Aaj Ka Rashifal 2 October 2024: सूर्य ग्रहण के दिन इन चार राशियों को झेलनी पड़ेगी मुसीबत, सेहत को लेकर रहेंगे चिंतित

Aaj Ka Rashifal 2 October 2024: आज के दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। इस दिन मेष राशि के जातक को प्रोमोशन के लिए थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मिथुन राशि वालों तो स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहना होगा। आइए जानें आज का राशिफल।

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 2 October 2024: बुधवार के दिन वृष राशि के जातक लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी। सूर्य ग्रहण के दिन मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज के दिन तुला राशि के जातक को लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। वहीं कुंभ राशि के जातक को वाहन प्रयोग पर ध्यान दें। मीन राशि वालों को वाहन क्रय करने के संयोग बन सकते हैं। आइए जानते हैं सारी राशियों का राशिफल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
चन्द्रमा खष्ठम व गुरु द्वितीय है। फ़िल्म ,आईटी व बैंकिंग सेक्टर के लिए आज का दिवस कुछ नया दायित्व निभाने का है। खष्ठम चन्द्रमा इंगित करता है कि हेल्थ में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहें। किसी न्यू डील से बचें। जॉब बहुत महत्वपूर्ण है,प्रोमोशन के लिए थोड़ा परेशानी का समय है।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें।ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग -सफेद व लाल।
का शुभ अंक -01 व 02
वृष
गुरु इसी राशि में है। सूर्य -चन्द्रमा पंचम हैं। आज व्यवसाय में नवीन अवसर की सम्भावना है। बिजनेस में वर्क लोड के तनाव से बचें। अपने वर्क पर फोकस करें।किसी उच्चाधिकारी से सहयोग मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी।
आज का उपाय -भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। मन्दिर में शिवलिंग का जलाभिषेक करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -04 व 05
मिथुन
चन्द्रमा इसी राशि से चतुर्थ में है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप जमीन या मकान में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन लाभप्रद रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व फलों का दान करें।
शुभ रंग -बैगनी व नीला।
शुभ अंक -04 व 07
कर्क
चन्द्रमा तृतीय हैं।सूर्य तृतीय व गुरु एकादश है। जॉब प्रोमोशन का प्रयास शुरू कर सकते हैं। वर्तमान जगह पर बहुत सफलता नहीं मिल रही है ,एकादश गुरु से भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
आज का उपाय - शिव मंदिर जाएं। तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक -01 व 02
सिंह
सूर्य द्वितीय हैं। गुरु कर्म भाव व चन्द्रमा द्वितीय मंगलमय हैं। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। व्यवसाय को और बेहतर करने के लिए समय व प्रबंधन का सही उपयोग करें। सही दिशा में पढ़ाई करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में प्रगति है।
आज का उपाय -सप्त अन्न का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। हनुमान जी की उपासना करते रहें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -02 व 09
कन्या
चन्द्रमा इसी राशि में है। नवम गुरू मंगलमय है। जॉब सम्बंधित कार्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। न्यू बिजनेस डील के लिए बहुत सुंदर समय है । मङ्गल आत्मबल की सकारात्मक ऊर्जा देगा। न्यू बिजनेस डील आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे।
का उपाय -शिवलिंग को बेल पत्र व जल अर्पित करें। धार्मिक पुस्तक दान करते रहें। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों के सहयोग के लिए सूर्योपासना करें।
शुभ रंग -आसमानी व लाल।
शुभ अंक -05 व 06
तुला
गुरु व चन्द्रमा जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत करेगा। करियर में सफलता के लिए प्रयास करें ।आर्थिक सफलता बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी ।जो लोग बीपी या शुगर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें।असत्य से बचें।
शुभ रंग -आसमानी व सफेद।
शुभ अंक -03 व 07
वृश्चिक
चतुर्थ शनि व एकादश चन्द्रमा जॉब में किसी बड़े परिवर्तन को लेकर सफल करेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। राशि स्वामी मङ्गल व गुरु का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। माता -पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ अंक --05 व 07
धनु
खष्ठम गुरु व दशम चन्द्रमा छात्र करियर को लेकर सफलता देगा। स्टडी और बेहतर करें।स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में टेंशन का आगमन हो सकता है।जाँब व बिजनेस को लेकर उत्साह बना रहेगा धार्मिक यात्रा सम्भावित है।
आज का उपाय -हनुमान बाहूक का पाठ करने से दैहिक व भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
शुभ अंक - 02 व 03
मकर
नवम चन्द्रमा व शनि द्वितीय शुभ है। चन्द्रमा व गुरु छात्रों के लिए बेहतर हैं। व्यवसाय पहले से बेहतर होगा। जॉब में परिवर्तन या प्रोमोशन संभावित है,ऑफिस को सही दिशा दे सकते हैं। हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल का दान फलदायी है।
शुभ रंग --हरा व आसमानी।
शुभ अंक -03 व 06
कुम्भ
बिजनेस से जुड़े लोग खुश रहेंगे। आर्थिक प्रगति से खुश रह सकते हैं। जॉब में नवीन प्रोजेक्ट आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। वाहन प्रयोग पर ध्यान दें। योग करते रहें। चन्द्रमा व सूर्य अष्टम है।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को केला खिलाएं।
शुभ रंग --नीला व सफेद।
शुभ अंक --03 व 09
मीन
सप्तम चन्द्रमा व्यवसाय को समृद्ध करेगा। छात्र करियर में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें तृतीय गुरु का बहुत योगदान रहेगा। यात्रा अच्छी रहेगी। वाहन क्रय करने के संयोग बन सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
आज का शुभ रंग -लाल व हरा।
शुभ अंक -02 व 09
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited