Aaj Ka Rashifal 5 October 2024: आज के दिन इन चार राशियों को झेलनी पड़ सकती है मुसीबत, जानें सारी राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 5 October 2024: आज के दिन मेष राशि के जातक को व्यवसाय में थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक को हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आइए जानें सारी राशियों का हाल।

Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 5 October 2024: नवरात्रि के तीसरे दिन मेष राशि के जातक को बिजनेस में परेशानी हो सकती है। वहीं वृष राशि के जातक को हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। कर्क राशि के जातक को लव लाइफ में तनाव आ सकता है। शनिवार के दिन तुला राशि के जातक को पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है। मकर राशि के जातक को लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा। स्वास्थ्य सुख पहले से बहुत बेहतर रहेगा। मीन राशि वालों को व्यवसाय को लेकर तनाव दूर होगा। आइए जानें आज का राशियों का राशिफल।
मेष
द्वितीय गुरु व सप्तम चन्द्रमा घर परिवार के लिए अनुकूल हैं। व्यवसाय में थोड़ी बहुत परेशानी को लेकर डिस्टर्ब मत हों। जाब में सभी कार्य बेहतर व अपने समय पर होगा। न्यू डील लाभ देगी।ज्यादा इमोशन से बचें हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें ।
आज का उपाय -नवरात्र में माता भगवती जी की उपासना दुर्गासप्तशती का पाठ आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक -03 व 09
वृष
पारिवारिक कार्यों में सफल रहने की सम्भावना है। व्यवसाय में बेवजह के विवादों से बचें । रुके धन आगमन का संकेत है। इमोशन पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय -माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें। श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -नीला व लाल ।
आज का शुभ अंक -04 व 08
मिथुन
आज का दिन जॉब के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यवसाय में अपने परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई बिज़नेस प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।
शुभ रंग -आसमानी व सफेद।
आज का शुभ अंक -05 व 08
कर्क
चन्द्रमा चतुर्थ व गुरु एकादश गोचर करेंगे। जॉब प्रोमोशन में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। घर परिवार में आपके लिए कोई बड़ी खुशखबरी रहेगी। टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।
आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करते रहें। शिवलिंग पर गंगा जल व कुशोदक से भगवान का अभिषेक करें।
शुभ रंग -सफेद व नारंगी।
शुभ अंक -05 व 06
सिंह
जॉब में उन्नति है। व्यवसाय में सफलता मिलनी अब शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या दूर हो जाएगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। समय का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।तिल व गुड़ का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। भगवान विष्णु जी की उपासना करें।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
आज का शुभ अंक --05 व 07
कन्या
चन्द्रमा द्वितीय व गुरु नवम है। बिजनेस वर्क में प्रोग्रेस से बहुत खुश रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। लगातार कार्य करने की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी पुराने मित्र के आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।
आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व फलों का दान करें।
शुभ रंग - हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक -06 व 08
तुला
बिजनेस से सम्बंधित जातकों को कुछ नवीन अवसर लाभान्वित करेंगे। जॉब को लेकर गम्भीर रहेंगे। बिज़नेस में आज रुके कार्यों को पूर्ण करने का दिवस है।जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय -सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। तिल का दान लाभकारी है।
शुभ रंग -बैगनी व हरा।
आज का शुभ अंक -03 व 08
वृश्चिक
फाइनेंस बिजनेस में आशातीत प्रोग्रेस है। व्यवसाय को लेकर उत्साह बना रहेगा। मन आध्यात्मिक सानन्द से भरा रहेगा। हेल्थ को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी।लव लाइफ बेहतर रहेगी। चन्द्रमा द्वादश है। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय - भगवान शिव जी के मंदिर जाएं व अन्न का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक -04 व 08
धनु
गुरु खष्ठम व चन्द्रमा एकादश है। व्यवसाय में रुके धन का आगमन होगा,क्रोध से बचिए। किसी सरकारी कार्य को लेकर परेशान रहेंगे । बिजनेस ठीक रहेगा।स्किन से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करने से आर्थिक संताप से मुक्ति मिलेगी। तिल का दान भी करें।
शुभ अंक -04 व 06।
आज का शुभ रंग --लाल व सफेद
मकर
जॉब में ऑफिस का वातावरण पहले से बेहतर होगा। अपने वर्क को सही दिशा दे सकते हैं। बहुत ज्यादा यात्रा मत करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा। स्वास्थ्य सुख पहले से बहुत बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -नवरात्रि में माता दुर्गा जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ करें। राहु के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।
शुभ अंक -04 व 08।
आज का शुभ रंग -नीला व बैगनी
कुम्भ
व्यवसाय में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में कोई न्यू प्रोजेक्ट पूरा कर लेंगे। मित्र हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।
आज का उपाय -माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व दान पुण्य करें। माता का आशीर्वाद लें। उड़द का दान करें।
शुभ रंग -आसमानी व हरा।
आज का शुभ अंक -04 व 07
मीन
जॉब परफॉर्मेंस पहले से बहुत बेहतर रहेगा। प्रोग्रेस अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। व्यवसाय को लेकर तनाव दूर होगा । स्टूडेंट्स करियर में अपनी स्टडी पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -शिव उपासना करें।
शुभ रंग --लाल व हरा।
आज का शुभ अंक -01 व 09
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

सुजीत जी महाराज author

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

End of Article

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited