Aaj Ka Rashifal 30 December 2023: मेष, वृषभ, मिथुन समेत इन राशियों के लिए शनिवार शुभ, जानिए बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 30 December 2023) In Hindi: ज्योतिष शास्त्र अनुसार आज मेष राशि वालों को नौकरी में पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना है। वृषभ जातकों की आज धार्मिक कार्यों में ज्यादा रूचि रहेगा। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा है।

aaj ka rashifal 30 december 2023

Aaj Ka Rashifal 30 December 2023

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 30 December 2023) In Hindi: आज मेष राशि वालों को नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। करियर में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी। वृषभ जातक सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। दिन खुशनुमा दिखाई दे रहा है। मिथुन राशि के व्यापारी जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण हैं। कर्क राशि वालों को बिजनेस में सुनहरी सफलता मिलेगी। जानिए बाकी राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 30 December 2023 (आज का राशिफल)

मेष राशिफल (Today Aries Horoscope)

राशि स्वामी मंगल व चन्द्रमा का पुरस्कार हर्षित करेगा। जॉब में पदोन्नति की सम्भावना है। उच्चाधिकारियों से सहयोग व उनका अप्रितम योगदान आपका करियर चमकाएगा। स्टूडेंट्स प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए सफल प्रयास करेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें।
आज का उपाय- जॉब में शुभता व सफलता के लिए श्री विष्णु जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल का दान करें।
शुभ रंग- लाल व पीला।
शुभ रंग- 01 व 03।

वृष राशिफल (Today Taurus Horoscope)

आज का दिन सुखद यात्रा से भरे रहने की सम्भावना है। धार्मिक कार्यों से अंतःकरण प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ को अच्छा करने के प्रयास में लगे रहेंगे।
आज का उपाय- गुड़ व कम्बल का दान करें। श्री सूक्तम का पाठ करें।
शुभ रंग- नीला व हरा।
शुभ अंक- 03 व 06

मिथुन राशिफल (Today Gemini Horoscope)

आज का दिन व्यवसाय के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्टूडेट्स अपने स्टडी के प्रति समर्पित रहें। जॉब के दृष्टि से नए मिले प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर अब खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय- श्री अरण्यकाण्ड का पाठ उन्नति कराएगा। उड़द का दान करें।
शुभ रंग-हरा व नीला।
शुभ अंक- 01 व 09

कर्क राशिफल (Today Cancer Horoscope)

जॉब में चन्द्रमा व गुरु सफलता देंगे। बिजनेस में लगातार सफलता मिल रही है। धन का निवेश शेयर के पावर सेक्टर व मोटर्स में करें तो बेहतर है। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। घर पर विवाह की बात करें। प्रेम में क्रोध व संशय का स्थान नहीं होता। हेल्थ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय- चावल व गुड़ का दान करें। शिव उपासना करें।
शुभ रंग- लाल व पीला।
शुभ अंक- 01 व 03

सिंह राशिफल (Today Leo Horoscope )

जॉब में सफलता को लेकर खुश रहेंगे। कई दिनों से रुका धन मिलेगा। आपकी न्यू बिजनेस प्लानिंग सक्सेसफुल रहेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को आध्यात्मिक बनाएं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
आज का उपाय- मसूर व गुड़ का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग- नारंगी व लाल।
शुभ अंक- 01 व 09

कन्या राशिफल (Today Virgo Horoscope )

व्यस्त लमहों से आपने अपनी धार्मिक गतिविधियों के लिए अब समय निकाल लिया है। आध्यात्म की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रेम जीवन में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्रों की शिक्षा में उन्नति है। स्किन रोग से बचें।
आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना करें। मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग- हरा व नीला।
शुभ अंक- 05 व 08

तुला राशिफल (Today Libra Horoscope)

आप व्यावसायिक उन्नति की तरफ बढ़ रहे हैं। जॉब को लेकर थोड़ा तनाव संभावित है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी धार्मिक यात्रा मन को तनाव मुक्त रखेगी। बीपी व शुगर पेशेन्ट को परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय- चावल व तिल का दान करें। शिव उपासना करें।
शुभ रंग- नीला व हरा।
शुभ अंक- 04 व 07

वृश्चिक राशिफल (Today Scorpio Horoscope)

गुरु व मङ्गल स्टूडेंट्स को सफल करेंगे। परिवार में धार्मिक वातावरण होगा। छात्रों के करियर में अपने परफार्मेंस में सफलता से मन खुश रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा, मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय- पिता का आशीर्वाद लें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। कम्बल का दान करें।
शुभ रंग- लाल व नारंगी।
शुभ अंक- 02 व 03

धनु राशिफल (Today Sagittarius Horoscope)

सूर्य इस समय इसी राशि मे हैं। गुरु व सूर्य सफलता देंगे बिजनेस प्रोमोशन में विलंब को लेकर भी डिस्टर्ब रहेंगे। जॉब वर्क के प्रति डेडिकेशन बना रहे। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी। प्रेमी संग लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे। स्वास्थ्य सुख बेहतर है।
आज का उपाय- मन्दिर में शिव जी को जल, दुग्ध व बेलपत्र सपर्पित करें।
शुभ रंग- पीला व लाल।
शुभ अंक- 01 व 02

मकर राशिफल (Today Capricorn Horoscope)

जॉब में बड़ी सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस वर्क बढ़ेगा। कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से साल्व करें। आप एक क्रिएटिव व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। प्रेम में क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने प्रेमी को फूलों का गुलदस्ता भेंट करें। मसूर व गुड़ का दान करें।

कुम्भ राशिफल (Today Aquarius Horoscope)

करियर में संघर्ष है। किसी भी बिजनेस प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। जॉब वर्क को सही समय पर पूरा कर लेंगे। लव लाइफ को लेकर परेशान रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
आज का उपाय- श्री गणेश उपासना करें। गेंहू व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग- नीला व हरा।
शुभ अंक- 04 व 07

मीन राशिफल (Today Pisces Horoscope)

व्यवसाय में संघर्ष है। जॉब में बहुत दिनों से रुके प्रमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। शुगर के पेशेंट थोड़ा तनाव में रहेंगे। छात्र अपनी अध्ययन पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके कोचिंग का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में सफल रहेंगे।
आज का उपाय- सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
शुभ रंग- पीला व लाल।
शुभ अंक- 01 व 09
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

    TNN अध्यात्म डेस्क author

    अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस ...और देखें

    End of Article

    © 2024 Bennett, Coleman & Company Limited