशि का सहयोग व्यवसाय में लाभ देते हैं। स्टूडेंट्स एक समय में एक ही कार्य करें ।आफिस में कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। मानसिक परेशान रह सकते हैं। प्रेम में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें।
आज का उपाय --श्री गणेश जी की उपासना करें। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। तिल का दान करें।
शुभ रंग -पीला व लाल
मकर
द्वितीय शनि व दशम चन्द्रमा बिजनेसमैन को सफल करेंगे। वाद विवाद से बचना है। अपनी सकारात्मक सोच व आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। सबको सम्मान दें।हेल्थ में बीपी के पेशेन्ट सचेत रहें। लव लाइफ का तनाव अब समाप्त होगा।
आज का उपाय --शिवपुराण का पाठ करें।राहु के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें।
शुभ रंग --नीला व आसमानी।
शुभ अंक --05 व 08
कुंभ
चतुर्थ गुरु व नवम चंद्रमा संतान के एजुकेशन को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। किसी भी बड़े स्टडी प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। छात्र सफल रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। उड़द का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व हरा
मीन
बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर तनावग्रस्त रहेंगे।प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। नेत्र विकार की संभावना है।
आज का उपाय -शिवलिंग पर मधु व गंगा जल से अभिषेक करें। कम्बल का दान कष्टों से मुक्ति देगा।
शुभ रंग --नारंगी व पीला।
शुभ अंक -02 व 09
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited