Aaj Ka Rashifal 24 September 2024: आज के दिन इन चार राशियों को रहना होगा सतर्क, वाणी पर रखना होगा संयम

Aaj Ka Rashifal 24 September 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक को पारिवारिक विवादों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं मिथुन राशि के जातक को स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आइए जानते हैं सारी राशियों का राशिफल।

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 24 September 2024: मंगलवार के दिन वृष राशियों को वाणी पर संयम रखना होगा। कर्क राशि के जातक को लव लाइफ को लेकर आंशिक तनाव खत्म होगा। तुला राशि के जातक को हेल्थ को लेकर सचेत रहें। आज के दिन मकर राशि के जातक को लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। प्रेम में क्रोध मत करें तो बेहतर है। मीन राशि के जातक को लीवर के पेशेंट सावधानी बरतें। आइए यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
शनि एकादश ,गुरु व चन्द्रमा द्वितीय भाव में गोचर कर रहे हैं। आप अपने जॉब की नई रूपरेखा तय करेंगे। आप जिस जॉब में हैं उसमें परिवर्तन को लेकर कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। वहां पर भी अपनी पोज़िशन के प्रति सजग रहें। पारिवारिक विवादों का सामना करना पड़ सकता है। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे।
आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी ।
शुभ अंक -02 व 03
वृष
चन्द्रमा व गुरु एकसाथ इसी राशि में शुभ हैं। बैंकिंग व आईटी करियर से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन की सम्भावना है। धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । जॉब में आपके बाँस से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। प्रेम में असत्य से बचें।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें तथा अनार का दान करें।
शुभ रंग -बैगनी व नीला।
शुभ अंक -04 व 07
मिथुन
चन्द्रमा द्वादश तथा शनि भाग्य भाव मे धन वृद्धि करेंगे। मंगल लीवर का रोग दे सकता है। गुरु द्वादश व्यय भाव में हैं। जॉब में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला समय चल रहा है। व्यवसाय में आवश्यक अवसर मिलना सम्भावित है। इस सुंदर अवसर को हाथ से मत जाने दें। यदि आप कुछ नया करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । लव पार्टनर संग कहीं यात्रा व डिनर की प्लानिंग करें।
आज का उपाय -श्री हनुमान जी की उपासना करें व उनको लड्डू व फल अर्पित करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
शुभ अंक -04 व 06
कर्क
वृष का गुरु व चन्द्रमा एक साथ एकादश अर्थात लाभ भाव में गोचर करके सफलता देंगे । जॉब में आपके लगातार अच्छे परफॉर्मेंस आ रहे लेकिन प्रोग्रेस की पोजिशन स्लो है। वर्क व पोजिशन में सामंजस्य बनाये रखें। लव लाइफ को लेकर आंशिक तनाव खत्म होगा। हेल्थ बेहतर रहेगी। यदि आप शेयर बाजार के मोटर्स व पावर सेक्टर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है।
आज का उपाय -गुरु के बीज मंन्त्र का जप करें। श्री सूक्त का पाठ भी करें।
शुभ रंग -सफेद व नारंगी।
शुभ अंक -06 व 07
सिंह
सूर्य इसी राशि में व गुरु चन्द्रमा दशम यानी कर्म भाव में हैं। जॉब में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। करियर को लेकर कोई नयी खुशखबरी मिलेगी। व्यावसायिक सफलता बेहतर करने के लिए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य कर लें तो बेहतर परिणाम आएगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -बैगनी व हरा।
शुभ अंक -01 व 02
कन्या
भाग्य भाव का गुरु चन्द्रमा व द्वादश गोचर करता सूर्य प्रगतिकारक है। नवीन जॉब की तरफ अग्रसर होंगे। मन में एकाग्रता लानी होगी। बिजनेस में कई दिनों से रुकी योजनाओं को आगे मत टालें। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। जॉब में कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है।
आज का उपाय -कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग -हरा व सफेद।
शुभ अंक -05 व 09
तुला
एकादश भाव का सूर्य प्रगति देंगे। गुरु व चन्द्रमा अष्टम हैं। व्यावसायिक कार्यों को लेकर प्रयासरत रहते हुए अपने पारिवारिक दायित्व को बेहतरीन तरीके से करेंगे। जॉब में निरंतर प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आत्मविश्वास संसार की सबसे बड़ी पूंजी है। आत्मबल को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे।यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। हेल्थ को लेकर सचेत रहें।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ व सप्त अन्न का दान श्रेयष्कर है।
शुभ रंग -आसमानी व हरा।
शुभ अंक -04 व 05
वृश्चिक
सूर्य कर्म भाव में तथा गुरु -चन्द्रमा आज इसी राशि से सप्तम गोचर में हैं। धन का व्यय अच्छे कार्यों में होगा। जॉब में रुके हुए कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करें।मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। परिवार को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर कोई अनिश्चितता बनी रहेगी। प्रेम में सत्य व विश्वास को कायम रखें।
आज का उपाय -हनुमान बाहुक का पाठ व तिल का दान करना अच्छा है।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक --03 व 05
धनु
शनि तृतीय ,गुरु व चन्द्रमा खष्ठम हैं। जॉब में अचानक किसी बड़े लाभ से प्रसन्नता होगी। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे ,इसको लेकर आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ के लिए भी समय निकालना होगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें व उनको तुलसी दल अर्पित करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -01 व 02
मकर
सूर्य अष्टम स्वास्थ्य को कष्ट दे सकते हैं। शनि द्वितीय व गुरु -चन्द्रमा पंचम है। व्यवसाय बेहतर होगा। अपना कर्म करें। भविष्य के भय से चिंतामुक्त रहें।आप एक आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। आज व्यावसायिक यात्रा भी होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। प्रेम में क्रोध मत करें तो बेहतर है।
आज का उपाय -श्री अरण्यकाण्ड का पाठ सुमंगल करेगा व अमङ्गल का नाश करेगा। अन्न दान करते रहें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -07 व 09
कुम्भ
सप्तम सूर्य जीवन साथी को रोग दे सकता है। शनि इसी राशि में व चन्द्रमा मातृ अर्थात चतुर्थ भाव में है। जॉब में उच्चाधिकारियों के सुंदर सहयोग से बहुत जल्द प्रोमोशन प्राप्त कर सकते हैं। व्ययवसाय में सही समय पर यथार्थ निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। आपका लव उम्मीदों के उस पार जा चुका है। घर मे विवाह की बात करें।
आज का उपाय -हनुमान बाहुक का पाठ करें ।
शुभ रंग --बैगनी व सफेद।
शुभ अंक -05 व 06
मीन
खष्ठम सूर्य स्वास्थ्य को लाभ देगा। गुरु व चन्द्रमा तृतीय भाव में गोचर कर रहे हैं। न्यू बिजनेस डील में किसी निर्णय को लेकर असमंजस में रहेंगे । अपनी सोच को सही दिशा दें हेल्थ का ख्याल रखें। लव लाइफ की शुभता में और वृद्धि करें। लीवर के पेशेंट सावधानी बरतें।।
आज का उपाय -माता दुर्गा जी की पूजा करें। सफलता हेतु सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ अवश्यम्भावी
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 02
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited