Aaj Ka Rashifal 24 August 2024: हल छठ के दिन इन राशि वालों को होगा बिजनेस में फायदा, रुके हुए काम भी होंगे पूरे

Aaj Ka Rashifal 24 August 2024: हल छठ के दिन मेष राशि के जातक को मङ्गल व गुरु बड़ा आर्थिक लाभ दे सकते हैं। वहीं मिथुन राशि के जातक के लिए आज का दिन बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आइए जानते हैं सारी राशियों का राशिफल।

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 24 August 2024: आज के दिन मेष राशि के स्टूडेंटस सफल रहेंगे। वहीं कर्क राशि के जातक को गुरु-मङ्गल एकादश गोचर में जॉब व व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ प्रभाव देंगे। शनिवार के दिन तुला राशि के जातक को जॉब करियर में सफलता मिल सकती है। मकर राशि के जातक को राशि स्वामी शनि द्वितीय व गुरु पंचम छात्रों के लिए शुभ हैं। आज के दिन मीन राशि के जातक को ऑफिस में किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। आइए जानते हैं सारी राशियों का राशिफल। दैनिक राशिफल।
मेष
चन्द्रमा आज इसी राशि से 12 वें भाव में गोचर करेंगे। मङ्गल व गुरु बड़ा आर्थिक लाभ दे सकते हैं। स्टूडेंटस सफल रहेंगे। समय सफलता का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में ईगो से बचें। हो सकता है कि शुक्र व चन्द्रमा आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस संघर्षमय है। स्वास्थ्य खराब रहेगा। खान पान पर ध्यान दें।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें व सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी
शुभ अंक -01 व 02
वृष
दशम शनि तथा एकादश चन्द्रमा जॉब परिवर्तन दे सकते हैं। न्यू जॉब में अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा ,फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें। चने की दाल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व सफेद
शुभ अंक --05 व 06
मिथुन
मङ्गल व गुरु द्वादश व चन्द्रमा दशम भाव में है। आज का दिन बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। मिठाई व जल का दान करें।
शुभ रंग -बैगनी व हरा ।
शुभ अंक --04 व 06
कर्क
राशि स्वामी चन्द्रमा नवम,शनि अष्टम व गुरु-मङ्गल एकादश गोचर में जॉब व व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ प्रभाव देंगे। आर्थिक प्रगति संभावित है। अभी प्रयास जारी रखें। आज वाहन क्रय करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख बेहतर है।
आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं । उड़द व तिल का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व लाल
आज का शुभ अंक -05 व 06
सिंह
सूर्य इसी राशि का पिता के लिए शुभ है। गुरु वृष तथा चन्द्रमा अष्टम भाव मे गोचर करके स्वास्थ्य सुख में सफलता देंगे। आप न्यू बिज़नेस डील को लेकर प्रयास में रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। परिवार के विकास हेतु कार्य करें। स्टूडेंट्स को करियर में सफलता मिलेगी। नित नई सफलताएं आपका आत्मबल बढ़ाएंगी।
आज का उपाय -सिद्धिकुंजिकास्तोत्र का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान आज का श्रेष्ठ दान है।
शुभ रंग --लाल व नारंगी।।
आज का शुभ अंक--05 व 08
कन्या
खष्ठम शनि,सप्तम चन्द्रमा व नवम गुरु स्वास्थ्य व आर्थिक उन्नति के लिए अनुकूल हैं। व्यवसाय वृद्धि के लिए परिश्रम करना होगा। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष है।
आज का उपाय -आज बड़े भाई का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। गुड़ व मसूर का दान करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी ।
आज का शुभ अंक -05 व 08
तुला
रोग भाव में है। स्वास्थ्य विशेषकर शीत जनित रोग के प्रति एलर्ट रहें। राजनीति से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। जॉब करियर में सफलता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। धार्मिक यात्रा मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा।लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। असत्य से बचें।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें। तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व नारंगी।
आज का शुभ अंक -05 व 09
वृश्चिक
राशि स्वामी मंगल व गुरु जॉब में बड़ी सफलता देगा चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख बेहतर दे सकता है। माता का आशीर्वाद ले। धार्मिक यात्रा से मन परेशान रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करने से आपदाएं समाप्त होती है।
शुभ रंग -पीला व नारंगी ।
आज का शुभ अंक - 04 व 06
धनु
राशि स्वामी गुरु के खष्ठम व चन्द्रमा के चतुर्थ गोचर का सहयोग परिवार व घर को मिलेगा। जॉब में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। जॉब प्रोमोशन को लेकर परेशान रहेंगे। आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल कहीं बाहर डिनर पर रहेंगे
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। तिल व गुड़ का दान लाभदायक है।
शुभ रंग -लाल व सफेद।
आज का शुभ अंक -01 व 02
मकर
चन्द्रमा तृतीय गोचर में है। आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ेंगे। राशि स्वामी शनि द्वितीय व गुरु पंचम छात्रों के लिए शुभ हैं। घर मे शांति व सुख का वातावरण पहले से बेहतर होगा। आप एक क्रिएटिव व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।धार्मिक पुस्तकों का दान सहायक है।
शुभ अंक -नीला व सफेद।
आज का शुभ अंक -05 व 06
कुम्भ
द्वितीय चन्द्रमा व चतुर्थ गुरु अनुकूल है। बिजन में थोड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। समस्याओं को अति शीघ्र हल करें।बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व केतु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। पिता का स्वास्थ्य अब बेहतर हो सकता है।
आज का उपाय --शिवलिंग का मधु व फलों के रस से रुद्राभिषेक करें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
आज का शुभ अंक --03 व 05
मीन
चन्द्रमा द्वितीय व गुरु तृतीय गोचर कर रहे हैं। ऑफिस में किसी बात को लेकर तनाव रह सकता है। सबके प्रति सकारात्मक सोच ही सफलतम दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे । व्यवसाय में कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। कर्क व सिंह राशि के मित्रों का योगदान रहेगा।
आज का उपाय -हनुमान बाहूक का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान सहायक है।
आज का शुभ अंक --01 व 09
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited