Aaj Ka Rashifal 26 December 2023 : मेष समेत इन राशि वालों को मिलेगा करियर में लाभ, जानें सारी राशियों का हाल
आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 26 December 2023 ): आज के दिन मेष राशि वालों को करियर में लाभ मिल सकता है। मिथुन राशि के जातको को लव लाइफ में थोड़ी परेशानी हो सकती है। जानिए सारी 12 राशियों का क्या होगा हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Aaj ka Rashifal
आज का राशिफल (
आज का राशिफल 26 दिसंबर ( Aaj Ka Rashifal 26 December 2023)मेष आज का राशिफल (Today Aries Horoscope )
संबंधित खबरें
करियर में समय समय पर प्रोन्नति तो होती ही है। आपका समय अभी बहुत बेहतर नहीं है। जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए तैयार रहें। लाइफ में तनाव से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। पिता का आशीर्वाद प्राप्त करें। गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -02 व 09
वृष आज का राशिफल (Today Taurus Horoscope )
करियर में विवादों से बचें। जाॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण बनाएं, आपके आफिसर्स का सपोर्ट मिल सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र लव लाइफ में प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। प्रेम में फैमिली की बातों को लेकर परेशान रह सकते हैं।
आज का उपाय -शिव उपासना करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -05 व 07
मिथुन आज का राशिफल (Today Gemini Horoscope )
बिजनेस में किसी विशेष कार्य को लेकर बहुत दिनों से चला आ रहा रुकावट अब समाप्ति की तरफ अग्रसर है। आज का दिन आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए अच्छा रहेगा।रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। युवा प्यार के मामले में एक दूसरे की भावनाओं का भी ख्याल रखें। गाय को पालक खिलाएं।
आज का उपाय -,कम्बल दान करें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -04 व 06
कर्क आज का राशिफल (Today Cancer Horoscope )
इधर कुछ माह से जॉब में लगातार बेहतर परफार्मेंस के बावजूद भी सफलता नहीं मिल पा रही है। बिजनेस वर्क के प्रति समर्पित रहें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। नवीन अनुबंध से लाभ रहेगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्यार में विश्वास को कायम रखें।
आज का उपाय - गाय को गुड़ खिलाएं व मसूर का दान करें।
शुभ रंग -पीला व लाल।
शुभ अंक -02 व 09
सिंह आज का राशिफल (Today Leo Horoscope )
बिजनेस को लेकर तनाव में रहेंगे। परिवार व मित्रों की सहायता से रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। जॉब में विवाद संभावित है। एकसाथ जब हम कई कार्य करते हैं तो कोई भी कार्य अपनी परिपूर्णता को प्राप्त नहीं कर पाता। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में व उच्चाधिकारियों की सहायता से कार्य करें।
आज का उपाय -मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। मूंग व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -04 व 07
कन्या आज का राशिफल (Today Virgo Horoscope )
व्यवसाय में कई दिनों के परिश्रम के बाद बड़ी सफलता की प्राप्ति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। आईटी व बैंकिंग जॉब से जुड़े जातक सफल रहेंगे। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। गुरु का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करें व अनार का दान करें।
शुभ रंग -हरा व सफेद।
शुभ अंक -05 व 07
तुला आज का राशिफल (Today Libra Horoscope )
छात्रों के करियर में एकाएक बड़ी सफलता मिल सकती है। स्टूडेंट्स को अपनी स्टडी बेहतर व क्रमबद्व तरीके से करनी होगी। लव लाइफ खुशहाल रहेगी व आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। वाहन प्रयोग के प्रति सावधान रहना होगा । लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
आज का उपाय -कर्म के साथ साथ श्री सूक्त का पाठ प्रत्येक आर्थिक समस्याओं का समाधान कर सकता है।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -05 व 08
वृश्चिक आज का राशिफल (Today Scorpio Horoscope )
जॉब में स्ट्रगल है। प्रोमोशन में संशय की स्थिति अभी बनी रहेगी। जॉब में एक अनचाहा भय जो मन मे था उनका समाधान तो अब हो जाएगा जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख में लाभ रहेगा।छात्र सफल रहेंगे।
आज का उपाय --अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग -,नारंगी व लाल।
शुभ अंक -05 व 06
धनु आज का राशिफल (Today Sagittarius Horoscope )
जॉब में नवीन पद को लेकर आपका प्रयास बेहतर रहेगा। अपने परफार्मेंस व अनुभव को और प्रोफेशनल रूप से प्रजेंट करें। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट को लेकर परेशान रहेंगे। लव लाइफ को एक नई दिशा देंगे। संतों के आगमन से घर में खुशहाली रहेगी।
आज का उपाय -शिवलिंग पर शहद व जल से अभिषेक करने से दैहिक व भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। किसी मन्दिर में गेंहू,कम्बल व गुड़ का दान करें तो बेहतर होगा।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -04 व 07
मकर आज का राशिफल (Today Capricorn Horoscope )
जॉब में परफॉर्मेंस पहले से बेहतर होगा। आप परिश्रम व सकारात्मक सोच से ही अपने कार्य को सही दिशा दे सकते हैं। अपने अधीनस्थ वर्कर्स की समस्याओं को भी अपनी कुशल व्यवहारिकता से आप हल कर देंगे। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। बीपी पर ध्यान दें।
आज का उपाय -शिव उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को जल व दुग्ध अर्पित करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -,हरा व आसमानी
कुम्भ आज का राशिफल (Today Aquarius Horoscope )
बिजनेस में किसी अनुबंध को लेकर कोई नवीन प्रस्ताव आ सकता है। ऑफिस में सर्व सहयोग से समस्याओं को हल करें। स्टूडेंट्स करियर में सिस्टेमेटिक स्टडी करने से आप अपने वर्क को सही समय पर पूरा कर लेंगे। टाइम मैनेजमेंट का सही न होना टेंशन दे सकता है।लीवर रोग की संभावना रहेगी।
आज का उपाय --शिवलिंग पर बेल पत्र व दुग्ध अर्पित करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -05 व 06
मीन आज का राशिफल (Today Pisces Horoscope )
जॉब को लेकर सकारात्मक सोच ही आपके प्रयास को सही दिशा में ले जाएगी,जिससे आप जल्द किसी बड़े पद पा सकते हैं। बिजनेस को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। बड़े भाई का सहयोग रहेगा।
आज का उपाय --शिवलिंग पर कुशोदक से भगवान का जलाभिषेक करें। तिल व उड़द का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ अंक -03 व 09।
शुभ रंग -पीला व नारंगी
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल
अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

Aaj ka Rashifal 31 March 2025: जानिए मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है चैत्र नवरात्रि का दूसरा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Monthly Horoscope April 2025: इस अप्रैल इन राशियों की चमक उठेगी किस्मत, मिलेगा हर क्षेत्र में लाभ, वहीं कुछ को रहना होगा सावधान, पढ़ें यहां मासिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 30 March 2025: चैत्र नवरात्रि के पहले दिन इन राशियों पर बरसेगी माता रानी की कृपा, जानिए आज के उपाय, शुभ अंक और शुभ रंग की जानकारी यहां

Aaj ka Rashifal 29 March 2025: सूर्य ग्रहण से इन राशियों पर पड़ेगा असर, जानिए किन्हें मिलेगी शनि देव की कृपा और किसे बरतनी होगी सावधानियां

Aaj ka Rashifal 28 March 2025: जानिए आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लाभदायक और किन्हें रहना होगा सतर्क, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited