Aaj Ka Rashifal 25 December 2023: क्रिसमस डे पर इन 5 राशियों को मिलेगा स्पेशल गिफ्ट, कोई अधूरी इच्छा होगी पूरी

आज का राशिफल 25th Dec'23 (Aaj Ka Rashifal 25 December 2023): आज क्रिसमस डे का दिन मिथुन, सिंह, तुला समेत कई राशियों के लिए खास होने वाला है। जानिए आपकी राशि का क्या हाल रहेगा।

Christmas horoscope 2023

Aaj Ka Rashifal 25 December 2023

आज का राशिफल 25th Dec'23 (Aaj Ka Rashifal 25 December 2023): आज 25 दिसंबर है। इस दिन पर हर साल क्रिसमस डे मनाया जाता है। ये ईसाइयों का प्रमुख त्योहार होता है। पंचांग अनुसार आज के शुभ दिन पर तीन शुभ योग भी बन रहे हैं। जो इस दिन के महत्व को और भी ज्यादा बढ़ा रहे हैं। आज सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग का अद्भुत संयोग रहेगा। जानिए आज का दिन किन राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

आज का राशिफल 25th Dec'23 (Aaj Ka Rashifal 25 December 2023)

Christams Day 25 December 2023 Horoscope In Hindi

मेष

परिवार सम्बन्धित कुछ विशेष कार्य के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के बाद यह समस्या दूर हो जाएंगी। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लॉन्ग ड्राइव में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय- श्री गणेश जी की उपासना व उनको दूर्वा अर्पित करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।

शुभ रंग- पीला व नारंगी।

आज का शुभ अंक- 01 व 03

वृष

आलस्य का त्याग करें। जॉब में दिए गए वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। क्रोध पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें।

आज का उपाय- गाय को पालक खिलाएं। श्री सूक्त का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा। अनार व लाल फलों का दान करें।

शुभ रंग- आसमानी व हरा।

आज का शुभ अंक- 05 व 08

मिथुन

आज का दिन बिजनेस में कई नवीन अवसरों को देने वाला है, इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप न्यू बिजनेस की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करना बेहतर रहेगा। तिल का दान करें।

शुभ रंग- हरा व सफेद।

आज का शुभ अंक- 04 व 06

कर्क

राजनीति में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। ऑफिस में आप अपने कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी।

आज का उपाय- भगवान शिव जी की उपासना जरूरी है। महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

शुभ रंग- लाल व पीला।

आज का शुभ अंक- 02 व 03

सिंह

बिजनेस में कामयाबी मिलेगी। जॉब में सफलता के लिए कार्य व सम्बन्धों को मजबूत करें। लव लाइफ को और सुंदर करने के लिए तथा विवाह तक बात बढ़ाने के लिए मन्दिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करें व उनसे आशीर्वाद मांगे। हेल्थ के लिए स्थितिप्रज्ञता लाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।

आज का उपाय- मन को एकाग्र करने के लिए योग, पूजा व ध्यान का आलम्ब लें। अध्यात्म को सही दिशा दें। उड़द का दान करें।

शुभ रंग- पीला व नारंगी

आज का शुभ अंक- 05 व 06

कन्या

जॉब चेंज को लेकर घबड़ाने की बात नहीं है। यात्रा के विचार को टालें मत। धार्मिक यात्रा करेंगे। जॉब में गुरु व चन्द्रमा आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय- शिवलिंग पर दुग्ध व गंगाजल अर्पित करें। कम्बल व गुड़ का दान उचित है।

शुभ रंग- आसमानी व नीला।

शुभ अंक- 04 व 06

तुला

छात्र लाभान्वित होंगे। यात्रा होनी चाहिए। लव लाइफ की रोमांटिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। जॉब में बहुत ज्यादा चेंज हानिप्रद हो सकती है। बिजनेस मध्यम रहेगा।

आज का उपाय- शिव मंदिर में शिवलिंग का मधु से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। तिल व कम्बल का दान करें।

शुभ अंक- 05 व 06।

आज का शुभ रंग- आसमानी व हरा

वृश्चिक

बिजनेस में प्रोग्रेस को लेकर मन को स्ट्रांग करेंगे। जॉब में नवीन पद आपका वेट कर रहा है। धार्मिक यात्रा से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। छात्रों को करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय- माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। दुर्गासप्तशती का सात पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ रंग- हरा व पीला।

शुभ अंक- 03 व 07

धनु

जॉब में रुके धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को और बेहतर करेंगे। बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। मित्रों से लाभ है।

आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व तिल का दान करें।

शुभ अंक- 06 व 08।

आज का शुभ रंग- नारंगी व पीला

मकर

बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। पूजा पाठ बढ़ा दें। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। बिजनेस में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ सफल रहेगी।

आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

शुभ रंग- आसमानी व नीला।

शुभ अंक- 06 व 08

कुंभ

जॉब में प्रमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। व्यवसाय में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद सम्भव है। जॉब में स्थान परिवर्तन का दबाव बन सकता है।

आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ व कम्बल का दान करें।

शुभ रंग- नीला व हरा।

शुभ अंक- 02 व 09

मीन

जॉब को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस में परिवर्तन के विचार में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में तनाव संभावित है। हेल्थ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय- श्री सुंदरकांड के सम्पूर्ण पाठ से सभी समस्याओं का समाधान होगा। कम्बल का दान करें।

शुभ रंग- नारंगी व हरा।

आज का शुभ अंक- 02 व 09

चुनें अपनी राशि, पढ़ें वार्षिक राशिफल 2024 (Yearly Rashifal 2024 Rashi Wise)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited