Aaj Ka Rashifal 22 October 2024: मंगलवार के दिन इन राशियों को लव लाइफ में झेलनी होगी मुसीबत, यहां पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 22 October 2024: आज के दिन मेष राशि वालों को लव लाइफ में इमोशन से बचना होगा। वहीं मिथुन राशि के जातक को लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 22 October 2024: मंगलवार के दिन वृष राशि के जातक को बिजनेस वर्क में विवाद हो सकता है। आज के दिन मिथुन राशि के जातक को लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। कन्या राशि वालों को बिजनेस में यात्रा के प्रभाव में रहेंगे। धनु राशि के जातक को एक समय में एक ही कार्य करें नहीं तो कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। मकर राशि के जातक को वर्क प्रेसर व टेंशन से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आइए जानें सारी राशियों का हाल।

Dev Uthani Ekadashi Kab Hai 2024

मेष

सूर्य सप्तम तथा चन्द्रमा तृतीय स्थान पर है। ऑफिस वर्क को आनंद पूर्वक करें। बिजनेस व जॉब को लेकर लाभ में रहेंगे। लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में विवाद का स्थान होता ही नहीं है। आपके ऑफिस में कुछ नवीन मेंबर्स सम्मिलित होंगे।

आज का उपाय -श्री गणेश जी की उपासना करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक व बेलपत्र अर्पित करें। जॉब में प्रोमोशन के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।

शुभ रंग-नारंगी व पीला

शुभ अंक -01 व 09

वृष

गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा द्वितीय भाव मे हैं। बिजनेस में नवीन कांट्रेक्ट मिलने की सम्भावना है। बिजनेस वर्क में विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्टूडेंट्स करियर को लेकर परेशान रहेंगे।

आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व फलों का दान करें।

शुभ रंग -बैगनी व हरा।

शुभ अंक -04 व 09

मिथुन

गुरु द्वादश तथा चन्द्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे है। परिवार के लिए उन्नति वाला टाइम है। शनि नवम भाव में है। आत्मबल बढ़ने दें। राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। भाग दौड़ बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा गम्भीर होने से बचें।

आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ तथा तिल का दान करें।

शुभ रंग -नारंगी व बैगनी।

शुभ अंक -06 व 08

कर्क

अष्टम शनि,द्वादश चन्द्रमा व एकादश गुरू जॉब प्रोमोशन के लिये अब शुभ है। व्यवसाय के प्रयास में अब सफलता मिल रही है। स्टूडेंट्स करियर को चमकाने में लगे रहेंगे। स्टडी निरन्तर करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग - नारंगी व लाल ।

शुभ अंक -04 व 07

सिंह

शनि सप्तम,इस राशि से तृतीय सूर्य व एकादश चन्द्रमा बिजनेस में सफलता देंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता से जॉब में सफलता मिलेगी। छात्र करियर को लेकर कभी कभी असन्तुष्ट हो जाते हैं। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ व मसूर का दान श्रेष्ठ दान है।

शुभ रंग -हरा व नीला।

शुभ अंक -07 व 09

कन्या

गुरु वृष का तथा मिथुन राशि का चन्द्रमा जॉब में प्रगति देंगे। बिजनेस में यात्रा के प्रभाव में रहेंगे। छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन व टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना है। जॉब में आपकी कार्यशैली ही आपको सफल करती है। बिजनेस में किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य की शुरुआत होगी। आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग -हरा व नीला।

शुभ अंक -04 व 06

तुला

शनि पंचम,सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा नवम गोचर में हैं। मंगल व राहु किसी फेमिली डिस्प्यूट को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। पारिवारिक दायित्व व बिजनेस के समय व जिम्मेदारियों को लेकर संतुलन बनाना होगा। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहने की सम्भावना है।

आज का उपाय -हनुमान चालीसा का सात पाठ व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -आसमानी व सफेद।

शुभ अंक -04 व 06

वृश्चिक

शनि चतुर्थ गुरु सप्तम व चन्द्रमा अष्टम स्वास्थ्य के लिए बहुत ही शुभ हैं। बैंकिंग व आईटी जॉब के लोग सफलता की प्राप्ति करेंगे। करियर में प्रोग्रेस से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। घर में परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। जॉब व बिजनेस ठीक रहेगा।

आज का उपाय -कनकधारास्तोत्र का पाठ तथा अनार का दान करते रहें।

शुभ अंक -04 व 06।

शुभ रंग -नारंगी व आसमानी

धनु

इस राशि से सप्तम चन्द्रमा व वृष के गुरु बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर सफलता दे सकते हैं। जॉब वर्क में भी आप एक साथ कई कार्यों को ले लेते हैं। एक समय में एक ही कार्य करें नहीं तो कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। उच्चाधिकारियों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -श्री अरण्यकांड का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग -पीला व नारंगी ।

शुभ अंक -05 व 09

मकर

द्वितीय शनि व खष्ठम चन्द्रमा रोग व कष्ट बढ़ा सकते है। परिवार सहित धार्मिक यात्रा संभावित है।अपनी सकारात्मक सोच ,मेहनत व आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। वर्क प्रेसर व टेंशन से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। खूबसूरत डिनर का आनन्द लेंगे।

आज का उपाय - भगवान कृष्ण जी की उपासना आपकी सहायता करेगी,उनको बांसुरी अर्पित करें। मंगल के द्रव्य मधु व गुड़ का दान भी करें।

शुभ रंग -हरा व आसमानी ।

शुभ अंक -04 व 08

कुम्भ

गुरु चतुर्थ,शनि इसी राशि में व चन्द्रमा पंचम भाव में हैं। बिजनेस वर्क व प्रोग्रेस को लेकर खुश रह सकते हैं। पंचम चन्द्रमा बड़ा लाभ दे सकता है। बिजनेस में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें।सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। लव लाइफ व ऑफिस वर्क में बैलेंस स्थापित करें।

आज का उपाय -हनुमान बाहूक का पाठ करें व तिल का दान करे।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -04 व 07

मीन

तृतीय गुरु,द्वादश शनि तथा चतुर्थ चन्द्रमा बिजनेस में सफलता है। आर्थीक लाभ में वृद्धि करेंगे। टीचिंग, मैनेजमेंट, बैंकिंग व आईटी के जातक जॉब प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रहेंगे तथा अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। आपकी सफलता में उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। जॉब में बहुत जल्द प्रोन्नति संभावित है। लव लाइफ में शुभ यात्रा सम्भावित है। हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। चने की दाल का दान करें।

शुभ रंग --लाल व नारंगी।

शुभ अंक -01 व 09

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited