Aaj Ka Rashifal 30 September 2024: आज के दिन इन पांच राशि के जातक को झेलनी पड़ सकती है मुसीबत, करियर को लेकर हो सकते हैं परेशान

Aaj Ka Rashifal 30 September 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक जॉब को लेकर लाभ में रहेंगे। वहीं वृष राशि के जातक स्टूडेंट्स करियर को लेकर परेशान रहेंगे। आइए जानें सारी राशियों का हाल। सिंह राशि के जातक स्वास्थ्य में नेत्र को लेकर सावधान रहिए।

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 30 September 2024: सोमवार के दिन मेष राशि के बिजनेस में रुके कार्य बनेंगे। मिथुन राशि के जातक लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। वहीं आज के दिन धनु राशि के जातक एक समय में एक ही कार्य करें नहीं तो कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। मकर राशि वालों को लव लाइफ अच्छी रहेगी। मीन राशि के जातक को मङ्गल व गुरु जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित करेंगे । आइए जानें सारी राशियों का राशिफल।
मेष
पंचम चन्द्रमा छात्रों के लिए प्रगतिकारक है। बिजनेस में रुके कार्य बनेंगे,आज ,प्रयास करें। जॉब को लेकर लाभ में रहेंगे। बहुत ज्यादा यात्रा से बचें। लव लाइफ पर ध्यान दें। आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। प्रेम में विवाद का स्थान होता ही नहीं है। आपके ऑफिस में कुछ नवीन मेंबर्स सम्मिलित होंगे।
आज का उपाय -शंकर जी की उपासना करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक व बेलपत्र अर्पित करें। जॉब में प्रोमोशन के लिए सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
शुभ रंग -लाल व गुलाबी।
शुभ रंग -01 व 03।
वृष
चन्द्रमा चतुर्थ है। जॉब में सफलता है। बिजनेस में कुछ नवीन प्रोजेक्ट मिलने की सम्भावना है। परिवार में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। फेमिली में आप कुछ विशेष रुके कार्यों को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्टूडेंट्स करियर को लेकर परेशान रहेंगे।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ तथा उड़द का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व नीला।
शुभ अंक -04 व 06
मिथुन
जॉब के लिए प्रोग्रेस वाला टाइम है। चन्द्रमा तृतीय व गुरु द्वादश है। किसी भी डिपार्टमेन्टल डिस्प्यूट को आगे न बढ़ने दें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ को लेकर चिंतित रहेंगे। भाग दौड़ बनी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ तथा फलों का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व नीला।
शुभ अंक -07 व 08
कर्क
द्वितीय चन्द्रमा व एकादश गुरु शुभ है। बिजनेस में अभी बहुत सफलता नहीं मिल पा रही है। स्टूडेंट्स करियर को चमकाने में लगे रहेंगे। स्टडी निरन्तर करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। कफ जनित रोगों से परेशान रहेंगे।
आज का उपाय -हु से संबंधित द्रव्यों तिल व उड़द का दान करें।
शुभ रंग -नीला व पीला।
शुभ अंक -03 व 06
सिंह
आज चन्द्रमा इसी राशि में रहकर शुभ फल देंगे। जॉब में किसी विशेष वर्क को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। छात्र करियर को लेकर कभी कभी असन्तुष्ट हो जाते हैं। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाए। स्वास्थ्य में नेत्र को लेकर सावधान रहिए।
आज का उपाय - हनुमान चालीसा का 07पाठ करें। तिल व मसूर का दान श्रेष्ठ दान है।
शुभ रंग -लाल व नीला।
शुभ अंक -01 व 02
कन्या
चन्द्रमा द्वादश व्यय देंगे। परिवार में किसी रुके हुए सरकारी कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन व टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना है। जॉब में आपकी कार्यशैली ही आपको सफल करती है। बिजनेस में किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य की शुरुआत होगी। हेल्थ पर ध्यान दें।
आज का उपाय - आर्थिक सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ तथा उड़द व गुड़ का दान करें। श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -04 व 09
तुला
शुक्र व्यवसाय को लेकर खुश रखेंगे। मङ्गल गोचर कहता है कि पारिवारिक दायित्व व बिजनेस के समय व जिम्मेदारियों को लेकर संतुलन बनाना होगा। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहने की सम्भावना है। व्यय पर नियंत्रण करें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय-सप्त अनं का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व नीला।
शुभ अंक -05 व 06
वृश्चिक
मङ्गल व चन्द्रमा स्टूडेंट्स को सफलता की प्राप्ति कराएंगे। करियर में प्रोग्रेस से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। घर में परिवार का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।धार्मिक पुस्तकों का दान करते रहें।
शुभ रंग -लाल व सफेद।
शुभ अंक -07 व 08
धनु
जॉब को लेकर खुश रहेंगे। गुरु खष्ठम रहेंगे। आप एक साथ कई कार्यों को ले लेते हैं। एक समय में एक ही कार्य करें नहीं तो कार्यों के दबाव को लेकर परेशान रहेंगे। मित्रों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उदर बिकार से परेशान हो सकते हैं।
आज का उपाय -घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। गाय को केला खिलाएं।
शुभ रंग -पीला व लाल।
शुभ अंक -04 व 06
मकर
शनि द्वितीय व गुरु पंचम है। चन्द्रमा सप्तम है। जॉब को लेकर प्रोमोशन संभावित है ।छात्र अपनी सकारात्मक सोच ,मेहनत व आत्मबल से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टडी के प्रेसर व टेंशन से बचें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को दही व शक्कर अर्पित करें। चन्द्रमा के द्रव्य शक्कर का दान भी करें।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -04 व 07
कुम्भ
शनि इसी राशि में व चन्द्रमा खष्ठम है। बिजनेस को लेकर अति प्रसन्न रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। लव लाइफ व ऑफिस वर्क में बैलेंस स्थापित करें। हेल्थ बेहतर रहेगी।
आज का उपाय - घर के मन्दिर में अखंड दीपक जलाएं तथा वहीं बैठकर श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ अंक -05 व 08।
शुभ रंग -बैगनी व सफेद
मीन
मङ्गल व गुरु जॉब में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित करेंगे । बिजनेस अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। चन्द्रमा पंचम व गुरु तृतीय है। आपकी सफलता में मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। धार्मिक यात्रा संभावित है। लव लाइफ को लेकर खुश व आनंदित रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व हरा
शुभ अंक -02 व 09
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited