Aaj Ka Rashifal 21 September 2024 In Hindi: शनिवार के दिन इन चार राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर, सेहत को लेकर हो सकते हैं परेशान

Aaj Ka Rashifal 21 September 2024: शनिवार के दिन वृष राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। वहीं मिथुन राशि के जातक बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आइए जानें सारी राशियों का हाल।

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 21 September 2024: आज के दिन वृष राशि के जातक लव लाइफ में तनाव से बचें। वहीं कर्क राशि के जातक को लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आज के दिन तुला राशि के जातक को जो जातक शुगर रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। शनिवार के दिन मकर राशि के जातक को छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने करियर को सही दिशा दे सकते हैं। मीन राशि वालों के लव लाइफ में तनाव सम्भावित है। आइए जानें आज का राशिफल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
चन्द्रमा इसी राशि के गोचर में है। सिविल,मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्र सफल रहेंगे। यह सफलता का समय है। बिजनेस के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे युवा लव लाइफ में खुश रहेंगे। हो सकता है कि शुक्र आपको प्यार में सफलता दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें व मूंग का दान करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी
शुभ अंक -01 व 02
वृष
द्वादश चन्द्रमा व इस राशि के गुरु बिज़नेस में बड़े प्रोग्रेस की सम्भावना दे सकते हैं। लव लाइफ में तनाव से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा । आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र व बुध प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। तिल का दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। अन्न दान करें।
शुभ रंग -आसमानी व नीला
शुभ अंक -04 व 06
मिथुन
जॉब प्रोग्रेस के लिए महत्व रहने वाला दिवस है। प्रेम जीवन खुशियों भरा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। चन्द्रमा एकादश धन देगा।
आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करें व सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी ।
शुभ अंक -01 व 09
कर्क
चंद्रमा आज इसी राशि से दशम गोचर में है। मित्रों संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब में लगातार बेहतर कार्य में लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अभी वेट करें। व्यवसाय में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेमी संग घूमने जाएं।
आज का उपाय -शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग का जलाभिषेक करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी आज का
शुभ अंक -05 व 07
सिंह
भाग्यभाव का चन्द्रमा व कर्म स्थान के गुरु जांब में किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति को लेकर प्रयास में सफल करेंगे। जॉब में कर्क राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
आज का उपाय -शिव उपासना करें। गुरु का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग -सफेद व लाल।
आज का शुभ अंक--01 व 02
कन्या
अष्टम चन्द्रमा व नवम गुरु आईटी,फ़िल्म व फाइनेंशियल फील्ड के जातकों को लाभ देगा। बिजनेस में आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। प्लेयर्स सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें।
आज का उपाय -सूर्योपासना करें।पिता का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। मसूर की दाल का दान करें।
शुभ रंग -बैगनी व हरा।
आज का शुभ अंक -04 व 06
तुला
सप्तम स्थान का चन्द्रमा व वृष का गुरु फ़िल्म,मीडिया,आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों को लाभान्वित करेंगे । व्यवसाय में पोजिशन बेहतर रहेगी। धार्मिक यात्रा मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो जातक शुगर रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें।गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -आसमानी व नीला।
आज का शुभ अंक -04 व 09
वृश्चिक
खष्ठम चन्द्रमा,अष्टम मंगल व सप्तम गुरु जॉब व बिजनेस के लिए मङ्गलमय हैं। फेमिली में किसी न्यू डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। जॉब परिवर्तन को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। आज का उपाय --माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। गुरु का आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग -लाल व पीला ।
आज का शुभ अंक -06 व 07
धनु
चन्द्रमा व वृष का गुरु छात्रों के करियर में बड़ा सहयोग प्रदान करेगा। जॉब में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे वहीं आर्थिक संताप से भी मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ तथा गुड़ व चने का दान लाभदायक है।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
आज का शुभ अंक -01
मकर
शनि द्वितीय व चन्द्रमा चतुर्थ शुभ है। मङ्गल व शुक्र बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन की तरफ ले जाएगा। करियर में आपका परफार्मेंस पहले से बेहतर होगा। आप विद्वान व्यक्ति हैं। छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने करियर को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।
आज का उपाय -श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।तिल का दान सहायक है।
शुभ अंक -आसमानी व नारंगी
आज का शुभ अंक -05 व 08
कुम्भ
शनि इसी राशि में व तृतीय चन्द्रमा परिवार में बड़ा कार्य दे सकता है। बिजनेस संबंधित किसी वर्क से परेशान रह सकते हैं। ऑफिस में शांतिपूर्ण तरीक़े से समस्याओं को हल करें। व्यवसाय में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
आज का उपाय -शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। तिल व उड़द का दान करें।
शुभ रंग -नीला व आसमानी।
आज का शुभ अंक -05 व 08
मीन
तृतीय गुरु व द्वितीय चन्द्रमा मंगलमय तथा कल्याणकारी है। बिजनेस ग्रोथ को लेकर खुशी रहेगा। सकारात्मक सोच ही बिजनेस सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे । बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। मित्रों का योगदान लाभ देगा। लव लाइफ में तनाव सम्भावित है।
आज का उपाय -राशि स्वामी गुरु के बीज मंत्र का जप करें। चने की दाल का दान सहायक है।
आज का शुभ अंक -02 व 03
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited