Aaj Ka Rashifal 23 September 2024: सोमवार के दिन इन चार राशियों को झेलना होगा विवाद, बिजनेस में हो सकता है नुकसान

Aaj Ka Rashifal 23 September 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक ऑफिस में विवादों से बचें। वहीं मिथुन राशि के जातक को एकादश चन्द्रमा लाभ तथा बिजनेस पार्टनरशिप भाव को स्ट्रांग करेंगे। आइए जानें सारी राशियों का हाल।

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 23 September 2024: सोमवार के दिन मेष राशि के जातक को इमोशन पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा वहीं कर्क राशि के जातक को लव लाइफ में विवाह का मोड़ आ सकता है। आज के दिन तुला राशि के जातक को मङ्गल व शनि बिजनेस व हेल्थ से थोड़ा परेशान करेगा। आज के दिन मकर राशि के जातक को स्वास्थ्य से परेशान रह सकते हैं। कुंभ राशि के जातक को सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। मीन राशि के जातक को व्यवसाय अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा। आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।
मेष
आज गुरु द्वितीय व चन्द्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। जॉब में सफलता का दिवस है। ऑफिस में विवादों से बचें। आपको अपने वर्क में ज्यादा समय देना होगा । करियर बहुत महत्वपूर्ण है। किसी कार्य को टालें मत वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। इमोशन पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ अंक -01 व 02।
शुभ रंग -पीला व लाल
वृष
चन्द्रमा द्वादश व गुरु इसी राशि में हैं। छात्रों के करियर में नव सफलताओं से भरे रहने का समय है। क्रोध से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध मत करें व वाणी पर संयम रखें। राहु प्रेम संबंधों में दूरियां देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। संतान की प्रगति को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय - हनुमान जी की पूजा करते रहें।सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग --हरा व नीला।
शुभ अंक -04 व 06
मिथुन
एकादश चन्द्रमा लाभ तथा बिजनेस पार्टनरशिप भाव को स्ट्रांग करेंगे। किसी प्रिय मित्र का आगमन होने वाला है। आज का दिन जॉब के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व फलों दान करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक-03 व 09
कर्क
एकादश गुरु व दशम भाव में चंन्द्रमा बिजनेस अब बेहतर कर सकता है। जॉब में मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में विवाह का मोड़ आ सकता है। जॉब प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -03 व 09
सिंह
दशम चन्द्रमा सप्तम शनि व वृष का गुरु मङ्गलमय गोचर करेंगे। गृह निर्माण कार्य पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी,पोजीशन को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। छात्र सही दिशा में अध्ययन करें। मन को एकाग्र करने के लिए ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय -शिव उपासना करते रहें। गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
शुभ अंक -01 व 09
कन्या
चन्द्रमा अष्टम है। जॉब में गुरु व मङ्गल नवीन अवसरों की प्राप्ति का सौभाग्य दिलवा सकते हैं। आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक सतसंग से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -मङ्गल से सम्बंधित द्रव्यों मसूर व लाल वस्त्र इत्यादि का दान करें। श्री सूक्त का पाठ पुण्यदायी है।
शुभ रंग -सफेद व आसमानी।
शुभ अंक -04 व 07
तुला
मेष का चन्द्रमा व वृष का गुरु शुभ है। मङ्गल व शनि बिजनेस व हेल्थ से थोड़ा परेशान करेगा। जॉब में पोजिशन बेहतर रहेगी। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ को ठीक करें।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध को नियंत्रित करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करें तथा उड़द का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
शुभ अंक -07 व 08
वृश्चिक
खष्ठम चन्द्रमा व वृष के गुरु शुभ रहेंगे। जॉब परिवर्तन का प्रयास रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। पीले वस्त्रों का दान भी करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -06 व 07
धनु
पंचम चन्द्रमा व तृतीय शनि जॉब में प्रोग्रेस देगा। इस राशि के जातक प्रोमोशन से खुश रहेंगे। बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें।पिता का आशीर्वाद लें। गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -लाल व बैगनी।
शुभ अंक -02 व 03
मकर
द्वितीय शनि,चतुर्थ चन्द्रमा व पंचम गुरु शुभ हैं। बिजनेस का समय अनुकूल रहेगा। आप एक विद्वान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिज़नेसमैन सफल रहेंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। उड़द का दान करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -04 व 06
कुम्भ
चन्द्रमा तृतीय,शनि इसी राशि में व गुरु चतुर्थ होकर जॉब में बड़े परिवर्तन का कोई निर्णय दे सकते हैं। स्वास्थ्य से परेशान रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। छात्रों को नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी।
आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 पाठ व अन्न दान करते रहें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -05 व 06
मीन
शनि द्वादश है। गुरु इसी राशि से द्वितीय व चन्द्रमा द्वितीय में हैं । व्यवसाय अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा । जॉब परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पद्धति को सही दिशा देंगे। लाभ भाव के शनि का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें व उड़द का दान लाभ करेगा।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -01 व 03
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited