Aaj ka Rashifal 25 September 2024: बुधवार के दिन इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, सेहत को लेकर बढ़ सकती है चिंता

Aaj ka Rashifal 25 September 2024: आज के दिन मेष राशि के युवा लव लाइफ में इमोशन व तनाव से बचें। वहीं वृष राशि के जातक नेत्र विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। आइए जानें सारी राशियों का हाल।

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 25 September 2024: बुधवार के दिन मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज के दिन तुला राशि के जातक को लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। वृश्चिक राशि के जातक को सेहत का खास ख्याल रखना होगा। बुधवार के दिन मकर राशि के जातक को पंचम गुरु जॉब में स्थिति पहले से बेहतर करेंगे। मीन राशि वालों को जॉब में आपकी प्रगति अब सही दिशा में पहुंचेगी। आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का राशिफल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
आज का दिवस तृतीय चन्द्रमा मंगलमय फल देगा। करियर में सफलता का समय है। स्टूडेंट्स प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन व तनाव से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य के लिए सुधार का समय है।
आज का उपाय - भगवान गणेश जी की उपासना करें।ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग -सफेद व लाल।
आज का शुभ अंक -01 व 02
वृष
बिजनेस प्रोग्रेस की सम्भावना है। चन्द्रमा द्वितीय है। घर परिवार सुखी रहेगा। जॉब में तनाव से बचें। अपने वर्क पर फोकस करें। किसी उच्चाधिकारी से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। नेत्र विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी। आज का उपाय -हनुमान जी की पूजा करते रहें। मन्दिर में हनुमान जी के विग्रह की तीन परिक्रमा करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -05 व 08
मिथुन
आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं। मैनेजमेंट व बैंकिंग जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला दिवस है। करियर चेंज लाभप्रद रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ व अन्न दान करें।
शुभ रंग -आसमानी व नीला।
शुभ अंक -02 व 05
कर्क
चन्द्रमा द्वादश है।जांब चेंज पर वर्क शुरू कर सकते हैं। अभी पुराने वर्क में सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
आज का उपाय -शिव मंदिर जाएं। सात अन्न का दान करें।
शुभ रंग -बैगनी व हरा।
शुभ अंक -05 व 08
सिंह
गुरु दशम व चन्द्रमा एकादश है। आप जॉब में किसी विशेष बात को लेकर खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में प्रगति है। आज का उपाय -धार्मिक पुस्तकों का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। हनुमान जी की उपासना करते रहें।
शुभ रंग --पीला व नारंगी।
शुभ अंक --02 व 09
कन्या
चन्द्रमा दशम शुभ है। छात्रों के करियर में नवीन अवसर के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस है। परिश्रम ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे।
आज का उपाय -मसूर व चावल का दान करें।सप्त अन्न दान भी करते रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों के सहयोग के लिए सूर्योपासना का सहारा लें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -03 व 07
तुला
चन्द्रमा भाग्य भाव व गुरु अष्टम हैं। जॉब में नवीन कार्यों को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र करियर में लाभ के लिए खूब मेहनत करें । लव लाइफ खुशहाल रहेगी । आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग लीवर के पेशेंट हैं उनको आज खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय - भगवान विष्णु जी की उपासना करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। असत्य बोलने से बचें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -04 व 06
वृश्चिक
चन्द्रमा अष्टम है। व्यवसाय परिवर्तन के निर्णय को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं थीं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख के प्रति ध्यान दें।
आज का उपाय -विष्णु के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग -लाल व पीला
शुभ अंक -04 व 06
धनु
चन्द्रमा सप्तम व शनि तृतीय गोचर करेंगे। व्यवसाय सम्बंधित कार्यों में संलग्न रहेंगे। जॉब के तनाव को लेकर मन भयाक्रांत रहेगा। अपने दायित्व को बेहतर करें।अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में समय के अभाव का आगमन हो सकता है। सप्तम चन्द्रमा जीवन साथी को बीमार कर सकता है।
आज का उपाय -घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग -नारंगी व हरा
शुभ अंक -05 व 06
मकर
शनि द्वितीय व चन्द्रमा खष्ठम है। पंचम गुरु जॉब में स्थिति पहले से बेहतर करेंगे। व्यावसायिक यात्रा संभावित है। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। शनि की स्थिति आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा।
आज का उपाय -श्री सुंदरकांड का पाठ करें। तिल का दान फलदायी है।
शुभ रंग -बैगनी व हरा।
शुभ अंक --02 व 05
कुम्भ
शनि इसी राशि में व गुरु चतुर्थ है। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग जॉब करने वाले अपने परफार्मेंस से आप खुश रह सकते हैं। बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट आरम्भ करेंगे।किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।भोजन पर ध्यान दें। योग करते रहें।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग --नीला व हरा।
शुभ अंक -03 व 09
मीन
गुरु तृतीय व चन्द्रमा चतुर्थ घर के लिए शुभ है। जॉब में आपकी प्रगति अब सही दिशा में पहुंचेगी। करियर प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। वाहन क्रय करने के संयोग बन सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहना चाहिए।
आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। हैं।
आज का शुभ रंग --पीला व नारंगी।
शुभ अंक --02 व 09
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और बजट 2024 (Union Budget 2024) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited