Aaj Ka Rashifal 5 June 2024: बुधवार के दिन इन राशि वालों को मिलेगा लाभ, जानें अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 5 June 2024 (आज का राशिफल 5 जून 2024): आज के दिन मेष राशि के जातक किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं मिथुन राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। आइए यहां जानें सारी राशियों का राशिफल।

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 5 June 2024 (आज का राशिफल 5 जून 2024): बुधवार के दिन मेष राशि के छात्र परफार्मेंस से खुश रहेंगे। वहीं वृषभ राशि के जातक को जॉब में सफलता मिलेगी। आज के दिन कर्क राशि के जातक को जॉब को लेकर तनाव रह सकता है। कन्या राशि के जातक को गुरु व चन्द्रमा परिवार में किसी नवीन कार्य के शुभारंभ में सफलता देंगे। वहीं मकर राशि के जातक लव लाइफ में तनाव हो सकता है। मीन राशि के जातक को स्वास्थ्य सुख से खुश रहेंगे। यहां पढ़ें सारी राशियों का हाल।
मेष
चन्द्रमा तथा शनि व्यवसाय में लाभ देंगे । आज आपका मन विचलित रह सकता है,ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। फ़िल्म व टीवी से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -मङ्गल के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें। गाय को पालक खिलाइए।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
शुभ अंक -02 व 09
वृष
बिजनेस में विशेषकर रियल स्टेट,इंसोरेंस व फाइनेन्स फील्ड के जातक लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा बैंकिंग जॉब में सफलता देगा। राशि स्वामी शुक्र आईटी व मैनेजमेंट जॉब में सफलता देंगे। गुरु व चन्द्रमा शिक्षा को शुभ बनाएंगे। किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। फेमिली में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।
आज का उपाय -उड़द दान करें।
शुभ रंग -पीला व लाल रंग शुभ है।
शुभ अंक -02 व 03
मिथुन
चन्द्रमा व गुरु स्वास्थ्य सुख में प्रगति देंगे। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। धार्मिक यात्रा शुभ है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। स्किन रोग की संभावना रहेगी। बड़े भाई के सहयोग से व्यवसाय में लाभ होगा।
आज का उपाय -तिल व गुड़ का दान करें। बड़े भाई का आर्शीवाद लें।
शुभ रंग -सफेद व बैगनी।
शुभ अंक -05 व 08
कर्क
आज का दिन पॉलिटिक्स में सफलता का है। जॉब को लेकर तनाव रह सकता है। आईटी ,मीडिया व बैंकिंग के लोग करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। शुभ यात्रा का संयोग है। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा।
आज का उपाय -विष्णु जी की उपासना करें। रुका कार्य पूर्ण होगा। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 09
सिंह
चन्द्रमा व सूर्य गोचर आज आपको व्यवसाय व जॉब में सफलता देगा। अपराजिता का पेड़ लगाएं। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।लव लाइफ में तनाव सम्भावित है। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। लीवर प्रॉब्लम हो सकती है।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें।
शुभ रंग-नारंगी व पीला।
शुभ अंक -02 व 03
कन्या
गुरु व चन्द्रमा परिवार में किसी नवीन कार्य के शुभारंभ में सफलता देंगे। व्यावसायिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। गुरु का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ सुंदर होगी।
आज का उपाय -हनुमान जी की पूजा करते रहें। तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -05 व 06
तुला
राशि स्वामी शुक्र व चन्द्रमा जॉब में दायित्व परिवर्तन को लेकर सहायक रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। पिता के सपोर्ट से घर क्रय करने का सुंदर संयोग बहुत जल्द बन सकता है । प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
आज का उपाय -मिष्ठान व जल का दान लाभदायी रहेगा।
शुभ रंग -आसमानी व हरा।
शुभ अंक -07 व 09
वृश्चिक
आज छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब चेंज के संयोग बन सकते हैं। प्रेम जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। शुक्र लव लाइफ को बेहतर करेंगे। हेल्थ बेहतर होगा। स्किन प्रॉब्लम हो सकती है।
आज का उपाय -हनुमानबाहुक का पाठ लाभदायक है। सप्त अन्न का दान करें।
शुभ अंक -05 व 07
धनु
आज मङ्गल व सूर्य राजनीतिज्ञों के लिए शुभ है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। मित्रों संग यात्रा शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में बहुत ज्यादा बहस से बचें।
आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें व पिता का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
शुभ अंक -06 व 08
मकर
शुक्र व बुध व्यवसाय में लाभ देंगे। शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। चन्द्र व बुध गोचर से बैंकिंग व मीडिया जॉब में लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। असत्य व ज्यादा बहस से दूर रहें। लव लाइफ में तनाव हो सकता है।
आज का उपाय -श्री गणेश जी की उपासना करें। फलों व मिष्ठान -जल का दान करना पुण्यदायी है।
शुभ अंक -04 व 06
कुंभ
इस राशि के शनि व शुक्र तथा बुध वाणी से सफल करेंगे। आज जॉब में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें । न्यू बिजनेस डील शुभ है। परिवार से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। लव लाइफ अब विवाह की तरफ जा रही है। साइनस के रोगी सतर्क रहें।
आज का उपाय -मसूर का दान करें।पिता का चरण स्पर्श करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
शुभ अंक -04 व 07
मीन
चन्द्रमा तथा सूर्य व्यवसायिक उन्नति को मार्ग देगे। शुक्र व बुध रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से तृतीय गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। छात्र धार्मिक पुस्तकों का दान करें। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख से खुश रहेंगे। लव लाइफ में सुखद यात्रा होगी।
आज का उपाय -धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 03
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | राशिफल (rashifal News) और चुनाव के समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited