Aaj Ka Rashifal 21 August 2024: बुधवार के दिन इन राशि वालों को रहना होगा सर्तक, वाणी पर रखें संयम

Aaj Ka Rashifal 21 August 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक को पोज़िशन के प्रति सजग रहना होगा। वहीं मिथुन राशि के जातक व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर चिंतित रहेंगे। आइए जानें सारी राशियों का हाल।

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 21 August 2024: बुधवार के दिन वृष राशि के जातक को व्यवसाय में विवाद की सम्भावना है। आज के दिन कर्क राशि के जातक की धन को लेकर स्थिति कुछ डिस्टर्ब रहेगी। वहीं तुला राशि के जातक को चन्द्रमा व शुक्र बैंकिंग व मीडिया जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त करेंगे। बुधवार के दिन कुंभ राशि के जातक को जॉब में तनाव व अनिर्णय की स्थिति से परेशान कर सकते हैं। मीन राशि के जातक को लव लाइफ में मृदुल वाणी आपको सुख देगी। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।
मेष
चन्द्रमा इसी राशि से एकादश भाव में है। जॉब में परिवर्तन को लेकर कोई नया विचार आ सकता है। वर्तमान जॉब में अपनी पोज़िशन के प्रति सजग रहें। शिक्षा में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल सुंदर डिनर में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -श्री कृष्ण जी की उपासना व सप्त अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 03
वृष
चन्द्रमा दशम यानी कर्म भाव में है। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। व्यवसाय में विवाद की सम्भावना है इस सम्बंध में यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । जॉब में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
आज का उपाय - मसूर व अनार का दान करें।
शुभ रंग -नीला व बैगनी।
शुभ अंक -01 व 09
मिथुन
नवम चन्द्रमा भाग्योदय करेंगे। बुध व शुक्र गोचर बैंकिंग जॉब के लिए अनुकूल हैं। बिजनेसमें कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला समय आ गया है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप मीडिया व फाइनेंस जॉब में हैं व कोई चेंज चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।
आज का उपाय -गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -बैगनी व असमानी।शुभ अंक -02 व 09
कर्क
अष्टम चन्द्रमा लेकिन एकादश गुरु शुभ है। धन को लेकर स्थिति कुछ डिस्टर्ब रहेगी। जॉब में प्रोग्रेस के सम्बंध में आपके लगातार अच्छे परफॉर्मेंस आ रहे हैं, लेकिन अभी परिवर्तन के चांसेस कम हैं। राजनीति से जुड़े लोग सफल रहेंगे। मानसिक सामंजस्य बनाये रखें। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। कार ड्राइविंग को लेकर सजग रहें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -गाय को केला खिलाएं।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 09
सिंह
इस राशि के सूर्य व सप्तम चन्द्रमा बिजनेस को लेकर खुश रखेंगे।पिता व बड़े भाई की सहायता से सफलता मिलेगी।लव लाइफ में माधुर्यता को और बेहतर करने के लिए कहीं डिनर पर जाएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करेंगे। बिजनेसा में सही दिशा में कार्य करें। जॉब को लेकर तनाव का परित्याग करें। लव पार्टनर को गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की पूजा करें।
शुभ रंग -लाल व सफेद।
शुभ अंक -03 व 09
कन्या
खष्ठम चन्द्रमा व द्वादश सूर्य व्यय दे सकते हैं। नवम गुरु भाग्योदय के लिए बेहतर है। जॉब की स्थिति पहले से बेहतर होगी,अपने वर्क को और बेहतर करना होगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में एकाग्रता लानी होगी। कई दिनों से पेंडिंग बिजनेसा कार्य को पूर्ण करें। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह कला ही आपको सफल करेगा। बहुत दिनों से रुका धन मिल जाएगा।
आज का उपाय -गुड़ व फलों का दान करें।
शुभ अंक -05 व 06।
शुभ रंग -सफेद व हरा
तुला
चन्द्रमा व शुक्र बैंकिंग व मीडिया जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त करेंगे। चन्द्रमा पंचम छात्रों के लिए शुभ है। जॉब में सफल होंगे।परहित संसार की सबसे बड़ा पुण्य है। अपने कर्म को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। वाहन चलाने के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। आज का उपाय - उड़द व मूंग का दान करें।
शुभ रंग -आसमानी व हरा
शुभ अंक -04 व 06
वृश्चिक
राशि स्वामी मंगल व गुरु सप्तम होकर व्यवसाय में उन्नति दे सकता है। धन का आगमन होगा। चतुर्थ चन्द्रमा आध्यत्मिक उन्नयन देंगे। स्टूडेंट्स को करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। हेल्थ के प्रति सचेत रहें।
आज का उपाय -गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग -हरा व पीला।
शुभ अंक -04 व 09
धनु
चन्द्रमा तृतीय धन लाभ देंगे। गुरु खष्ठम मध्यम हैं। रुके धन के आगमन से प्रसन्नता होगी। शुक्र बिजनेस में धन आगमन को लेकर आशान्वित करेंगे। आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें। प्रेम में सत्य पर ही रहें।
आज का उपाय -तिल का दान करें।
शुभ अंक -01 व 02।
शुभ रंग -हरा व नीला
मकर
चन्द्रमा द्वितीय,गुरु वृष तथा शनि इस राशि से एक राशि आगे कुम्भ में हैं। जॉब में सफल रहेंगे। छात्र मेहनत करें। आप भावुक व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। धार्मिक यात्रा संभावित है। प्रेम में सुखद यात्रा होगी।लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -जॉब व बिजनेस में सफलता हेतु कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। धार्मिक पुस्तकों का दान पुण्यदायी है।
शुभ रंग -आसमानी व हरा।
शुभ अंक -05 व 06
कुम्भ
चन्द्रमा शनि इसी राशि में जॉब में तनाव व अनिर्णय की स्थिति से परेशान कर सकते हैं। जॉब परिवर्तन के लिए सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। बिजनेस में निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने व मित्रों के सहयोग से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर रहेगा।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व तिल का दान करें।
शुभ रंग -बैगनी व सफेद
शुभ अंक -05 व 09
मीन
गुरु-मङ्गल तृतीय तथा चन्द्रमा व्यय भाव में गोचर कर रहे हैं। फेमिली डिस्प्यूट में किसी नवीन निर्णय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। सूर्य खष्ठम स्वास्थ्य के लिए बहुत बेहतर नहीं हैं। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा दें । लव लाइफ में मृदुल वाणी आपको सुख देगी। टाइम मैनेजमेंट से ही आप सफल होते हैं। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी।
आज का उपाय -हनुमान जी की पूजा करें। तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक ;01 व 03
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited