Aaj Ka Rashifal 3 October 2024: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन इन चार राशि वालों की खुलेगी किस्मत, काम में मिलेगी सफलता

Aaj Ka Rashifal 3 October 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त करेंगे। वहीं मिथुन राशि के जातक स्वास्थ्य में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल।

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 3 October 2024: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मेष राशि के जातक को सेहत का लाभ मिल सकता है। वहीं वृष राशि के जातक को लव लाइफ में माधुर्यता बना रहेगा। कर्क राशि के जातक को लव लाइफ में सुखद मोड़ आ सकता है। आज के दिन कन्या राशि के जातक को जॉब प्रोमोशन को लेकर सफल रहेंगे। मकर राशि वाले लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। मीन राशि के जातक को आर्थिक सफलता से आप खुश रहेंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
मेष
चन्द्रमा सप्तम तथा एकादश शनि जॉब में प्रगति के मार्ग प्रशस्त करेंगे। व्यावसायिक बाधाओं का समाधान होगा। लव लाइफ में इमोशन से बचें। स्टूडेंट्स,आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। लव लाइफ में स्टडी व लव के संतुलन का समय है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल का दान करें।
शुभ रंग -पीला व लाल।
शुभ अंक -01 व 09
वृष
खष्ठम चन्द्रमा व इस राशि के गुरु बिजनेस प्रोग्रेस देंगे। बैंकिंग जॉब से सम्बंधित जातकों के लिए बहुत शीघ्र प्रोमोशन की सम्भावना है। स्टूडेंट्स पढ़ाई करें। कर्क व मकर राशि के मित्रों की सहायता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बना रहेगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -तिल का दान करें।
शुभ रंग -नीला व आसमानी।
आज का शुभ अंक -05 व 07
मिथुन
चन्द्रमा पंचम गोचर कर रहे हैं। जॉब के लिए दिन महत्वपूर्ण पूर्ण रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे। स्वास्थ्य में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है।
आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 पाठ करें। चावल व तिल का दान करें। शिव उपासना करें।
शुभ रंग-लाल व बैगनी।
शुभ अंक -04 व 05
कर्क
चतुर्थ चन्द्रमा,कुम्भ के शनि व एकादश गुरु बिजनेस के लिए अनुकूल हैं। जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद अपेक्षाकृत सफलता नहीं मिल पा रही है। एकादश गुरु व शुक्र भविष्य में बेहतर परिणाम देंगे। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में सुखद मोड़ आ सकता है।
आज का उपाय -श्री अरण्यकांड का पाठ श्रेयष्कर है।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
आज का शुभ अंक -01 व 09
सिंह
तृतीय चन्द्रमा,कुम्भ के शनि व द्वितीय सूर्य के गोचर आज आपको लाभ देंगे। व्यवसाय में किसी विशेष वर्क के पूर्ण होने लेकर खुश रहेंगे। कर्क राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। व्यवसाय को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। छात्र सेल्फ स्टडी का आलम्ब लें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -भगवान हनुमान जी की उपासना करें। चावल का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी ।
शुभ अंक --01 व 03
कन्या
चन्द्रमा द्वितीय है। नवम गुरु भग्योदय देगा। वृष के गुरु धन वृद्धि करेंगे। जॉब प्रोमोशन को लेकर सफल रहेंगे। आपके कार्य पद्धति की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहने की संभावना है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -भगवान कृष्ण जी की उपासना करें।फलों व तिल का दान संकट से बचाएगा।
शुभ रंग-हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक-04 व 06
तुला
चन्द्रमा आज इसी राशि में रहकर अत्यंत लाभ देंगे। जॉब को और बेहतर करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। स्टूडेंट्स करियर में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। तनाव से मुक्त रहिए। आलस्य से दूर रहना होगा। ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है। हेल्थ पहले से बेहतर रहेगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करें। उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
आज का शुभ अंक -05 व 08
वृश्चिक
चन्द्रमा द्वादश हैं। धार्मिक कार्यों से खुश रहेंगे। परिवार संग यात्रा से मन आनन्दित रहेगा। मङ्गल खष्ठम व चन्द्रमा दशम है। जॉब प्रोमोशन को लेकर चिंताएं बनी रहेंगी। व्यवसाय में लाभ होगा।भावनाओं पर नियंत्रण लाभप्रद रहेगा।
आज का उपाय -बड़े का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से मङ्गल ग्रह जनित बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
शुभ अंक -01 व 02
धनु
11 वें भाव का चन्द्रमा व खष्ठम गुरु व्यवसाय के लिए शुभ हैं। छात्र अपने कर्म को लेकर बहुत ही समर्पित रहेंगे। बिजनेस में किसी नए डील को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। जॉब में परफार्मेंस और बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में बाधा रह सकती है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।
आज का उपाय -तिल दान करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक -01 व 03
मकर
कर्म भाव का चन्द्रमा व पंचम गुरु छात्रों के लिए बेहतर तो कुम्भ का शनि स्वास्थ्य के लिए थोड़ा अशुभ है। बिजनेस में प्रगति संभावित है। आप एक धार्मिक व्यक्ति हैं।अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य में बीपी के पेशेंट सावधानी बरतें।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। उड़द का दान करें। धार्मिक यात्रा होगी।
शुभ रंग -हरा व सफेद।
शुभ अंक -04 व 07
कुम्भ
नवम चन्द्रमा तथा इस राशि के शनि बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण हैं। गुरु चतुर्थ परिवार के लिए मंगलमय है। परिवार में किसी साथी सदस्य के व्यवहार से परेशान रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।योग करते रहें।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व पीपल को जल व दुग्ध अर्पित करते रहें।
शुभ रंग -नीला व आसमानी ।
आज का शुभ अंक -02 व 04
मीन
अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा नहीं हैं। गुरु तृतीय हैं। स्टूडेंटस अध्ययन को लेकर खुश रहेंगे। द्वादश शनि गोचर के सहयोग से व्यवसाय में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। आर्थिक सफलता से आप खुश रहेंगे। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें व तिल तथा चावल का दान करें।
शुभ अंक - 01 व 03
शुभ रंग -लाल व पीला
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited