Aaj Ka Rashifal 31 December 2023: आज गुरु के मार्गी होने से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, साल का आखिरी दिन रहेगा बेहतरीन

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 31 December 2023) In Hindi: आज पूरे 118 दिन बाद गुरु मार्गी हो रहे हैं। गुरु के मार्गी होने से कई राशियों की किस्मत आज चमक उठेगी। जानिए सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

aaj ka rashifal 31 december 2023

Aaj Ka Rashifal 31 December 2023

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 31 December 2023) In Hindi: आज देव गुरु बृहस्पति सुबह 8 बजकर 9 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे। गुरु के मार्गी होने से कई राशियों की किस्मत चमक जाएगी। आज चन्द्रमा सिंह राशि में, केतु कन्या, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में, सूर्य और मंगल धनु में, शनि कुम्भ, राहु मेष तथा गुरु मेष में गोचर कर रहे हैं। सूर्योदय के समय मघा नक्षत्र का प्रथम चरण है। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal 31 December 2023 (आज का राशिफल)

मेष राशिफल (Today Aries Horoscope)

चन्द्रमा पंचम शुभ है। अब तक मनमाफिक कोई बड़ा कार्य नहीं हुआ तो परेशान मत हों। अब समय बेहतर व अनुकूल आ गया है। तनाव से बचें। हो सकता है कि चन्द्रमा आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है।
आज का उपाय- बिजनेस में शुभता व सफलता के लिए भगवान विष्णु जी की उपासना करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल व पीला।
शुभ अंक- 02 व 09

वृष राशिफल (Today Taurus Horoscope)

आज का दिन जॉब में सफलताओं से भरे रहने की सम्भावना है। व्यावसायिक कार्यों में बहुत ज्यादा भाग दौड़ से बचें। ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
आज का उपाय- तिल व कम्बल का दान करें। स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए कुशोदक से शिवलिंग का अभिषेक करें।
शुभ रंग- नीला व हरा।
शुभ अंक- 03 व 09

मिथुन राशिफल (Today Taurus Horoscope)

बुध व शुक्र खष्ठम है। करियर बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। संतान की प्रगति को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय- स्टूडेंट्स मन की एकाग्रता के लिए सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें।
शुभ रंग- हरा व बैगनी।
शुभ अंक- 04 व 07

कर्क राशिफल (Today Gemini Horoscope)

जॉब में लगातार कुछ नवीन वर्क की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। किसी नवीन व्यावसायिक मीटिंग से लाभ मिल सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। लव लाइफ अच्छी रहेगी। कफ जनित रोग की संभावना रहेगी।
आज का उपाय- शिव उपासना करते रहें।तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग- सफेद व पीला।
शुभ अंक- 01 व 03

सिंह राशिफल (Today Cancer Horoscope)

सूर्य पंचम सन्तान व करियर में शुभ फल देते हैं। आपके परिश्रम के कारण सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। किसी मेष व कर्क राशि के मित्र की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। समय का सही उपयोग करें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय- मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। धार्मिक पुस्तकों का दान श्रेष्ठ पुण्य है।
शुभ रंग- लाल व नारंगी।
शुभ अंक- 03 व 06

कन्या राशिफल (Today Leo Horoscope)

द्वादश चन्द्रमा भावुकता देता है। आपके दया व करुणा भाव का लोग दुरूपयोग भी करते हैं। जॉब के साथ-साथ अपने पारिवारिक व सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें।
आज का उपाय- तिल व चावल का दान करें।
शुभ रंग- हरा व बैगनी।
शुभ अंक- 04 व 05

तुला राशिफल (Today Virgo Horoscope)

राशि स्वामी शुक्र तृतीय मंगलमय है। जॉब में नयी पोस्ट आपको लाभान्वित करेगी। किसी से संबंधों की माधुर्यता को लेकर तनाव मत लें। आज घूमने टहलने का दिवस है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना हितकर है। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। असत्य बोलने से बचें।
आज का उपाय- कम्बल का दान करें।
शुभ रंग- हरा व बैगनी।
शुभ अंक- 05 व 06

वृश्चिक राशिफल (Today Scorpio Horoscope)

बुध व शुक्र इसी राशि में हैं। चन्द्रमा फैमिली संग कहीं धार्मिक यात्रा का आयोजन करवाएगा। मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय- हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग- लाल व नारंगी।
शुभ अंक- 03 व 09

धनु राशिफल (Today Sagittarius Horoscope)

चन्द्रमा सिंह व गुरु पंचम शुभ है। जॉब में कार्यस्थल पर होने वाले किसी भी विवाद को रोकिए। अपने असंतुलित वित्तीय संतुलन को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में नेत्र या स्किन प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं।
आज का उपाय- घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग- लाल व सफेद।
शुभ अंक- 01 व 03

मकर राशिफल (Today Capricorn Horoscope)

चन्द्रमा अष्टम कष्ट देगा। जॉब में प्रमोशन का प्रयास करते रहें। आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। आप एक ऊर्जावान व आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें।
आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। राहु के द्रव्य उड़द का दान करें।
शुभ रंग- नीला व हरा।
शुभ अंक- 05 व 07

कुंभ राशिफल (Today Aquarius Horoscope)

आप बिजनेस में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में कुछ कार्य घर से करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। अनचाही यात्रा तनाव दे सकती है। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज का उपाय- भगवान शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग पर जल व शहद से भगवान का अभिषेक करें।
शुभ रंग- नीला व हरा।
शुभ अंक- 03 व 09

मीन राशिफल (Today Pisces Horoscope)

राशि स्वामी गुरु द्वितीय व चन्द्रमा खष्ठम है। जो स्टूडेंट्स ऐडमिसन के लिए परेशान थे उनका कार्य अब सकारात्मक दिशा में आ जाएगा जॉब को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। बिजनेस को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ बेहतर होगी।
आज का उपाय- कम्बल का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें उससे सूर्य की शुभता में आशातीत वृद्धि होती है।
शुभ रंग- पीला व लाल।
शुभ अंक- 01 व 02
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited